Dhanteras
✕

जल्द आ रहा है 1 रुपये का नया नोट, जानें क्या है इसके फीचर्स

Updated: मंगलवार, 11 फ़रवरी 2020 (14:47 IST)
देश में बहुत ही जल्द एक रुपए का नया नोट आने वाला है। वित्त मंत्रालय ने एक रुपये के नए नोट की छपाई से जुड़ी गजट अधिसूचना जारी कर दी है। इस गजट अधिसूचना में एक रुपये के नए नोट के रंग, मानक वजन और डिजाइन के बारे में विस्तार से जानकारी दी गई है। आमतौर पर नोटों की छपाई का काम रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया के जिम्मे होता है, लेकिन 1 रुपये के नोटों की छपाई वित्त मंत्रालय द्वारा की जाती है।
 
आइए एक नजर डालते हैं इसके फीचर्स पर-
 
* नोट के फ्रंट में सबसे ऊपर हिन्दी में ‘भारत सरकार’ लिखा होगा। इसके ठीक नीचे अंग्रेजी में ‘गवर्मेंट ऑफ इंडिया’ लिखा होगा।
 
* इसके साथ में वित्त सचिव अतानु चक्रवर्ती का हिन्दी और अंग्रेजी में हस्ताक्षर होगा।
 
* इसके अलावा रुपये का प्रतीक चिन्ह (₹) और सत्यमेव जयते के साथ एक रुपये के नए सिक्के की प्रतिकृति रहेगी।
 
* नोट में दाईं तरफ नीचे की ओर काले रंग से नोट का नंबर लिखा होगा जो बांए से दाएं बढ़ते क्रम में होंगे।
 
* नोट में पहले तीन नंबर और शब्द आकार में एक समान होंगे।
 
* नोट के पीछे की ओर नीचे अंग्रेजी में लिखे ‘गवर्मेंट ऑफ इंडिया’ के ऊपर हिन्दी में ‘भारत सरकार’ लिखा होगा।
 
* साथ में साल 2020 और रुपये के प्रतीक चिन्ह (₹) के साथ एक रुपए के सिक्के की प्रतिकृति होगी।
 
* इसमें मेन डिजाइन अनाज की रहेगी जो देश में कृषि की प्रधानता को बताएगा। इसके आसपास ऑइल एक्प्लोरेशन प्लेटफॉर्म ‘सागर सम्राट’ की तस्वीर होगी। 
 
* लैंग्वेज पैनल में 15 भाषाओं में रुपये की कीमत लिखी होगी।
 
* नोट का रंग सामने से गुलाबी-हरा होगा जबकि पीछे कई रंगों का मेल होगा।
 
* एक रुपये का नया नोट 9.7 सेमी लंबा और 6.3 सेमी चौड़ा होगा।
 
* नोट में कई वाटरमार्क होंगे जिसमें सत्यमेव जयते के बिना अशोक स्तंभ बना होगा। बीच में ‘1’ लिखा होगा जिसे गौर करके ही पहचाना जा सकता है। इसके बाद भारत भी लिखा होगा जो आसानी से नहीं दिखाई देगा।

Show comments

CBSE Board Exam 2027: सीबीएसई ने जारी की 10वीं-12वीं की डेटशीट, 16 फरवरी से शुरू होंगी परीक्षाएं

राजा भैया के बेटे शिवराज प्रताप सिंह का कमाल, 3 बार जेलीफिश ने मारा डंक, फिर भी 7 घंटे में पूरी की आयरनमैन रेस

दिसंबर में कार-बाइक खरीदने वालों के लिए बड़ी खबर, साल के अंत में मिल सकते हैं हजारों रुपए के फायदे, जानें कैसे उठाएं लाभ

ईरान पर फिर बरसेगा अमेरिका का कहर? ट्रंप की चेतावनी- हमले के लिए पूरी तरह तैयार, कतर के जरिए आया नया प्रस्ताव

343Km की रेंज और 155Km/h की टॉप स्पीड, लॉन्च हुई धांसू इलेक्ट्रिक बाइक

सभी देखें

MP में किसानों और ग्रामीणों को मिलेगा जमीन का मालिकाना हक, CM डॉ. यादव ने शुरू किया रजिस्ट्री अभियान

राहुल गांधी की अमित शाह को चुनौती, बोले- मोदीजी को मेरे साथ खुली बहस के लिए मनाइए, SIR पर आमने-सामने हों

CBSE Board Exam 2027: सीबीएसई ने जारी की 10वीं-12वीं की डेटशीट, 16 फरवरी से शुरू होंगी परीक्षाएं

उत्तराखण्ड को मिला ₹1,475 करोड़ का विकास पैकेज, अमित शाह ने 62 योजनाओं का किया लोकार्पण और शिलान्यास

संत भावविभोर, बोले- योगी सरकार के प्रयासों ने दीपोत्सव को बनाया वैश्विक पहचान

अगला लेख