Daily Horoscope
✕

rule change from 1 october : 1 अक्टूबर से Aadhar, LPG, PPF के नियमों में बड़ा बदलाव, आपकी जेब पर क्या होगा असर

Updated: सोमवार, 30 सितम्बर 2024 (18:06 IST)
Rules Change From 1st October : 1 अक्टूबर से एलपीजी, सीएनजी के दाम में बदलाव के साथ कई अलग-अलग स्कीम्स में भी बदलाव होगा। आधार, एलपीजी, पीपीएफ, सरकारी योजनाओं में भी सरकार बड़े बदलाव करने जा रही है। इन बदलावों का सीधा असर आपकी जेब पर होगा।
 
सुकन्या योजना में बदलाव 
केंद्र सरकार ने बेटियों के लिए सुकन्या समृद्धि योजना की शुरुआत की है। योजना के तहत अगर दादा-दादी ने बेटी के लिए सुकन्या समृद्धि योजना के तहत अकाउंट खोला है तो इसे बेटी के माता-पिता को ट्रांसफर कर दिया जाएगा। यही नहीं, अगर एक से अधिक अकाउंट खोला गया है तो उसे 1 अक्टूबर से बंद कर दिया जाएगा।
 
आधार के नियम में बदलाव  
सरकार ने आधार कार्ड को लेकर एक बड़ा बदलाव किया है। इसके तहत अब आप आयकर रिटर्न आधार इनरोलमेंट आईडी के जरिए नहीं कर पाएंगे। पैन कार्ड के आवेदन के लिए आधार इनरोलमेंट आई मान्य नहीं होगी। 1 अक्टूबर से यह नियम बदलने जा रहा है। सरकार की ओर से यह कदम इसलिए उठाया गया है ताकि पैन कार्ड का दुरुपयोग और डुप्लिकेशन को रोका जा सके।
ALSO READ: अनुपम खेर की तस्वीर वाले नोट, खरीदा 2.1 किलोग्राम सोना, आखिर क्या है सच
पीपीएफ के नियम में बदलाव
अगर 18 वर्ष से कम उम्र के नाम से पीपीएफ अकाउंट खोला गया है तो जब तक 18 वर्ष की आयु नहीं हो जाती है कि अकाउंट पर पोस्ट ऑफिस सेविंग अकाउंट की दर से ब्याज मिलेगा। 18 की उम्र के बाद ही पीपीएफ की ब्याज दर लागू होगी।
 
एलपीजी और सीएनजी के दामों में बदलाव
ऑइल मार्केंटिंग कंपनियां हर महीने की पहली तारीख को घरेलू गैस (LPG Cylider) की कीमतों में बदलाव करती हैं। 1 अक्टूबर से संशोधन देखने को मिल सकता है। 1 सितंबर को तेल कंपनियों ने कॉमर्शियल गैस सिलेंडर के दाम में बदलाव किया था, अच्छी बात है कि घरेलू गैस सिलेंडर 14 किलोग्राम की कीमतों में पिछले कई महीनों से कोई बदलाव नहीं हुआ है।
लेखक के बारे में
वेबदुनिया न्यूज डेस्क
वेबदुनिया न्यूज़ डेस्क पर हमारे स्ट्रिंगर्स, विश्वसनीय स्रोतों और अनुभवी पत्रकारों द्वारा तैयार की गई ग्राउंड रिपोर्ट्स, स्पेशल रिपोर्ट्स, साक्षात्कार तथा रीयल-टाइम अपडेट्स को वरिष्ठ संपादकों द्वारा सावधानीपूर्वक जांच-परख कर प्रकाशित किया जाता है।.... और पढ़ें

Show comments

बेंगलुरु में बड़ा हादसा टला, रनवे से टकराया IndiGo का विमान, हादसे के बाद रोकी प्लेन की उड़ान

प्रस्‍ताव ठुकराने पर भड़का ईरान, अमेरिका को फिर दी धमकी, चेतावनी पर क्‍या बोले डोनाल्‍ड ट्रंप?

दिल्ली के तिलक नगर में मचा बवाल, मंत्री प्रवेश वर्मा ने युवक को जड़ा थप्पड़, मामले पर क्‍या बोले अरविंद केजरीवाल?

Mann Ki Baat : जनगणना से सामने आएगा देश की आबादी का नया आंकड़ा, 32 करोड़ से ज्यादा परिवारों का डेटा दर्ज, PM मोदी ने बताया कितना बड़ा काम हुआ पूरा

पाकिस्‍तान को भारत की दो टुक, एस. जयशंकर का UNGA में आतंकवाद पर बड़ा अटैक, दूसरे देश क्‍यों भुगत रहे सजा?

सभी देखें

Gold Price Crash : सोने में 4000 से ज्यादा की गिरावट, चांदी भी हुई सस्ती, जानिए क्यों गिर रहे हैं भाव, क्या खरीदने का सही समय

क्रिकेट से सॉफ्ट टेनिस की ओर, इत्तेफाक ने कैसे बदला देवास के जय मीणा का सफर

Ather Konarc : इस Electric Scooter पर मिल रहा बड़ा फायदा, जानें किस वेरिएंट पर कितनी सब्सिडी

उज्जैन में छत्री चौक स्थित शाही मस्जिद का हिस्सा समुदाय द्वारा स्वत: हटाया जा रहा है-कलेक्टर रोशन सिंह

CEC Gyanesh Kumar Row : ज्ञानेश कुमार के खिलाफ कांग्रेस का देशभर में प्रदर्शन, पटना में वाटर कैनन का इस्तेमाल, SIR को लेकर उठाए सवाल

अगला लेख