suvichar
✕

PF खाताधारियों के लिए खुशखबरी, 6.5 करोड़ लोगों के खाते में आया पैसा

Updated: शुक्रवार, 12 नवंबर 2021 (15:46 IST)
नई दिल्ली। पीएफ खाताधारियों के लिए यह खुशखबरी है। केंद्र सरकार की तरफ से प्रॉविडेंट फंड (PF) अकाउंट में ब्याज ट्रांसफर कर दिया गया है। मोदी सरकार ने 6.5 करोड़ अकाउंटों में यह पैसा भेजा है। लोगों के पास पैसा क्रेडिट होने को लेकर मैसेज भी जाने लगा है। अगर आप भी नौकरीपेशा हैं और पीएफ अकाउंट है, लेकिन अभी तक ब्याज क्रेडिट होने का कोई मैसेज नहीं आया तो हम बता रहे हैं कि आपको आसान तरीका जिससे आप जान सकते हैं कि आपके खाते में पैसा आया है या नहीं?
 
अकाउंट चेक करने से पहले ये जान लें कि आखिर सरकार ने कितना ब्याज दिया है? EPFO ने इस बार कुल पीएफ अमाउंट पर 8.5 प्रतिशत का ब्याज दिया है। इसकी घोषणा काफी समय पहले की गई थी, तब से ही लोग इसके क्रेडिट होने का इंतजार कर रहे थे।
 
आप फोन से मैसेज भेजकर भी जान सकते हैं कि आपके खाते में ब्याज का पैसा क्रेडिट हुआ है या नहीं? EPFO ने मैसेज के जरिए बैलेंस पता करने के लिए एक नंबर जारी किया है। यह नंबर 7738299899 है। आपको अपने अकाउंट से रजिस्टर्ड मोबाइल से EPFOHO UAN लिखकर इस नंबर पर भेजना होगा। हालांकि इस बात का ध्यान रखें कि आपको ये जानकारी तभी मिलेगी, जब आपका UAN पैन और आधार लिंक होगा।
 
मैसेज भेजने के बाद आपको मोबाइल पर पीएफ बैलेंस, आपका योगदान और कितना ब्याज क्रेडिट हुआ है, इसकी जानकारी मिल जाएगी। बैलेंस पता करने के लिए मैसेज भेजने की सुविधा हिन्दी, इंग्लिश, पंजाबी, गुजराती, मराठी, कन्नड़, तेलुगु, तमिल, मलयालम और बांग्ला भाषा में दी गई है।

Show comments

GST Council के बड़े फैसले, गिरफ्तारी की शक्ति हटेगी, अभियोजन की सीमा ₹5 करोड़ होगी, पेनल्टी भी घटेगी

ध्रुव राठी के बर्थडे पर छाया ‘10 अक्टूबर चलो दिल्ली’ का नारा, अभिजीत दीपके ने शेयर किया वीडियो

Nobel Prize 2026 : कनाडाई लेखिका Anne Carson को साहित्य का नोबेल पुरस्कार, प्राचीन परंपरा को आधुनिक साहित्य से जोड़ने के लिए सम्मान

iPhone खरीदने का शानदार मौका, Reliance Digital का बड़ा ऑफर, iPhone 15, 16 और 17 पर भारी छूट

Electric Scooter : इलेक्ट्रिक स्कूटर क्यों हैं भविष्य की सवारी? जानिए वो फायदे जिन्हें नजरअंदाज करना मुश्किल

सभी देखें

LIVE: 6 सीटों पर उपचुनाव परिणाम आज, नाना पाटेकर की मौत अप्राकृतिक!

कैसे ब्रिटेन को जर्मनी और ईयू के करीब लाए ट्रंप

क्या अप्राकृतिक थी नाना पाटेकर की मौत? गोवा पुलिस ने दर्ज किया UD का मामला

Top News 9 October: भारतीय IT कंपनियों को अमेरिका में बड़ा झटका, इजराइल में भारतीय पायलट का सम्मान

Infosys, TCS, Wipro समेत भारतीय IT कंपनियां Green Card प्रोग्राम से निलंबित, Trump के फैसले का भारतीय कर्मचारियों पर क्या होगा असर

अगला लेख