ramcharitmanas
✕

MP Ladli Laxmi Yojana : बेटी के जन्म पर मिलेंगे 1.43 लाख रुपए, ऐसे करें आवेदन, जानिए पात्रता, दस्तावेज और पूरी प्रक्रिया

Updated: शुक्रवार, 20 मार्च 2026 (16:28 IST)
बेटियों के जन्म को प्रोत्साहित करने और उनकी शिक्षा-दीक्षा को मजबूत करने के लिए मध्य प्रदेश सरकार की मुख्यमंत्री लाडली लक्ष्मी योजना आज भी राज्य की सबसे लोकप्रिय योजनाओं में शामिल है। इस योजना के तहत बेटी के जन्म से लेकर 21 साल की उम्र तक सरकार अलग-अलग चरणों में आर्थिक सहायता देती है। योजना के तहत कुल 1,43,000 रुपये तक की राशि दी जाती है, जिससे बेटी की पढ़ाई और भविष्य सुरक्षित किया जा सके।
ALSO READ: क्या अपर्णा और प्रतीक यादव के बीच फिर खिल उठी है खुशियां?, आइसलैंड' में पिघली कड़वाहट, यूरोप की ठंडी हवाओं ने लगाया मरहम

लाडली लक्ष्मी योजना FAQ | लाडली लक्ष्मी योजना से जुड़े सवाल-जवाब

 
प्रश्न 1: मुख्यमंत्री लाडली लक्ष्मी योजना की शुरुआत कब हुई थी?
उत्तर: मुख्यमंत्री लाडली लक्ष्मी योजना की शुरुआत मध्य प्रदेश सरकार ने साल 2007 में की थी। इसके बाद समय-समय पर योजना में बदलाव कर राशि बढ़ाई गई है।
 
प्रश्न 2: लाडली लक्ष्मी योजना के तहत कितनी किस्तों में पैसा मिलता है?
उत्तर: इस योजना के तहत कुल 7 किस्तों में पैसा दिया जाता है, जो बेटी की पढ़ाई के अलग-अलग चरणों पर मिलता है।
 
प्रश्न 3: लाडली लक्ष्मी योजना में कुल कितनी राशि मिलती है?
उत्तर: योजना के तहत बेटी को कुल 1,43,000 रुपये तक की आर्थिक सहायता दी जाती है, जिसमें पढ़ाई के दौरान स्कॉलरशिप और 21 साल की उम्र पर बड़ी राशि शामिल है।
 
प्रश्न 4: अगर पहली बेटी के बाद जुड़वां बेटियां हों तो क्या योजना का लाभ मिलेगा?
उत्तर: हां, अगर पहली या दूसरी बार जुड़वां बेटियां जन्म लेती हैं तो दोनों को योजना का लाभ मिलेगा।
अगर पहली बार में ही तीन बेटियां पैदा होती हैं तो तीनों को लाभ दिया जाएगा।
 
प्रश्न 5: क्या मध्य प्रदेश के बाहर के लोगों को लाडली लक्ष्मी योजना का लाभ मिल सकता है?
उत्तर: नहीं, इस योजना का लाभ केवल उन्हीं बालिकाओं को मिलेगा जिनके माता-पिता मध्य प्रदेश के मूल निवासी हों।
 
प्रश्न 6: क्या लाडली लक्ष्मी योजना का रजिस्ट्रेशन रद्द भी हो सकता है?
उत्तर: हां, अगर जांच में पता चलता है कि आवेदन में दी गई जानकारी गलत है या पात्रता पूरी नहीं होती, तो योजना का रजिस्ट्रेशन रद्द किया जा सकता है।
 
प्रश्न 7: क्या 21 साल की पूरी राशि हर हाल में मिलती है?
उत्तर: नहीं, 21 साल की राशि तभी मिलती है जब
बेटी ने कम से कम 12वीं तक पढ़ाई की हो
शादी 18 साल की उम्र के बाद हुई हो
बाल विवाह कानून का पालन किया गया हो

इस लिंक से ऑनलाइन आवेदन भी किया जा सकता है

https://ladlilaxmi.mp.gov.in/llyhome.aspx
 
प्रश्न 8: योजना का पैसा कैसे मिलता है?
उत्तर: योजना की राशि DBT (Direct Benefit Transfer) के जरिए सीधे बैंक खाते में भेजी जाती है।

योजना की राशि DBT (Direct Benefit Transfer) के जरिए सीधे खाते में भेजी जाती है।

 
सरकार का लक्ष्य है कि समाज में बेटियों के प्रति सकारात्मक सोच बने, बाल विवाह रुके और शिक्षा को बढ़ावा मिले।
 

क्या है लाडली लक्ष्मी योजना (What is Ladli Laxmi Yojana?)

मध्य प्रदेश सरकार ने साल 2007 में इस योजना की शुरुआत की थी। पहले इसमें 1.18 लाख रुपये मिलते थे, जिसे बढ़ाकर अब 1.43 लाख रुपये कर दिया गया है। योजना के तहत बेटी के नाम से प्रमाण पत्र जारी किया जाता है और अलग-अलग कक्षाओं में प्रवेश पर स्कॉलरशिप दी जाती है, जबकि 21 वर्ष की उम्र पर बड़ी राशि मिलती है। समय-समय पर इसमें बदलाव कर राशि बढ़ाई गई है।

कैसे करें लाडली लक्ष्मी योजना के लिए समग्र में eKYC 

इसके लिए आपको लाडली लक्ष्मी योजना के पोर्टल https://ladlilaxmi.mp.gov.in/ पर जाना होगा। 
आपको 'समग्र में e-KYC कैसे करें', पर क्लिक करना होगा। 
समग्र पोर्टल खुल जाएगा हालांकि आपको उस सुविधा केंद्र जाना होगा, जहां बायोमेट्रिक डिवाइस इंस्टॉल हो अब अपना समग्र आईडी भरें और कैप्चा कोड भरें।  खोजें पर क्लिक करें अब समग्र आईडी और मोबाइल नंबर खुल जाएगा, ओटीपी के लिए क्लिक करें मोबाइल पर आए OTP को भरें और सेव करें फिर आधार का विकल्प चुनकर बायोमेट्रिक वेरिफिकेशन की प्रोसेस को पूरा करें।
 

कितनी किस्तों में मिलते हैं पैसे

चरण राशि
कक्षा 6 में प्रवेश ₹2000
कक्षा 9 में प्रवेश ₹4000
कक्षा 11 में प्रवेश ₹6000
कक्षा 12 में प्रवेश ₹6000
ग्रेजुएशन / प्रोफेशनल कोर्स ₹25,000 (दो किस्त)
21 साल की उम्र पर ₹1,00,000
कुल राशि ₹1,43,000
 
21 साल की राशि तभी मिलेगी जब
बेटी ने 12वीं की परीक्षा दी हो
शादी 18 वर्ष के बाद हुई हो (बाल विवाह नहीं)
 

योजना का उद्देश्य

लिंग अनुपात सुधारना
बेटियों के जन्म को प्रोत्साहन
बाल विवाह रोकना
कन्या भ्रूण हत्या रोकना
 

पात्रता शर्तें

 बेटी का जन्म 1 जनवरी 2006 या उसके बाद
 माता-पिता मध्य प्रदेश के निवासी
 परिवार में अधिकतम 2 संतान
 माता-पिता आयकरदाता नहीं
आंगनवाड़ी में पंजीकरण जरूरी
 

आवेदन कैसे करें

आधिकारिक पोर्टल पर जाएं
आवेदन करें पर क्लिक करें

समग्र आईडी भरें
परिवार की जानकारी दर्ज करें
दस्तावेज अपलोड करें
फॉर्म सबमिट करें
ऑनलाइन आवेदन के अलावा
आंगनवाड़ी
CSC सेंटर
लोक सेवा केंद्रपर भी फॉर्म भरा जा सकता है।
 

जरूरी दस्तावेज

जन्म प्रमाण पत्र
माता-पिता का पहचान पत्र
राशन कार्ड / निवास प्रमाण
फोटो
टीकाकरण कार्ड
पैसा कैसे मिलेगा  Edited by : Sudhir Sharma
लेखक के बारे में
वेबदुनिया न्यूज डेस्क
वेबदुनिया न्यूज़ डेस्क पर हमारे स्ट्रिंगर्स, विश्वसनीय स्रोतों और अनुभवी पत्रकारों द्वारा तैयार की गई ग्राउंड रिपोर्ट्स, स्पेशल रिपोर्ट्स, साक्षात्कार तथा रीयल-टाइम अपडेट्स को वरिष्ठ संपादकों द्वारा सावधानीपूर्वक जांच-परख कर प्रकाशित किया जाता है।.... और पढ़ें

Google Search में AI का नया दौर, एआई Overviews, AI Mode और Gemini से बदल जाएगा सर्च का अनुभव

Pakistan के 9 सैनिक ढेर, BLF की KAAD यूनिट का हमला, Balochistan में महिला यूनिट का वीडियो देख उड़ जाएंगे होश

मध्यप्रदेश में गधे के नाम पर बना नर्सिंग सर्टिफिकेट, MPNRC की ऑनलाइन व्यवस्था पर उठे सवाल

Honda QC3 vs Ather Konarc Comparison: कीमत, रेंज, बैटरी, फीचर्स और स्पेसिफिकेशन में कौन बेहतर?

सामने आएगा भागीरथपुरा में 36 मौतों का सच, इंदौर के दूषित जल कांड की 600 पन्‍नों की रिपोर्ट होगी सार्वजनिक

कश्मीर में अब भी 30 से ज्‍यादा विदेशी आतंकी बने सुरक्षाकर्मियों के लिए चुनौती!

FlyDubai Flight Emergency: कॉकपिट में भिड़े दो पायलट, अपहरण की अफवाह पर इजरायली लड़ाकू विमानों ने कराई सऊदी अरब में इमरजेंसी लैंडिंग

13 राज्यों से जल्द विदा होगा दक्षिण पश्चिम मानसून, IMD का 6 राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट

अखिलेश के बिना सब सूना... भाजपा नेता बृजभूषण शरण सिंह के बयान से यूपी में क्यों गरमाई सियासत? समझें इसके मायने

कौन हैं धनराज नथवानी, जिन्हें अखिलेश ने बनाया राज्यसभा उम्मीदवार? अंबानी से करीबी संबंध, पिता NDA से सांसद

अगला लेख