Govardhan puja
✕

आसान होगी प्रक्रिया, अब Pan Card के लिए नहीं भरना पड़ेगा फार्म

Updated: सोमवार, 3 फ़रवरी 2020 (12:43 IST)
अब तत्काल पैन कार्ड के ऑनलाइन आवंटन को लेकर जल्दी ही नई व्यवस्था शुरू की जाएगी। इसके लिए कोई आवेदन फार्म भरने की जरूरत नहीं होगी। यह ऐलान ‍केंद्रीय वित्तमंत्री निर्मला सीतारमण ने अपने बजट भाषण में किया।
 
बजट में पैन कार्ड की आवंटन प्रक्रिया आसान बनाने के लिए नई प्रणाली लाए जाने की घोषणा की गई है। बजट में वित्त मंत्री सीतारमण ने कहा है कि आधार कार्ड के आधार पर पैन कार्ड की आवंटन प्रक्रिया आसान बनाने के लिए नई प्रणाली लाई जाएगी। इससे तुरंत PAN नंबर का आवंटन होगा।
 
ALSO READ: Aadhaar से दाखिल करें रिटर्न, अपने आप मिलेगा PAN Card
 
वित्तमंत्री ने अपने भाषण में कहा कि 'आधार कार्ड' के आधार पर तत्काल पैन के ऑनलाइन आवंटन को लेकर जल्दी ही व्यवस्था शुरू की जाएगी। इसके लिए कोई आवेदन फार्म भरने की जरूरत नहीं होगी।
 
करदाताओं का आधार के अनुसार सत्यापन शुरू किया जा रहा है। प्रत्यक्ष कर में मुकदमेबाजी को कम करने के लिए 'विवाद से विश्वास' योजना लाई जाएगी। यह 30 जून 2020 तक जारी रहेगी।
 
इसके अतिरिक्त करदाताओं के 'आधार के तहत पुष्टि करने की योजना अमल में लाई जा रही है, रिफंड इलेक्ट्रॉनिक प्रणाली से जारी किया जाएगा।

Show comments

CBSE Board Exam 2027: सीबीएसई ने जारी की 10वीं-12वीं की डेटशीट, 16 फरवरी से शुरू होंगी परीक्षाएं

राजा भैया के बेटे शिवराज प्रताप सिंह का कमाल, 3 बार जेलीफिश ने मारा डंक, फिर भी 7 घंटे में पूरी की आयरनमैन रेस

दिसंबर में कार-बाइक खरीदने वालों के लिए बड़ी खबर, साल के अंत में मिल सकते हैं हजारों रुपए के फायदे, जानें कैसे उठाएं लाभ

ईरान पर फिर बरसेगा अमेरिका का कहर? ट्रंप की चेतावनी- हमले के लिए पूरी तरह तैयार, कतर के जरिए आया नया प्रस्ताव

343Km की रेंज और 155Km/h की टॉप स्पीड, लॉन्च हुई धांसू इलेक्ट्रिक बाइक

सभी देखें

राजीव के PM बनने की खबर पर क्‍यों दहशत में आ गई थी सोनि‍या गांधी, बाबरी मस्जिद टूटने पर छलक पड़े थे आंसू, 1992 का दर्द कि‍या बयां

अयोध्या के 10वें दीपोत्सव पर उमड़ा आस्था का समंदर, अयोध्यावासियों ने कहा- त्रेतायुग जैसी अलौकिक दिख रही रामनगरी

PoK में गृहयुद्ध जैसे हालात, मुजफ्फराबाद में हिंसा, फायरिंग और आंसू गैस के गोले से हड़कंप, धारा 144 लागू

अयोध्या ने फिर रचा कीर्तिमान! 30 लाख से ज्यादा दीपों से जगमगाई रामनगरी

सीएम योगी का अखिलेश पर बड़ा हमला! रामभक्तों पर गोली चलाने वाले अयोध्या आएं, लेकिन माफी मांगकर

अगला लेख