sundarkand

पाकिस्तान ने फिर की अंधाधुंध गोलीबारी, भारतीय सेना ने भी दिया मुंहतोड़ जवाब

Updated: सोमवार, 3 फ़रवरी 2020 (12:37 IST)
श्रीनगर। पाकिस्तान सेना ने उत्तर कश्मीर में कुपवाड़ा जिले के सीमांत कारनाह शहर की अग्रिम चौकियों में सोमवार को बिना किसी उकसावे के संघर्षविराम का उल्लंघन करते हुए अंधाधुंध गोलीबारी की।
ALSO READ: Corona virus : भारतीय की मदद के लिए उड़े एयर इंडिया के विमान, इमरान खान ने किया पाकिस्तानियों को निराश
आधिकारिक सूत्रों ने बताया कि पाकिस्तानी सेना ने बिना किसी उकसावे के सोमवार को करनाह में सेना की अग्रिम चौकियों और रिहायशी इलाकों को निशाना बनाकर गोलीबारी की। पिछले 24 घंटों के दौरान पाकिस्तान ने तीसरी बार संघर्षविराम का उल्लंघन कर गोलीबारी की है।
 
उन्होंने बताया कि दोनों क्षेत्रों में भारतीय सेना ने भी गोलीबारी का मुंहतोड़ जवाब दिया। पाकिस्तान के सैनिकों को हुए नुकसान का हालांकि अभी पता नहीं चल सका है।
 
इससे पहले रविवार को पाकिस्तान की ओर से गुरेज के बखतूर में अग्रिम चौकियों में गोलीबारी कर संघर्षविराम का उल्लंघन किया गया था जिसमें सेना का एक जवान घायल हो गया। जवान की पहचान संदीप यादव के रूप में हुई। उसी दिन पाकिस्तान ने एक बार फिर कुपवाड़ा में तंगधार सेक्टर में संघर्षविराम का उल्लंघन किया था।
 
आधिकारिक सूत्रों ने कहा कि पाकिस्तान सेना संघर्षविराम का उल्लंघन कर रही है ताकि कश्मीर घाटी में आतंकवादियों की घुसपैठ हो सके। पाकिस्तान के कब्जे वाले कश्मीर में बड़ी संख्या में आतंकवादी भारतीय सीमा में घुसपैठ करने की फिराक में बैठे हैं।
 
सूत्र ने कहा कि हाड़ कांपने वाली ठंड और अन्य बाधाओं के बावजूद भारतीय सेना नियंत्रण रेखा (एलओसी) पर मुस्तैद है और सीमा पार से घुसपैठ को रोकने और किसी भी आतंकवादी कोशिश को नाकाम करने के लिए तैयार है।

Show comments

आरक्षण विरोधी आंदोलन पर पूर्ण प्रतिबंध क्यों? हाईकोर्ट ने लगाई दिल्ली पुलिस को फटकार, जानिए क्या है पूरा मामला

पहले 10 लाख जमा किए, IDA ने फिर मांगे 4 लाख रुपए, राहुल गांधी के इंदौर में आयोजन में फिर अड़चन

Hyundai BAYON India : नए SUV का डिजाइन आया सामने, H-Edge लाइटिंग ने खींचा ध्यान; जानें क्या-क्या हुआ कन्फर्म

Samsung Galaxy A18 4G लॉन्च, 50MP कैमरा और 5000mAh बैटरी के साथ आया फोन; जानें कीमत और फीचर्स

Suzuki e-Access खरीदें या नहीं? आराम, बैटरी और रेंज में दमदार, क्या कुछ कमियां भी हैं

सभी देखें

PM मोदी के 76वें जन्मदिन पर UP में दीपोत्सव जैसा माहौल, सीतापुर में मोदी-योगी की आकृति तो मेरठ में 'आशीर्वाद का दीया' बना आकर्षण

बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन और सीएम डॉ. मोहन यादव ने की सेवा-संकल्प अभियान की शुरुआत, स्वामित्व अधिकार योजना के तहत 50 लाख संपत्तियों की होगी फ्री रजिस्ट्री

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर जगमगाया मध्यप्रदेश, शिप्रा तट-महाकाल महालोक में एक साथ जलाए गए 33.27 लाख दीये, बना वर्ल्ड रिकॉर्ड

UPI विवाद पर हंसराज विश्वकर्मा का राहुल गांधी-अखिलेश पर निशाना , बोले- दोनों के बीच सांठगांठ

अंबेडकरनगर में 1100 बीघा जमीन पर आकार ले रहा इंडस्ट्रियल कॉरिडोर, पराली से बनेगी बायो गैस

अगला लेख