Hanuman Chalisa
✕

दिवाली से पहले महंगा हुआ गैस सिलेंडर, 100 रुपए बढ़े कमर्शियल LPG के दाम

Updated: बुधवार, 1 नवंबर 2023 (10:40 IST)
Gas cylinder becomes expensive: दिवाली से पहले उपभोक्ताओं को महंगाई का झटका लगा है। प्याज (onion) की बढ़ती कीमतों के बीच अब किचन का बजट भी बिगाड़ने के लिए एलपीजी गैस सिलेंडर ने भी कदम बढ़ा दिया है। 19 किलोग्राम वाले कमर्शियल गैस सिलेंडर (commercial gas cylinder) की कीमत में 100 रुपए से ज्यादा का इजाफा (LPG Price Hike) कर दिया गया है। हालांकि घरेलू गैस सिलेंडर की कीमत में कोई बदलाव नहीं हुआ है।
 
इंडियन ऑइल की वेबसाइट से मिली जानकारी के अनुसार 19 किलोग्राम का गैस सिलेंडर अब दिल्ली में 1833 रुपए में मिलेगा। इससे पहले यह 1731 रुपए का मिल रहा था यानी दिल्ली में कमर्शियल गैस सिलेंडर 102 रुपए महंगा हो गया है। मुंबई में गैस सिलेंडर की कीमत 1684 रुपए से बढ़कर 1785.50 रुपए हो गई है।
 
कोलकाता में कमर्शिलय गैस सिलेंडर 1839.50 रुपए से बढ़कर 1943 रुपए हो गई है। चेन्नई में जो कमर्शियल गैस सिलेंडर 1898 रुपए में मिलता था, वह अब 1999.50 रुपए का हो गया है। जानकारी के लिए कि चारों महानगरों में से कोलकाता में इस बार कमर्शिलय गैस के दाम सबसे अधिक 103.50 रुपए बढ़े हैं।
 
1 अक्टूबर को भी कमर्शियल सिलेंडर की कीमत में 209 रुपए बढ़ाए गए थे और अब ठीक 1 महीने बाद 1 नवंबर को फिर से इसमें 100 रुपए की बढ़ोतरी कर दी गई है। तेल कंपनियों के इस फैसले से त्योहारी सीजन में लोगों को बड़ा झटका लगा है।
 
Edited by: Ravindra Gupta

Show comments

बेंगलुरु में बड़ा हादसा टला, रनवे से टकराया IndiGo का विमान, हादसे के बाद रोकी प्लेन की उड़ान

प्रस्‍ताव ठुकराने पर भड़का ईरान, अमेरिका को फिर दी धमकी, चेतावनी पर क्‍या बोले डोनाल्‍ड ट्रंप?

दिल्ली के तिलक नगर में मचा बवाल, मंत्री प्रवेश वर्मा ने युवक को जड़ा थप्पड़, मामले पर क्‍या बोले अरविंद केजरीवाल?

Mann Ki Baat : जनगणना से सामने आएगा देश की आबादी का नया आंकड़ा, 32 करोड़ से ज्यादा परिवारों का डेटा दर्ज, PM मोदी ने बताया कितना बड़ा काम हुआ पूरा

पाकिस्‍तान को भारत की दो टुक, एस. जयशंकर का UNGA में आतंकवाद पर बड़ा अटैक, दूसरे देश क्‍यों भुगत रहे सजा?

सभी देखें

Gold Price Crash : सोने में 4000 से ज्यादा की गिरावट, चांदी भी हुई सस्ती, जानिए क्यों गिर रहे हैं भाव, क्या खरीदने का सही समय

क्रिकेट से सॉफ्ट टेनिस की ओर, इत्तेफाक ने कैसे बदला देवास के जय मीणा का सफर

Ather Konarc : इस Electric Scooter पर मिल रहा बड़ा फायदा, जानें किस वेरिएंट पर कितनी सब्सिडी

उज्जैन में छत्री चौक स्थित शाही मस्जिद का हिस्सा समुदाय द्वारा स्वत: हटाया जा रहा है-कलेक्टर रोशन सिंह

CEC Gyanesh Kumar Row : ज्ञानेश कुमार के खिलाफ कांग्रेस का देशभर में प्रदर्शन, पटना में वाटर कैनन का इस्तेमाल, SIR को लेकर उठाए सवाल

अगला लेख