ganesh chaturthi
✕

क्यों टन में आंकी जाती है AC की क्षमता, जानिए आपके रूम में कितने टन के AC से होगी कूलिंग

Written By WD Feature Desk
Updated: गुरुवार, 27 फ़रवरी 2025 (18:10 IST)
AC buying guide: इस बार भारत में सर्दियों बहुत कम समय के लिए पड़ीं और फरवरी के महीने में ही गर्मी लगने लगी है। गर्मी की आहट होती है बाजार में AC की डिमांड बढ़ जाती है। घर हो या ऑफिस गर्मियों में हर जगह AC की जरूरत पड़ती है। जब आप AC खरीदने जाते हैं तो शो रूम पर सबसे पहले आपसे पूछा जाता है कि आपको किस स्पेस के लिए AC खरीदना है या आप कितने टन का AC लेना चाहते हैं। ज्यादातर लोगों को एसी में टन का मतलब ही नहीं पता होता है। कुछ लोगों को लगता है कि एसी के वजन से इसका कनेक्शन होता है। लेकिन, ऐसा बिल्कुल भी नहीं है। आइए आज आपको बताते हैं एसी में टन का क्या मतलब होता है।

क्या होता है टन?
ये सच है कि टन का इस्तेमाल वजन नापने के लिए किया जाता है। 1000 ग्राम में 1 किलोग्राम होता है, वहीं 100 किलोग्राम में 1 क्विंटल होता है। और 9 क्विंटल से 1 टन बनता है। जिस तरह से वजन नापने के लिए भारतीय मानक किलोग्राम है, उसी तरह से टन को विदेशी मानक माना जाता है।

ALSO READ: क्या आप भी फ्रिज में रखा हुआ खाना बार-बार करते हैं गर्म, तो जान लीजिए नुकसान
एसी में टन का मतलब
एयर कंडीशनर यानी एसी में टन का मतलब वजन से नहीं होता है। एसी में टन का सीधा-सीधा संबंध कूलिंग कैपेसिटी से होता है। जी हां, एयर कंडीशनर में टन यह बताता है कि वह एक घंटे में कितने बड़े रूम को ठंडा कर सकता है।
एसी हीट को रिमूव करने और कमरे को ठंडा करने का काम करता है। हीट को BTU (ब्रिटिश थर्मल यूनिट) से नापा जाता है। ऐसे में 1 टन का एसी एक घंटे में कमरे से 12000 BTU यानी हीट को रिमूव कर सकता है। वहीं अगर आप 1.5 टन का एसी लेते हैं, तो वह 18000 BTU हीट हटा सकता है और 2 टन का एसी 24000 BTU हीट हटाने की क्षमता रखता है।

आपके लिए कितने टन का AC हो सकता है फायदेमंद?
अगर आप नए सीजन में एयर कंडीशनर लेने के बारे में सोच रही हैं, तो पहले अपनी जरूरत समझ लें और उसी हिसाब से एसी लें। एसी की कूलिंग कमरे के साइज पर भी बेस्ड होती है। एक अनुमान के अनुसार 100 स्क्वायर फीट के कमरे के लिए 1 टन का एसी काफी होता है। वहीं, अगर आपका कमरा 100 से ज्यादा और 200 स्क्वायर फीट से कम होता है तो 1.5 टन का एसी काफी हो सकता है। वहीं, 200 स्क्वायर फीट से ज्यादा जगह के लिए 2 टन से 3 टन का एसी लेना फायदेमंद हो सकता है।


लेखक के बारे में
WD Feature Desk
अनुभवी लेखक, पत्रकार, संपादक और विषय-विशेषज्ञों द्वारा लिखे गए गहन और विचारोत्तेजक आलेखों का प्रकाशन किया जाता है।.... और पढ़ें

Show comments

आरक्षण विरोधी आंदोलन पर पूर्ण प्रतिबंध क्यों? हाईकोर्ट ने लगाई दिल्ली पुलिस को फटकार, जानिए क्या है पूरा मामला

पहले 10 लाख जमा किए, IDA ने फिर मांगे 4 लाख रुपए, राहुल गांधी के इंदौर में आयोजन में फिर अड़चन

Hyundai BAYON India : नए SUV का डिजाइन आया सामने, H-Edge लाइटिंग ने खींचा ध्यान; जानें क्या-क्या हुआ कन्फर्म

Samsung Galaxy A18 4G लॉन्च, 50MP कैमरा और 5000mAh बैटरी के साथ आया फोन; जानें कीमत और फीचर्स

Suzuki e-Access खरीदें या नहीं? आराम, बैटरी और रेंज में दमदार, क्या कुछ कमियां भी हैं

सभी देखें

PM मोदी के 76वें जन्मदिन पर UP में दीपोत्सव जैसा माहौल, सीतापुर में मोदी-योगी की आकृति तो मेरठ में 'आशीर्वाद का दीया' बना आकर्षण

बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन और सीएम डॉ. मोहन यादव ने की सेवा-संकल्प अभियान की शुरुआत, स्वामित्व अधिकार योजना के तहत 50 लाख संपत्तियों की होगी फ्री रजिस्ट्री

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर जगमगाया मध्यप्रदेश, शिप्रा तट-महाकाल महालोक में एक साथ जलाए गए 33.27 लाख दीये, बना वर्ल्ड रिकॉर्ड

UPI विवाद पर हंसराज विश्वकर्मा का राहुल गांधी-अखिलेश पर निशाना , बोले- दोनों के बीच सांठगांठ

अंबेडकरनगर में 1100 बीघा जमीन पर आकार ले रहा इंडस्ट्रियल कॉरिडोर, पराली से बनेगी बायो गैस

अगला लेख