1. समाचार
  2. मुख्य ख़बरें
  3. अमेरिकी चुनाव
  4. US Congress member Raja Krishnamurthy wins for the third time

US election : भारतीय मूल के कांग्रेस सदस्य राजा कृष्णमूर्ति तीसरी बार विजयी

Raja Krishnamurthy
वॉशिंगटन। भारतीय मूल के डेमोक्रेटिक सांसद राजा कृष्णमूर्ति लगातार तीसरी बार अमेरिकी कांग्रेस के निम्न सदन हाउस ऑफ रिप्रजेंटेटिव के लिए चुन लिए गए हैं। नई दिल्ली में जन्मे 47 वर्षीय कृष्णमूर्ति ने आसानी से लिबरटेरियन पार्टी उम्मीदवार प्रेस्टन नेल्सन को हरा दिया। अंतिम सूचना मिलने तक उन्हें कुल गिने गए मतों के करीब 71 प्रतिशत मत मिल चुके हैं।

कृष्णमूर्ति के माता-पिता तमिलनाडु के रहने वाले हैं और वे2016 में पहली बार अमेरिकी संसद के निम्न सदन के सदस्य चुने गए थे। इस बीच, कांग्रेस सदस्य एमी बेरा कैलिफोर्निया से पांचवीं बार और रो खन्ना कैलिफोर्निया से ही तीसरी बार हाउस ऑफ रिप्रजेंटेटिव में पहुंचने का प्रयास कर रहे हैं।

कैलिफोर्निया और वॉशिंगटन में मतदान जारी है और अगले कुछ घंटों में नतीजों के घोषित किए जाने की उम्मीद है। डॉ. हीरल तिपिरनेनी एरिजोना के छठे कांग्रेस निर्वाचन क्षेत्र से लगातार तीसरी बार जीतने के लिए प्रयासरत हैं। वहीं टेक्सास के 22वें कांग्रेस निर्वाचन क्षेत्र से डेमोक्रेटिक पार्टी से लड़ रहे कुलकर्णी रिपब्लिकन उम्मीदवार ट्रॉय नेहल्स को कड़ी टक्कर दे रहे हैं।

वजीर्निया के 11वें कांग्रेस निर्वाचन क्षेत्र से रिपब्लिकन पार्टी उम्मीदवार मंगा अनंतमुला मौजूदा डेमोक्रेटिक सांसद अैर उम्मीदवार गेरी कॉनोली से करीब 15 प्रतिशत मतों से पीछे चल रहे हैं।(भाषा)
अगला लेख
प्रमिला जयपाल लगातार तीसरी बार अमेरिकी कांग्रेस के लिए निर्वाचित