सम्बंधित जानकारी
- लगातार चौथे दिन गिरे पेट्रोल-डीजल के दाम, 5 माह के निचले स्तर पर
- Alert: लगातार 5 दिन बंद रहेंगे बैंक, ATM में भी कैश हो सकता है खत्म
- कोरोना वायरस के बाद अब WhatsApp पर भी आया खतरनाक Virus, चोरी हो सकती हैं प्राइवेट फाइल...
- बड़ी खबर, अब Aadhar से तत्काल जारी होगा PAN
- खुशखबर, दोपहिया वाहन के साथ मुफ्त मिलेगा हेलमेट
इम्पोर्टर-एक्सपोर्टर के लिए बड़ी खबर, दस्तावेजों में GSTIN की जानकारी देना अनिवार्य
gst
राजस्व विभाग जीएसटी से राजस्व संग्रह में हो रहे नुकसान को रोकने तथा कर चोरी पर लगाम लगाने की तैयारी कर रहा है।
केंद्रीय अप्रत्यक्ष कर एवं सीमा शुल्क बोर्ड (CBIC) ने कहा है कि कुछ ऐसे मामले संज्ञान में आए हैं, जिनमें निर्यातकों और आयातकों ने जीएसटीआईएन पंजीयन होने के बाद भी शिपिंग व एंट्री के बिल में जीएसटीआईएन की जानकारी नहीं दी।
जीएसटीआईएन पैन आधारित 15 अंकों वाली विशिष्ट पहचान संख्या है और जीएसटी के तहत हर पंजीकृत निकाय को इसका आवंटन किया जाता है। आयातकों को सीमा शुल्क विभाग के पास एंट्री बिल जमा करना होता है जबकि निर्यातकों को शिपिंग बिल जमा करना होता है।
