शनिवार, 27 अप्रैल 2024
  • Webdunia Deals
  1. समाचार
  2. मुख्य ख़बरें
  3. काम की बात
  4. pension of ex soldier
Written By
Last Updated : गुरुवार, 5 मई 2022 (11:12 IST)

58,275 पूर्व सैनिकों की पेंशन पर बवाल, रक्षा मंत्रलाय ने दी राहत

58,275 पूर्व सैनिकों की पेंशन पर बवाल, रक्षा मंत्रलाय ने दी राहत - pension of ex soldier
नई दिल्ली। 58,275 पूर्व सैनिकों को अप्रैल माह में पेंशन नहीं मिली। मामले पर बवाल मच गया। इस पर रक्षा मंत्रालय ने सभी पूर्व सैनिकों की पेंशन शाम तक खाते में ट्रांसफर करने का वादा किया।
 
पूर्व सैनिकों की पेंशन पर बवाल मचने के बाद रक्षा मंत्रालय ने कहा कि उन पूर्व-सैनिकों की पेंशन रोक दी गई थी जिन्होने अपना पहचान-पत्र 'स्पर्श' नाम के पोर्टल पर अपलोड नहीं किया था।
 
मंत्रालय ने कहा कि जिन पूर्व-सैनिकों ने अपना पहचान-पत्र अभी डिफेंस एकाउंट डिपार्टमेंट पोर्टल पर अपलोड नहीं किया उन्हें 25 मई तक करने की रियायत दे दी गई है।
 
उल्लेखनीय है कि कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने बुधवार को ट्वीट कर कहा था कि ‘One Rank, One Pension’ के धोखे के बाद अब मोदी सरकार 'All Rank, NO Pension' की नीति अपना रही है। सैनिकों का अपमान देश का अपमान है। सरकार को पूर्व सैनिकों की पेंशन जल्द से जल्द देनी चाहिए।
ये भी पढ़ें
जम्मू-कश्मीर में विधानसभा चुनाव जल्द, आज होगी परिसीमन आयोग की बैठक