Hanuman Chalisa
✕

1 अगस्त से इन 5 नियमों में बदलाव, आपकी जेब पर पड़ेगा सीधा असर

Updated: बुधवार, 31 जुलाई 2024 (17:22 IST)
Key financial rules will change from August 1  : 1 अगस्त से कई नियमों में बदलाव होने जा रहा है। जो आपकी दैनिक सुविधाओं से जुड़े हुए हैं। जानिए कौनसे नियमों में होगा बदलाव, जिनका आप पर पड़ेगा सीधा असर। इसमें फास्टैग, एलपीजी और एचडीएफसी क्रेडिट कार्ड के नियम शामिल हैं।
 
1. फास्टैग का बदलेगा नियम : 1 अगस्त से देशभर में फास्टैग के नए नियम लागू हो रहे हैं। ऐसे में वाहन चालक के लिए 1 अगस्त से फास्टैग KYC अनिवार्य होगा। नए नियम के तहत 3 से 5 साल पुराने फास्टैग हैं, तो आपको केवाईसी अपडेट कराना होगा। वही 5 साल से ज्यादा पुराने फास्टैग को 31 अक्टूबर से पहले तक बदलना होगा।
 
2. LPG की कीमतों में बदलाव : एलपीजी (LPG) गैस सिलेंडर के कीमतों में हर महीने बदलाव होता है। पिछले महीने कमर्शियल सिलेंडर की कीमत में कटौती की गई थी। इससे कई लोगों को इस महीने भी घरेलू और कमर्शियल सिलेंडर के दामों एक और कटौती की उम्मीद है यानी एलपीजी के दामों में कटौती हो सकती है। यानी महीने की पहली तारीख को एलपीजी के दामों को लेकर खुशी मिल सकती है। 
 
3. HDFC के क्रेडिट कार्ड के नियम में बदलाव : बैंक 1 अगस्त से अपने क्रेडिट कार्ड नियमों को बदलाव कर रहा है। अगले महीने से बैंक के क्रेडिट कार्डधारकों से थर्ड पार्टी पेमेंट ऐप्स के जरिए किए जाने वाले सभी रेंटल ट्रांजैक्शन पर रकम का 1% चार्ज वसूला जाएगा, जिसकी अधिकतम लिमिट 3,000 रुपए प्रति ट्रांजेक्शन है।
 
4. ITR  चूके तो जुर्माना : 31 जुलाई 2024 इनकम टैक्स रिटर्न फाइल करने की आखिरी तारीख है। ऐसे में अगर आप चूक जाते हैं तो अगले महीने से आईटीआर भरने पर जुर्माना देना पड़ सकता है। साल के अंत तक यानी 31 दिसंबर 2024 तक बिलेटेड रिटर्न भर सकते हैं। 
 
5. गूगल मैप्स में बदलाव : 1 अगस्त से गूगल मैप्स भारत में अहम बदलाव कर रहा है। अगले महीने से दिग्गज टेक कंपनी अपनी सर्विस चार्ज 70 प्रतिशत तक कम कर रही है ताकि ज्यादा से ज्यादा सर्विस प्रोवाइडर्स गूगल के मैप का इस्तेमाल कर सके। सर्विस यूज करने वाली कंपनियों से इसके लिए भारतीय रुपए में पेमेंट स्वीकार किया जाएगा। हालांकि आम यूजर्स को कोई नया चार्ज नहीं देना होगा।
लेखक के बारे में
वेबदुनिया न्यूज डेस्क
वेबदुनिया न्यूज़ डेस्क पर हमारे स्ट्रिंगर्स, विश्वसनीय स्रोतों और अनुभवी पत्रकारों द्वारा तैयार की गई ग्राउंड रिपोर्ट्स, स्पेशल रिपोर्ट्स, साक्षात्कार तथा रीयल-टाइम अपडेट्स को वरिष्ठ संपादकों द्वारा सावधानीपूर्वक जांच-परख कर प्रकाशित किया जाता है।.... और पढ़ें

Show comments

आरक्षण विरोधी आंदोलन पर पूर्ण प्रतिबंध क्यों? हाईकोर्ट ने लगाई दिल्ली पुलिस को फटकार, जानिए क्या है पूरा मामला

पहले 10 लाख जमा किए, IDA ने फिर मांगे 4 लाख रुपए, राहुल गांधी के इंदौर में आयोजन में फिर अड़चन

Hyundai BAYON India : नए SUV का डिजाइन आया सामने, H-Edge लाइटिंग ने खींचा ध्यान; जानें क्या-क्या हुआ कन्फर्म

Samsung Galaxy A18 4G लॉन्च, 50MP कैमरा और 5000mAh बैटरी के साथ आया फोन; जानें कीमत और फीचर्स

Suzuki e-Access खरीदें या नहीं? आराम, बैटरी और रेंज में दमदार, क्या कुछ कमियां भी हैं

सभी देखें

PM मोदी के 76वें जन्मदिन पर UP में दीपोत्सव जैसा माहौल, सीतापुर में मोदी-योगी की आकृति तो मेरठ में 'आशीर्वाद का दीया' बना आकर्षण

बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन और सीएम डॉ. मोहन यादव ने की सेवा-संकल्प अभियान की शुरुआत, स्वामित्व अधिकार योजना के तहत 50 लाख संपत्तियों की होगी फ्री रजिस्ट्री

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर जगमगाया मध्यप्रदेश, शिप्रा तट-महाकाल महालोक में एक साथ जलाए गए 33.27 लाख दीये, बना वर्ल्ड रिकॉर्ड

UPI विवाद पर हंसराज विश्वकर्मा का राहुल गांधी-अखिलेश पर निशाना , बोले- दोनों के बीच सांठगांठ

अंबेडकरनगर में 1100 बीघा जमीन पर आकार ले रहा इंडस्ट्रियल कॉरिडोर, पराली से बनेगी बायो गैस

अगला लेख