Daily Horoscope
✕

Aadhaar Card के डेटा का हो सकता है गलत इस्तेमाल, ऐसे कर सकते हैं Lock

Updated: गुरुवार, 11 मार्च 2021 (17:41 IST)
Aadhaar Card हर भारतीय की पहचान है। कई सरकारी कामों में इसका इस्तेमाल एक पहचान के रूप में होता है। इसमें व्यक्ति से जुड़े जरूरी डेटा होते हैं, जिनका गलत इस्तेमाल भी हो सकता है। केंद्र सरकार भी आधार डेटा की प्राइवेसी मेंटेन करने के लिए कई जरूरी फीचर्स लांच करती रहती है। आज हम आपको बताते हैं कैसे आप अपने Aadhaar Card को लॉक कर सकते हैं।  
ALSO READ: कहीं नकली तो नहीं है आपका Aadhaar card, Online घर बैठे कर सकते हैं पता
आधार लॉक का अर्थ है 12 डिजिट की संख्या और इसकी जगह 16 डिजिट के वर्चुअल आईडी (VID) का इस्तेमाल किसी भी तरह के जरूरी ऑथेन्टिकेशन के लिए नहीं किया जा सकेगा। जब कोई व्यक्ति एक बार आधार को लॉक कर लेता है तो उसके बाद UID, UID टोकन आदि के लिए ऑथेन्टिकेशन प्रोसेस नहीं किया जा सकेगा। इसमें बायोमेट्रिक, डेमो​ग्राफिक और ओटीपी बेस्ड ऑथेन्टिकेशन भी काम नहीं करेगा। कोई व्यक्ति अपने यूनिक आईडी को अनलॉक करना चाहता है तो उसे रेजिडेंट पोर्टल पर जाकर अनलॉक किया जा सकता है। अनलॉकिंग के बाद सभी तरह के ऑथेन्टिकेशन प्रोसेस को पूरा किया जा सकता है।
 
आधार धारकों के पास बायोमेट्रिक्स लॉक (Aadhaar Biometric Lock) करने का भी ऑप्शन है। बायोमेट्रिक लॉक या अनलॉक करने की एक ऐसी सुविधा है जिससे आधार कार्ड धारक कुछ समय के लिए अपने बायोमेट्रिक को लॉक करता है और जरूरत पड़ने पर इसे अनलॉक कर लेता है। इस सुविधा का उद्देश्य बायोमेट्रिक डेटा की प्राइवेसी को सिक्योर रखना है। बायोमेट्रिक लॉक होने से यह सुनिश्चित हो जाता है कि फिंगरप्रिंट या आंखों की पु​तली से जुड़े डेट का गलत इस्तेमाल नहीं किया जा सकेगा। आधारकार्ड होल्डर आसानी से अपने बायोमेट्रिक को अनलॉक भी कर सकता है।
ALSO READ: SBI ने Aadhaar को लेकर अपने ग्राहकों को भेजा खास अलर्ट, वरना खाते में नहीं आएगा पैसा
बायोमैट्रिक लॉक या अनलॉक 
इसके लिए भी आपको रेजिडेंट पोर्टल पर जाना होगा। इस पोर्टल पर My Adhaar सेक्शन में जाने के बाद Aadhaar Service सर्विस में जाएं। इसमें lock/unlock biometrics का ऑप्शन दिया होगा। अगले स्टेप में अपना आधार नंबर या वीआईडी नंबर डालें। कैप्चा कोड डालने के बाद रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर पर ओटीपी मंगाएं। ओटीपी डालने के बाद इसे सबमिट कर दें। इतना करने के बाद आपका बायोमेट्रिक लॉक हो जाएगा। आधार बोयोमेट्रिक अनलॉक करने के लिए भी इसी प्रक्रिया को फॉलो करें।
 
यूनिट आइडेंटिफिकेशन को लॉक करने के लिए व्यक्ति के पास 16 डिजिट का वर्चुअल आईडी नंबर होना चाहिए। अगर किसी के पास वीआईडी नहीं है तो इसे एसएमएस के जरिए जेनरेट भी किया जा सकता है। इसके लिए मैसेज बॉक्स में GVID लिखकर स्पेस के बाद आधार के अंतिम 4 या 8 डिजिट लिखना होगा। इसके बाद इस मैसेज को 1947 पर भेज देना होगा।
ALSO READ: घर बैठे सिर्फ 1 मिनट में बनवा सकते हैं PVC Aadhaar Card, जानिए प्रक्रिया
ऐसे कर सकते हैं लॉक : रेजिडेंट पोर्टल पर जाकर My Adhaar के सेक्शन में जाएं और यहां पर आधार सर्विसेज में Lock & Unlock पर क्लिक करें। इसमें UID लॉक रेडियो बटन पर क्लिक करें और आधार नंबर डालें। इसके बाद इसमें पूरा नाम, पिनकोड और लेटेस्ट डिटेल डालने के बाद सिक्योरिटी कोड भरना होगा। इसके बाद ओटीपी के लिए क्लिक करें या TOTP को सेलेक्ट कर सबमिट बटन पर क्लिक करें। 
 
अब जाने अनलॉक की प्रक्रिया : अपनी यूनिक आईडी को अनलॉक करने के लिए आपके पास ले​टेस्ट वीआईडी नंबर होना चाहिए। अगर आप 16 डिजिट के वीआईडी नंबर को भूल जाते हैं तो इसके रिट्रीव भी कर सकते हैं। इसके लिए आपको RVID लिखकर स्पेस के बाद आधार नंबर के ​अंतिम 4 या 8 डिजिट लिखना होगा और इसे 1947 पर भेजना होगा।
 
वीआईडी मिलने के बाद Unlock रेडियो बटन पर क्लिक करना होगा और लेटेस्ट वीआईडी भरना होगा। इसके बाद सिक्योरिटी कोड डालकर ओटीपी मंगाएं या TOTP सेलेक्ट कर सबमिट पर क्लिक करें। आपका आधार कार्ड अनलॉक हो जाएगा।

Show comments

Tata Punch EV और Nexon EV को कड़ी टक्कर देगी Hyundai की सस्ती EV कार, जानिए कितनी मिलेगी रेंज

PM Kisan 24th Installment : किसानों के खाते में आ गए ₹2,000, पीएम मोदी ने जारी की 19 हजार करोड़ रुपये की किस्त, ऐसे चेक करें अपना स्टेटस

Samsung W27 : धमाका करने आया सैमसंग का सस्ता स्मार्टफोन, कंपनियों के छूटे पसीने

IDBI Bank Privatization : निर्मला सीतारमण का राहुल गांधी पर पलटवार, कांग्रेस राज के बैंक घोटालों की खोली पोल

क्यों गिर रहे सोने-चांदी के भाव? रिकॉर्ड हाई से गोल्ड 51000 सस्ता, सिल्वर 2.33 लाख से अधिक टूटी, क्या खरीदारी का यही है सही मौका या करें इंतजार?

सभी देखें

Census 2027: 25 जनवरी से शुरू होगी देश की आबादी की गिनती, जानिए किन राज्यों में टली प्रक्रिया

मुख्यमंत्री सुगम परिवहन सेवा: प्रदेश में बस संचालन को नई गति दे रही निजी भागीदारी और आधुनिक तकनीक

रिलायंस ने तोड़ा कमाई का रिकॉर्ड, तिमाही मुनाफा 33.8% उछलकर ₹29,550 करोड़, पहली बार ₹3.62 लाख करोड़ के पार पहुंचा रेवेन्यू

कैलाश विजयवर्गीय के बयान पर कांग्रेस का निशाना, बोले- सवालों से घबराती है भाजपा

UP की 58 हजार ग्राम पंचायतों का बदलेगा विकास मॉडल! योगी सरकार का हाईटेक प्लान, अब तकनीक से बनेगी गांवों की विकास योजना

अगला लेख