Hanuman Chalisa

1 july rule changes : ATM से लेकर Railway तक 1 जुलाई से होने वाले है 5 बड़े बदलाव, नहीं जानेंगे तो पछताएंगे

Updated: शनिवार, 28 जून 2025 (18:35 IST)
1 july  will bring 5 major rule changes  : 1 जुलाई से कई नियमों में बड़ा बदलाव होने वाला है। इनमें रेलवे से लेकर पैनकार्ड और क्रेडिट कार्ड तक शामिल है। आपके लिए इन नियमों का बदलाव जानना जरूरी है। नहीं जानेंगे तो पछताएंगे। इन बदलावों का असर आपकी जेब पर भी पड़ेगा। 
ALSO READ: तत्काल टिकट के लिए 1 जुलाई से पहले लिंक करना होगा आधार, वरना नहीं होगी बुकिंग, जानिए कैसे करें
1. एटीएम से रुपया निकालना होगा महंगा
आईसीआईआई (ICICI) बैंक के ग्राहक हैं तो ATM से पैसा निकालना अब सीमित और महंगा हो सकता है। मेट्रो शहरों में 3 फ्री ट्रांजैक्शन के बाद 23 रुपए प्रति कैश ट्रांजैक्शन और ₹8.5 प्रति नॉन-कैश ट्रांजैक्शन, नॉन-मेट्रो शहरों में 5 फ्री ट्रांजैक्शन की सीमा है।
 
OTP से तत्काल टिकट
2.IRCTC ने टिकट दलालों पर नकेल कसने और पारदर्शिता बढ़ाने के लिए  तत्काल टिकट बुकिंग प्रक्रिया को सुरक्षित बनाया है। 1 जुलाई से केवल Aadhaar वेरिफाइड यूजर्स को Tatkal टिकट बुक करने की इजाजत रहेगी।  15 जुलाई से टिकट बुकिंग के दौरान OTP आधारित आधार वैरिफिकेशन अनिवार्य होगा। एजेंट्स को बुकिंग शुरू होने के 30 मिनट बाद ही तत्काल टिकट बुक करने की अनुमति होगी। इससे आम यात्रियों को टिकट पाना आसान रहेगा। 
 
3. महंगा होगा ट्रेन का सफर
1 जुलाई से भारतीय रेलवे टिकट किराए में बढ़ोतरी हो सकती है। नॉन-AC डिब्बों के लिए किराया 1 पैसा प्रति किलोमीटर और AC डिब्बों के लिए 2 पैसे प्रति किलोमीटर तक बढ़ोतरी हो सकती है। यह बढ़ोतरी छोटे सफर पर मामूली हो सकती है, लेकिन लंबी दूरी के यात्रियों को इससे झटका लग सकता है। 
ALSO READ: अब आसानी से मिलेगा तत्काल टिकट, 10 मिनट सिर्फ आधार OTP से कर सकेंगे बुकिंग
4. LPG की कीमतों में बदलाव संभव 
हर महीने की पहली तारीख को तेल कंपनियां एलपीजी (रसोई गैस) और एविएशन फ्यूल की कीमतों की समीक्षा करती हैं। 1 जुलाई को भी LPG की कीमतों में कटौती या बढ़ोतरी हो सकती है। इसका सीधा असर आपके घरेलू बजट पर पड़ेगा। 
ALSO READ: Mahindra Scorpio-N का नया वैरिएंट Z8 T लॉन्च, कीमत 20.29 लाख से शुरू, जानिए क्या हुए बदलाव
5.  क्रेडिट कार्ड के नियमों में बदलाव 
1 जुलाई से HDFC Bank, कोटक बैंक क्रेडिट कार्ड के कुछ नियम बदल रहे हैं। एसबीआई कार्ड को लेकर 15 जुलाई से करेगा। एचडीएफसी बैंक 1 जुलाई, 2025 से अपने क्रेडिट कार्ड शुल्कों में संशोधन कर रहा है।  मीडिया खबरों के मुताबिक एसबीआई कार्ड 15 जुलाई 2025 से चुनिंदा प्रीमियम एसबीआई क्रेडिट कार्डों पर दी जाने वाली 1 करोड़ रुपए की मानार्थ हवाई दुर्घटना बीमा कवरेज को बंद कर देगा। Edited by : Sudhir Sharma 
लेखक के बारे में
वेबदुनिया न्यूज डेस्क
वेबदुनिया न्यूज़ डेस्क पर हमारे स्ट्रिंगर्स, विश्वसनीय स्रोतों और अनुभवी पत्रकारों द्वारा तैयार की गई ग्राउंड रिपोर्ट्स, स्पेशल रिपोर्ट्स, साक्षात्कार तथा रीयल-टाइम अपडेट्स को वरिष्ठ संपादकों द्वारा सावधानीपूर्वक जांच-परख कर प्रकाशित किया जाता है।.... और पढ़ें

Show comments

Paper Leak पर सरकार का विपक्ष को खुला न्योता, जेपी नड्डा बोले- संसद में 18 घंटे भी चर्चा को तैयार

Sonam Wangchuk : अनशन खत्म करने को तैयार सोनम वांगचुक, सरकार के सामने क्या शर्त रखी

लड़कियों से छेड़छाड़, प्राइवेट पार्ट पर बरसाई लाठी, CJP के के आरोपों पर हाईकोर्ट ने केन्द्र से मांगा जवाब

राहुल गांधी के दिल्ली धरने के विरोध में भोपाल में बीजेपी का प्रदर्शन, कांग्रेस कार्यालय का किया घेराव

Hero HF Deluxe अब सिर्फ 59,999 रुपए में, 7,635 रुपए सस्ती हुई बाइक, जानिए किन राज्यों में मिलेगा ऑफर और खरीदने से पहले जरूरी बातें

सभी देखें

LIVE: जंतर मंतर पहुंचे किसान नेता राकेश टिकैत, किया छात्रों का समर्थन

गुजरात में बारिश का तांडव, वलसाड में 36 इंच, 7 ट्रेनें रद्द, सेना अलर्ट पर

सोनम रघुवंशी को सुप्रीम कोर्ट से लगा बड़ा झटका, जब्त हुई जमानत, 3 माह में करना होगा सरेंडर

हमारा समय बर्बाद न करें : CJI सूर्यकांत बोले, छात्रों पर पुलिस बर्बरता के खिलाफ याचिका की त्वरित सुनवाई से किया इनकार

स्पेस में भारत का Axiom-4 मिशन क्यों है खास, एलन मस्क के स्पेसएक्स ड्रैगन कैप्सूल से होगी वापसी

अगला लेख