1. समाचार
  2. मुख्य ख़बरें
  3. अमेरिकी चुनाव
  4. उपराष्ट्रपति निर्वाचित होने के बाद कमला हैरिस की किताबों की बढ़ी बिक्री

Kamala Harris | उपराष्ट्रपति निर्वाचित होने के बाद कमला हैरिस की किताबों की बढ़ी बिक्री

Kamala Harris
वॉशिंगटन। अमेरिका में राष्ट्रपति चुनाव के बाद कमला हैरिस द्वारा लिखी गईं और उनके बारे में लिखी गईं किताबों की बिक्री बढ़ गई हैं। रविवार को अमेजन की शीर्ष 10 किताबों में से 4 किताबें नवनिर्वाचित उपराष्ट्रपति के बारे में थीं या उनके द्वारा लिखी गई थीं।
इन किताबों में हैरिस द्वारा लिखी गई बच्चों की किताब 'सुपरहीरोज आर एवरीवेयर', उनका संस्मरण, 'द ट्रूथ्स वी होल्ड : एन अमेरिकन जर्नी', उनकी संबंधी मीना हैरिस द्वारा लिखी गई बच्चों की किताब 'कमला एंड माया बिग आईडिया' और निक्की ग्रिम्स की किताब 'कमला हैरिस : रूटेड इन जस्टिस' शामिल हैं।
कमला हैरिस अमेरिका की पहली अश्वेत महिला उपराष्ट्रपति होंगी। नवनिर्वाचित राष्ट्रपति जो बिडेन की पत्नी जिल की लिखी बच्चों की किताब 'जोई : द स्टोरी ऑफ जो बिडेन' को सूची में 14वां स्थान दिया गया था। (भाषा)
अगला लेख
पेट्रोल-डीजल के दाम लगातार 38वें दिन स्थिर, जानिए 4 महानगरों में क्या रहे भाव