Hanuman Chalisa

गुजरात को भारी बारिश से राहत, IMD ने आंध्रप्रदेश के लिए जारी किया अलर्ट

वेबदुनिया न्यूज डेस्क
रविवार, 1 सितम्बर 2024 (08:39 IST)
weather update : भारतीय मौसम विभाग (IMD) ने रविवार को ओड़िशा, आंध्र प्रदेश, राजस्थान, मध्यप्रदेश और छत्तीसगढ़ में अत्यंत भारी बारिश की चेतावनी दी है। दिल्ली-एनसीआर के कुछ इलाकों में आज हल्की बारिश की संभावना है। ALSO READ: Weather A।ert : सितंबर में सामान्य से ज्‍यादा बारिश का अनुमान, IMD ने जारी की चेतावनी
 
शनिवार को गुजरात को भारी बारिश से राहत मिली। इस वजह से नदियों के उफान में भी कमी आई और कई इलाकों में बाढ़ का पानी भी कम हो रहा है। हिमाचल प्रदेश में मूसलाधार बारिश की वजह से जगह-जगह भूस्खलन होने से 72 सड़कें बंद हैं। आंध्र प्रदेश में भूस्खलन और वर्षा जनित घटनाओं में 8 लोगों की मौत हो गई है।
 
राजस्थान में बारिश का दौर जारी : राजस्थान में मानसूनी बारिश का दौर जारी है। दौसा, झालावाड़, चूरू, गंगानगर, बाड़मेर, जयपुर, धौलपुर और करौली में कई जगहों पर शनिवार को बारिश हुई। मौसम केंद्र के अनुसार, राज्य में अगले सप्ताह मानसून एक बार फिर जोर पकड़ सकता है और कई जिलों में भारी बारिश होने की आशंका है। 
 
आंध्र में भारी बारिश और बाढ़ का अलर्ट : मौसम विभाग ने आंध्र प्रदेश में अगले 3 दिन भारी बारिश और बाढ़ को लेकर अलर्ट जारी किया है। मुख्यमंत्री एन. चंद्रबाबू नायडू ने मौसम की स्थिति की समीक्षा करने के लिए अधिकारियों के साथ ‘टेलीकांफ्रेंस’ की। उन्होंने अधिकारियों को अलर्ट पर रहने का निर्देश दिया और तालाबों की निगरानी के लिए सिंचाई व राजस्व विभागों के बीच समन्वय का आह्वान किया।

आंध्र प्रदेश में शनिवार को बारिश से संबंधित घटनाओं में 8 लोगों की मौत हो गई, जिनमें से 5 लोगों की मौत विजयवाड़ा में भूस्खलन के कारण हुई। इधर गुंटूर जिले के पेदाकाकानी गांव में, उफनती जलधारा को पार करते समय एक कार के बह जाने के कारण उसमें सवार एक शिक्षक और दो छात्रों की मौत हो गई, जो अपने घर लौट रहे थे।
 
ओडिशा में भारी बारिश का अलर्ट : आईएमडी ने रविवार सुबह 8:30 बजे तक मलकानगिरी, कोरापुट और नबरंगपुर जिलों के कुछ हिस्सों में गरज के साथ भारी से बहुत भारी बारिश (7 सेमी से 20 सेमी) होने का अनुमान जताते हुए 'ऑरेंज' अलर्ट जारी किया। नुआपाड़ा, कालाहांडी, कंधमाल, रायगड़, गंजम और गजपति जिलों में भी आंधी और बिजली कड़कने के साथ भारी बारिश (7 से 11 सेमी) हो सकती है।
 
कैसा रहेगा सितंबर : आईएमडी के अनुसार, भारत में अगस्त में सामान्य से लगभग 16 प्रतिशत अधिक वर्षा दर्ज की गई। वहीं, उत्तर-पश्चिम भारत में 253.9 मिमी बारिश दर्ज की गई, जो 2001 के बाद से अगस्त में दूसरी सबसे अधिक बारिश है। सितंबर महीने में उत्तराखंड, हिमाचल प्रदेश, जम्मू-कश्मीर, राजस्थान, मध्य प्रदेश और महाराष्ट्र से सटे इलाकों में भारी से बहुत भारी बारिश की संभावना है। 
Edited by : Nrapendra Gupta 

Show comments

400 साल पुरानी, 3000 किलो वजनी ऐतिहासिक तोप नरवर किले से चोरी, अंतरराष्ट्रीय तस्करी गिरोह पर शक

रामलला के दरबार में महाप्रायश्चित, चढ़ावा चोरी के पाप से मुक्ति के लिए 10 दिवसीय क्षमा-याचना अनुष्ठान

Balochistan Attack : बलूचिस्तान में सुरक्षा काफिले पर घात लगाकर हमला, 45 पाकिस्तानी सैनिकों के मारे जाने का दावा, BLA ने ली जिम्मेदारी

राहुल गांधी के 'धुरंधर' पवन खेड़ा पहुंचे सोनम वांगचुक से मिलने, मोदी सरकार पर साधा निशाना

एक और खौफनाक कांड! पत्नी ने लाइव लोकेशन शेयर कर प्रेमी से करवाया पति का कत्ल

सभी देखें

भारत ने अंतरिक्ष में रचा नया इतिहास! पहले प्राइवेट ऑर्बिटल रॉकेट Vikram-1 की सफल लॉन्चिंग

Weather Update 18 July : 17 राज्यों में बारिश का अलर्ट, केदारनाथ में भूस्खलन का खतरा बढ़ा; यूपी में 21 जुलाई तक झमाझम बारिश

LIVE: सोनम वांगचुक के बाद ‍अभिजीत दिपके अनशन पर बैठे, लोगों से की अपील

सोनम वांगचुक सफदरगंज अस्पताल में भर्ती, क्या कहती है उनकी मेडिकल रिपोर्ट?

इतिहास रचने को तैयार Vikram-1: PM मोदी का हाथ से लिखा 'वंदे मातरम' पोस्टकार्ड भी जाएगा अंतरिक्ष

अगला लेख