sundarkand
✕

नौकरी गंवाने वाले H1-B वीजा धारी कर्मचारियों के लिए बड़ी खबर

Updated: बुधवार, 15 मार्च 2023 (12:01 IST)
वाशिंगटन। अमेरिका के राष्ट्रपति जो बाइडन की एक सलाहकार उप-समिति ने नौकरी गंवाने वाले H1-B वीजा धारी कर्मचारियों के लिए मौजूदा अनुग्रह अवधि (ग्रेस पीरियड) 60 दिन से बढ़ाकर 180 दिन करने की सिफारिश की है, ताकि कर्मचारियों को नई नौकरी ढूढने के पर्याप्त अवसर मिल पाएं।
 
एशियाई अमेरिकी, मूल हवाई वासी और प्रशांत द्वीप के लोगों से जुड़े मामलों पर राष्ट्रपति के सलाहकार आयोग के सदस्य अजय जैन भुटोरिया ने मंगलवार को कहा कि आव्रजन उप-समिति ने गृह सुरक्षा मंत्रालय और अमेरिकी नागरिकता एवं आव्रजन सेवा (यूएससीआईएस) को उन एच1-बी वीजा धारी कर्मचारियों के लिए अनुग्रह अवधि 60 दिन से बढ़ाकर 180 दिन करने की सिफारिश की है, जिन्होंने अपनी नौकरी खो दी है।
 
भुटोरिया ने नौकरी से निकाले गए एच1-बी कर्मचारियों के समक्ष पेश होने वाली चुनौतियों को रेखांकित किया। उन्होंने कहा कि मौजूदा 60 दिन की अवधि पर्याप्त नहीं है और इस दौरान कई समस्याएं पेश आती हैं, जिसमें कम समय सीमा के भीतर नई नौकरी खोजना, एच1-बी के दर्जे को बदलने की जटिल कागजी कार्रवाई और यूएससीआईएस की प्रक्रिया में देरी शामिल है।
 
इसके साथ ही सलाहकार आयोग ने ग्रीन कार्ड आवेदन के प्रारंभिक चरणों में रोजगार प्राधिकरण कार्ड जारी करने की संभावना पर चर्चा की। बाइडेन प्रशासन के इस कदम को स्वीकृति देने से ग्रीन कार्ड पाने में लंबा समय नहीं लगेगा।
 
गृह सुरक्षा मंत्रालय और अमेरिकी नागरिकता एवं आव्रजन सेवा (USCIS) से की गई सिफारिश में कहा गया है कि उन लोगों को रोजगार प्राधिकरण दस्तावेज (EAD) और यात्रा दस्तावेज प्रदान किए जाएं, जिनकी EB-1, EB-2, EB-3 श्रेणियों में I-140 रोजगार-आधारित वीजा याचिकाओं को मंजूरी दी गई है और जो वीजा के लिए 5 या अधिक वर्षों से इंतजार कर रहे हैं, भले ही उन्होंने स्थिति के समायोजन के लिए आवेदन दायर किया हो। (भाषा)
 

Show comments

बेंगलुरु में बड़ा हादसा टला, रनवे से टकराया IndiGo का विमान, हादसे के बाद रोकी प्लेन की उड़ान

प्रस्‍ताव ठुकराने पर भड़का ईरान, अमेरिका को फिर दी धमकी, चेतावनी पर क्‍या बोले डोनाल्‍ड ट्रंप?

दिल्ली के तिलक नगर में मचा बवाल, मंत्री प्रवेश वर्मा ने युवक को जड़ा थप्पड़, मामले पर क्‍या बोले अरविंद केजरीवाल?

Mann Ki Baat : जनगणना से सामने आएगा देश की आबादी का नया आंकड़ा, 32 करोड़ से ज्यादा परिवारों का डेटा दर्ज, PM मोदी ने बताया कितना बड़ा काम हुआ पूरा

पाकिस्‍तान को भारत की दो टुक, एस. जयशंकर का UNGA में आतंकवाद पर बड़ा अटैक, दूसरे देश क्‍यों भुगत रहे सजा?

सभी देखें

Gold Price Crash : सोने में 4000 से ज्यादा की गिरावट, चांदी भी हुई सस्ती, जानिए क्यों गिर रहे हैं भाव, क्या खरीदने का सही समय

क्रिकेट से सॉफ्ट टेनिस की ओर, इत्तेफाक ने कैसे बदला देवास के जय मीणा का सफर

Ather Konarc : इस Electric Scooter पर मिल रहा बड़ा फायदा, जानें किस वेरिएंट पर कितनी सब्सिडी

उज्जैन में छत्री चौक स्थित शाही मस्जिद का हिस्सा समुदाय द्वारा स्वत: हटाया जा रहा है-कलेक्टर रोशन सिंह

CEC Gyanesh Kumar Row : ज्ञानेश कुमार के खिलाफ कांग्रेस का देशभर में प्रदर्शन, पटना में वाटर कैनन का इस्तेमाल, SIR को लेकर उठाए सवाल

अगला लेख