Narak Chaturdashi
✕

महंगा हुआ कमर्शियल गैस सिलेंडर, जानिए कहां कितने बढ़े दाम?

Updated: रविवार, 1 सितम्बर 2024 (09:18 IST)
commercial gas cylinder : अगस्त की तरह ही सितंबर में भी तेल कंपनियों ने 19 किलोग्राम वाले कमर्शियल गैस सिलेंडर के दाम 39 रुपए बढ़ा दिए। हालांकि 14.2 किलोग्राम वाले घरेलू गैस सिलेंडर की कीमतों में कोई बदलाव नहीं किया गया है।
 
इंडियन ऑइल कॉर्पोरेशन लिमिटेड (IOCL) की वेबसाइट के मुताबिक, दिल्ली से लेकर मुंबई तक कॉमर्शियल गैस सिलेंडर की नई कीमतें 1 सितंबर 2024 को सुबह 6 बजे से लागू हो गई हैं। अब राजधानी दिल्ली में 19 किलो वाला एलपीजी सिलेंडर 1691.50 रुपए में मिलेगा। अब तक इसके 1652.50 रुपए लगते थे।
 
इसी तरह कोलकाता में कर्मशियल गैस सिलेंडर 38 रुपए महंगा हुआ है। यहां अब इसके दाम 1764.50 रुपए से बढ़कर अब 1802.50 रुपए हो गया है। मुंबई में कर्मशियल सिलेंडर के दाम 39 रुपए बढ़कर 1644 हो गए जबकि चेन्नई व्यावसायिक गैस सिलेंडर की कीमत 1855 रुपए हो गई।
 
उल्लेखनीय है कि तेल कंपनियां हर माह की पहली तारीख को गैस सिलेंडर के दाम तय करती है। दिल्ली में घरेलू एलपीजी सिलेंडर 803 रुपए में मिल रहा है। कोलकाता, मुंबई और चेन्नई में इसके दाम क्रमश: 829 रुपए, 802.5 और 818.5 रुपए हैं।
Edited by : Nrapendra Gupta

लेखक के बारे में
वेबदुनिया न्यूज डेस्क
वेबदुनिया न्यूज़ डेस्क पर हमारे स्ट्रिंगर्स, विश्वसनीय स्रोतों और अनुभवी पत्रकारों द्वारा तैयार की गई ग्राउंड रिपोर्ट्स, स्पेशल रिपोर्ट्स, साक्षात्कार तथा रीयल-टाइम अपडेट्स को वरिष्ठ संपादकों द्वारा सावधानीपूर्वक जांच-परख कर प्रकाशित किया जाता है।.... और पढ़ें

Show comments

प्रशांत किशोर का दावा, नीतीश के निष्क्रिय होते ही खत्म हो जाएगी जेडीयू

कौन हैं इसराइल के आइजेनकोट, जिन्हें राष्ट्रपति ने दिया सरकार बनाने का न्योता, भारत को लेकर क्या है रुख?

AQI देख भड़के अभिजीत दीपके, बोले- जिंदगी तबाह करने पर तुले हैं, किसको माना प्रदूषण का दोषी?

दीपावली के बाद दिल्ली-NCR की हवा हुई जहरीली, वायु प्रदूषण बहुत गंभीर स्थिति में, AQI 366 के पार

US Midterm Elections में हार के बाद घिरे डोनाल्ड ट्रंप : बिजनेस सौदों, क्रिप्टो विवाद और बगावती सुरों से बढ़ेंगी मुश्किलें

सभी देखें

प्रशांत किशोर का दावा, नीतीश के निष्क्रिय होते ही खत्म हो जाएगी जेडीयू

अहमदाबाद को मिली ट्रैफिक जाम से मुक्ति की बड़ी सौगात, अमित शाह ने किया 464 करोड़ रुपए के इस्कॉन-सानंद एलिवेटेड कॉरिडोर का उद्घाटन

कौन हैं इसराइल के आइजेनकोट, जिन्हें राष्ट्रपति ने दिया सरकार बनाने का न्योता, भारत को लेकर क्या है रुख?

MP में हर साल तैयार होंगे गौ-वंश के 1 लाख भ्रूण, मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा- गौमाता के रोम-रोम से निकलती है दुआ

AQI देख भड़के अभिजीत दीपके, बोले- जिंदगी तबाह करने पर तुले हैं, किसको माना प्रदूषण का दोषी?

अगला लेख