biodatamaker

live : अमेरिका में मतदान आज, ट्रंप या हैरिस कौन बनेगा राष्‍ट्रपति?

Updated: मंगलवार, 5 नवंबर 2024 (11:45 IST)
live updates : अमेरिका में राष्‍ट्रपति चुनाव के लिए आज मतदान होना है। रिपब्लिकन पार्टी के उम्मीदवार डोनाल्ड ट्रंप (78) और डेमोक्रेटिक पार्टी की प्रत्याशी कमला हैरिस (60) के बीच मुख्य मुकाबला है। पल पल की जानकारी... 


11:44 AM, 5th Nov
-अमेरिका में ऐतिहासिक राष्ट्रपति चुनाव के लिए आज मतदान होने जा रहा है। रिपब्लिकन पार्टी के नेता डोनाल्ड ट्रंप और डेमोक्रेटिक पार्टी की उनकी प्रतिद्वंद्वी कमला हैरिस ने प्रमुख चुनावी राज्यों का दौरा किया और मतदान के दिन से पहले समापन भाषण दिया, जो महीनों के गहन चुनाव प्रचार का समापन था।
-अपनी आक्रामक बयानबाजी के लिए जाने जाने वाले पूर्व राष्ट्रपति ट्रंप ने चुनाव प्रचार के अंतिम दिन नॉर्थ कैरोलाइना, पेंसिल्वेनिया और मिशिगन में रैलियां कीं, जबकि हैरिस ने फिलाडेल्फिया और पेंसिल्वेनिया के पिट्सबर्ग में समर्थकों को संबोधित किया।
-अमेरिका भर में प्रारंभिक मतदान और डाक से मतदान पर नजर रखने वाले फ्लोरिडा विश्वविद्यालय के ‘इलेक्शन लैब’ के अनुसार, 7.8 करोड़ से अधिक अमेरिकी पहले ही अपने वोट डाल चुके हैं।
-सात अहम राज्यों में से पेंसिल्वेनिया सबसे महत्वपूर्ण राज्य बनकर उभरा है, जिसके पास 19 निर्वाचक मंडल वोट हैं। इसके बाद नॉर्थ कैरोलाइना और जॉर्जिया में 16-16, मिशिगन में 15 और एरिजोना में 11 निर्वाचक मंडल वोट हैं। अन्य अहम राज्य विस्कॉन्सिन में 10 और नेवादा में छह निर्वाचक मंडल वोट हैं।

08:39 AM, 5th Nov
अमेरिकी राष्ट्रपति पद की उम्मीदवार कमला हैरिस की जीत के लिए उनके पैतृक गांव थुलसेंद्रपुरम में प्रार्थना की गई।

08:03 AM, 5th Nov
-अमेरिका में राष्ट्रपति चुनाव की वोटिंग खत्म होते ही मतों की गिनती शुरू हो जाएगी।
-अंतिम नतीजे आने में कई दिन लग सकते हैं।
-अमेरिकी मतदाताओं को अंतिम नतीजे तब तक पता नहीं चल पाएगा, जब तक कमला हैरिस या ट्रंप अधिकांश राज्यों विशेष रूप से स्विंग स्टेट्स में महत्वपूर्ण जीत हासिल नहीं कर लेते।
-रिकाउंटिंग की स्थीति में परिणाम आने में कई दिन या सप्ताह भी लग सकते हैं।

07:36 AM, 5th Nov
-भारतीय समयानुसार साढ़े 4 बजे से डाले जाएंगे वोट। 
-16 करोड़ मतदाता अपने मताधिकार का इस्तेमाल करेंगे। 
-डोनाल्ड ट्रंप और कमला हैरिस में कांटे की टक्कर। 
-ताजा चुनावी सर्वेक्षणों में सात स्विंग राज्यों में कमला हैरिस एक प्रतिशत मतों के साथ ट्रंप से आगे। ALSO READ: अमेरिका में राष्ट्रपति चुनाव का इतिहास, प्रक्रिया और प्रमुख मुद्दे
लेखक के बारे में
वेबदुनिया न्यूज डेस्क
वेबदुनिया न्यूज़ डेस्क पर हमारे स्ट्रिंगर्स, विश्वसनीय स्रोतों और अनुभवी पत्रकारों द्वारा तैयार की गई ग्राउंड रिपोर्ट्स, स्पेशल रिपोर्ट्स, साक्षात्कार तथा रीयल-टाइम अपडेट्स को वरिष्ठ संपादकों द्वारा सावधानीपूर्वक जांच-परख कर प्रकाशित किया जाता है।.... और पढ़ें

Show comments

कालीघाट मंदिर में BJP CM शुभेंदु अधिकारी ने खाया Fish Bhog

BRICS Summit 2026 : PM मोदी और पुतिन की अहम मुलाकात, डिफेंस और एनर्जी सहयोग पर अहम फैसले

Electric Scooter : 1.18 लाख में 132 किमी की रेंज! Kinetic DX Plus का नया इलेक्ट्रिक स्कूटर लॉन्च, फीचर्स भी दमदार

8 लाख रुपए तक सस्ती Mahindra XEV 9S और XEV 9e, क्या BaaS में EV खरीदना फायदे का सौदा है?

अमेरिका में बड़ा चुनावी दांव: ट्रंप का ऐलान- हर वयस्क नागरिक को मिलेंगे 5000 डॉलर

सभी देखें

Indore में राहुल गांधी के 'छात्रों की गूंज' पर सियासी घमासान, आयोजन स्थल के लिए कांग्रेस ने चुकाए 10 लाख रुपए

ट्रम्प को भारत का कड़ा संदेश : पुतिन, शी जिनपिंग और पेजेशकियन संग मोदी ने बनाया नया ग्लोबल समीकरण

Nagpur में SBI बैंक से 4 लाख रुपये की लूट, कर्मचारियों की आंखों में मिर्च पाउडर डालकर फरार हुआ आरोपी गिरफ्तार

BRICS Summit 2026 : कल दिल्ली में क्या-क्या रहेगा बंद और चीनी राष्ट्रपति के दौरे का भारत पर असर

यूपी में 1600 करोड़ से अधिक की 65 परियोजनाओं से बदलेगी स्वास्थ्य सेवाओं की तस्वीर

अगला लेख