dharma sangrah
✕

Pradhan Mantri Suraksha Bima Yojana में कैसे मिलेगा क्लेम, जानिए सरल प्रक्रिया

Published: मंगलवार, 7 जून 2022 (07:20 IST)
2015 में मोदी सरकार ने देश के नागरिक सुरक्षा देने के उदेश्य से (Pradhan Mantri Suraksha Bima Yojana) की शुरुआत की थी। इस योजना का उद्देश्य बेहद कम आमदनी के साथ जिंदगी गुजारने वाली बड़ी आबादी को बीमा कवर उपलब्ध कराना था। इस योजना में 2 रुपए से भी कम के खर्च पर आपको 2 लाख रुपए का दुर्घटना बीमा या एक्सीडेंटल कवरेज मिल सकता है। इस योजना की शुरुआत में प्रीमियम की राशि 12 रुपए रखी गई थी, जिसे केंद्र सरकार ने हाल ही में बढ़ाकर 20 रुपए कर दिया। आइए जानते हैं पॉलिसी में क्लेम कैसे मिलता है। 
ALSO READ: Pradhanmantri Suraksha Bima Yojana : क्या है प्रधानमंत्री बीमा सुरक्षा योजना?
नॉमिनी या परिवार को मिलता है क्लेम : स्‍कीम के तहत एक्‍सीडेंट इंश्‍योरेंस कराने वाले व्‍यक्ति की किसी हादसे में मौत होने पर बीमित रकम का भुगतान नॉमिनी या उसके परिवार को किया जाता है।
ALSO READ: Atal Pension Yojana : क्या है अटल पेंशन योजना? कैसे मिलता है लाभ, एक क्लिक पर पूरी जानकारी
सड़क दुर्घटना या अन्‍य हादसे में पॉलिसीधारक की मौत होने की स्थिति में परिवार या नॉमिनी को दो लाख रुपये का भुगतान किया जाता है। हालांकि दुर्घटना में अगर पॉलिसीधारक आंशिक रूप से विकलांग होता है तो उसे 1 लाख रुपए का भुगतान किया जाता है।
ALSO READ: Atal Pension Yojana : क्या है अटल पेंशन योजना? कैसे मिलता है लाभ, एक क्लिक पर पूरी जानकारी
क्या है प्रक्रिया : क्‍लेम करने के लिए नॉमिनी को उस बैंक में जाना होगा, जहां से पॉलिसी ली गई है।
यहां उन्‍हें एक क्‍लेम फॉर्म दिया जाएगा। इसे पूरी तरह भरकर जमा करना होगा। इसमें नाम, पता, मोबाइल नंबर, अस्‍पताल का विवरण जैसी जानकारी शामिल है। पीएमएसबीवाई का क्‍लेम फॉर्म जनसुरक्षा वेबसाइट से भी डाउनलोड किया जा सकता है। यह बिलकुल फ्री है। यह फॉर्म हिन्दी और अंग्रेजी सहित कई क्षेत्रीय भाषाओं में उपलब्‍ध है। क्‍लेम फॉर्म डाउनलोड करने के लिए आप इस लिंक पर क्लिक कर सकते हैं। https://jansuraksha.gov.in/Forms-PMSBY.aspx

Show comments

राजनीति की पिच पर युजवेन्द्र चहल, भाजपा में हुए शामिल, जिम्मेदारी भी मिली

हम तो आ गए, सोशल मीडिया के कृष्ण भक्त कब आएंगे? वृंदावन पहुंचकर धीरेंद्र शास्त्री का अखिलेश पर तीखा तंज

Gold Rate: मेरे कहने से सोना नहीं खरीदा तो टूट गए दाम... क्या PM मोदी के बयान के बाद और सस्ता होगा सोना?

पहाड़ों में आतंकियों को रसद पहुंचाने वाले OGW नेटवर्क पर पुलिस का शिकंजा

पाकिस्तान तुर्की से एक लाख आत्मघाती ड्रोन ख़रीद रहा है, क्या भारत है निशाने पर?

सभी देखें

कुंडा से धीरेन्द्र शास्त्री की भावुक विदाई, राजा भैया ने खुद संभाली कार की स्टीयरिंग, विरोधियों को दी सीधी चुनौती

राजनीति की पिच पर युजवेन्द्र चहल, भाजपा में हुए शामिल, जिम्मेदारी भी मिली

हम तो आ गए, सोशल मीडिया के कृष्ण भक्त कब आएंगे? वृंदावन पहुंचकर धीरेंद्र शास्त्री का अखिलेश पर तीखा तंज

स्किल इंडिया से प्रशिक्षित युवा ही 2047 के विकसित भारत का आधार बनेंगे : योगी

अयोध्या में उमड़ा आस्था का सैलाब, बाबा रामदेव संग MP के CM मोहन यादव ने किए रामलला के दर्शन

अगला लेख