dharma sangrah
✕

क्‍या आप शॉपिंग करने जा रहे हैं... बिलिंग के समय अपना मोबाइल नंबर दें या नहीं?

Updated: शनिवार, 30 अप्रैल 2022 (14:12 IST)
जब भी आप शॉपिंग के लिए जाते हैं और जब बिल बनाया जाता है तो अक्‍सर आपसे आपके मोबाइल नंबर मांगे जाते हैं, कई बार ईमेल आईडी भी। लेकिन क्‍या आपको पता है मोबाइल नंबर से ही आपके अकाउंट हैक हो सकते हैं। या आपकी प्राइवेट जानकारियां लीक हो सकती हैं।

ऐसे में यह जानना बेहद जरूरी है कि शॉपिंग के बाद बिलिंग में हमें अपने मोबाइल नंबर और ईमेल आईडी देना है या नहीं। 

जानिए आपकी निजता और अधिकार से जुडे कुछ ऐसे ही सवालों के जवाब।

सवाल- क्या दुकानदार कस्‍टमर से उसका मोबाइल नंबर और ईमेल आईडी मांग सकता है?
जवाब- जी हां, दुकानदार या मॉल में ग्राहक से उसका मोबाइल नंबर और ईमेल आईडी मांगा जा सकता है। यह बहुत आम हो गया है इन दिनों। कई लोग बिना सवाल किए दे देते हैं तो कुछ सवाल कर लेते हैं।

सवाल- क्या ग्राहक के लिए दुकान या मॉल में अपना मोबाइल नंबर या ईमेल आईडी देना जरूरी है?
जवाब- दुकानदार के मांगने के बावजूद अगर ग्राहक नहीं चाहता है तो उसके लिए किसी शोरूम, दुकान, होटल या मॉल जैसी जगहों पर अपना मोबाइल नंबर या ईमेल आईडी देना जरूरी नहीं है। कोई भी दुकानदार ग्राहक से व्‍यक्‍तिगत जानकारी मांगने के लिए दबाव नहीं डाल सकता।

सवाल- मोबाइल नंबर, ईमेल आईडी आदि किन जगहों पर देना जरूरी है?
जवाब- कोई दुकानदार आपको E-Bill भेज रहा है तो ऐसे में मोबाइल नंबर देना जरूरी हो जाता है। किसी होटल में खाने का बिल प्रिंट में न देकर मोबाइल में भेज दिया जाए। ऐसी जगहों में मोबाइल नंबर लेने के बाद आपको किसी तरह का ऑफर या ऐड नहीं भेजा जाता है। इसी तरह बैंक में अकाउंट खोलते वक्त और कैश डिपॉजिट करते वक्त फोन नंबर दे सकते हैं। ऑनलाइन ट्रेन या फ्लाइट की टिकट बुक करा रहे हैं, तब देना जरूरी है। आधार और पैन कार्ड बनवाते वक्त मोबाइल नंबर देना जरूरी है।

डिटेल देने से पहले क्‍या सावधानी बरतें…
पहले खुद से सवाल करें कि हमें उन्‍हें नंबर देने की जरूरत क्यों है?
आपका मोबाइल नंबर बैंक अकांउट से लिंक है, ऐसे में यह रिस्‍की हो सकता है।
साइबर क्रिमिनल मोबाइल नंबर की मदद से ही अकाउंट हैक करते हैं।
अगर नंबर देना जरूरी हो तो वो नंबर दें जो किसी बैंक अकाउंट से लिंक न हो। 

Show comments

Baba Ramdev : पहनाई माला, कहा था भगवान का अवतार, अब बोले- पाखंडी, बाबा बागेश्वर से क्यों नाराज हुए स्वामी रामदेव

WhatsApp Web इस्तेमाल करने वालों के लिए अलर्ट, पब्लिक कंप्यूटर पर न करें यह गलती, वरना हैक हो सकता है अकाउंट

क्या दुनिया की बड़ी शक्तियां नया समीकरण बना रही हैं और भारत बाहर खड़ा है?

पहली बार हाथ में आया गेमिंग कंट्रोलर, GTA 6 खेलते-खेलते शशि थरूर ने नोटबंदी पर कह दी यह बड़ी बात

सावधान! जिस बिसलेरी की बोतल को समझते हैं सबसे शुद्ध, जांच में उसी का पानी निकला असुरक्षित; FSSAI का बड़ा एक्शन

सभी देखें

दुनिया की सबसे ताकतवर खुफिया एजेंसी भी सुरक्षित नहीं! CIA के सिस्टम में हैकर्स ने लगाई सेंध

11 लाख दीयों से जगमगाई काशी, लेजर शो और ग्रीन आतिशबाजी ने रचा अद्भुत नजारा

भारत की टेंशन बढ़ाने वाले हैं ट्रंप! चीन समेत 16 देशों पर भारी टैरिफ की तैयारी, इस हफ्ते हो सकता है बड़ा ऐलान

सपा की पहली लिस्ट आते ही भड़की कांग्रेस! अखिलेश यादव के एक फैसले ने UP की सियासत में मचाया घमासान

भारत में वृक्षारोपण: क्या नए पेड़ पुराने जंगलों की भरपाई कर सकते हैं?

अगला लेख