ramcharitmanas

20 जनवरी को अमेरिकी राष्‍ट्रपति के रूप में शपथ लेने वाले आखि‍र कौन हैं जो बि‍डेन, क्‍या है उनका राजनीतिक अनुभव?

Updated: सोमवार, 18 जनवरी 2021 (12:21 IST)
अमेरिका का राष्‍ट्रपति चुनाव जीतने के बाद पूरी दुनिया में जो बि‍डेन नाम का डंका बज रहा है। उन्‍होंने डोनाल्‍ड ट्रंप को शि‍कस्‍त दी है और अब वे यूनाइटेड स्‍टेट ऑफ अमेरिका के नए राष्‍ट्रपति होंगे।

अमेरिका के नए राष्‍ट्रपति जो बि‍डेन 20 जनवरी को शपथ लेंगे। ऐसे में बि‍डेन और उनके परिवार और उनके अनुभव-संपत्ति के बारे में जानना दिलचस्‍प होगा।

आइए जानते हैं आखि‍र कौन हैं जो बि‍डेन और क्‍या है उनका राजनीतिक अनुभव।

जो बि‍डेन का पूरा नाम जोसेफ जो बि‍डेन हैं, बि‍डेन की उम्र 77 वर्ष की है। उनका जन्म नवंबर 1942 में हुआ था, तब भारत में 'अंग्रेजों भारत छोड़ो आंदोलन' चल रहा था। जो बि‍डेन ओबामा के पूर्व उपाध्यक्ष रहे हैं और 2020 के राष्ट्रपति पद के लिए डेमोक्रेटिक उम्मीदवार थे।

बि‍डेन सिरैक्यूज़ यूनिवर्सिटी कॉलेज ऑफ़ लॉ के स्नातक हैं, स्नातक करने के एक साल बाद उन्‍होंने डेलावेयर बार परीक्षा पास की है। अमेरिकी सीनेट में रहते हुए, बि‍डेन ने न्यायपालिका समिति और विदेशी संबंध समिति में सेवा की।

जो बि‍डेन के बारे में
नाम: जोसेफ जो बि‍डेन  
पत्नी: नेलिया (निधन)
बेटी: नाओमी (निधन)
बेटा: बीयू (निधन) और हंटर
दूसरी पत्नी: जिल जैकब्स
कमाई: 15 मिलियन (अनुमानित)

जो बि‍डेन की पहली पत्नी नेलिया बेटी नाओमी की 1972 में कार दुर्घटना में मौत हो गई। उनके दो बेटे हैं हंटर और ब्यू। डेमोक्रेटिक राइजिंग स्टार ब्यू की 46 साल की उम्र में 2015 में ब्रेन कैंसर से मृत्यु हो गई। बि‍डेन ने पांच साल बाद 1977 में जिल जैकब्स से शादी कर ली।

अमेरिका के होने वाले राष्ट्रप‍ति बि‍डेन की कुल संपत्ति की बात करें तो, 2019 में जारी वित्तीय दस्तावेजों के अनुसार बि‍डेन और उनकी पत्नी की कुल कमाई 15 मिलियन यूएस डॉलर से ज्‍यादा है।

बि‍डेन अनुभवी हैं उन्‍होंने अमेरिकी सीनेट में छह कार्यकाल और उपराष्ट्रपति के रूप में दो कार्यकाल के लिए कार्य किया है। उनके पास आठ साल की ओबामा नीति का अनुभव भी है, जबकि अफोर्डेबल केयर एक्ट के साथ उनकी भागीदारी भी उल्‍लेखनीय है।

Show comments

ChatGPT का 80s Photo Trend वायरल, ऐसे बनाएं अपनी तस्वीर को 1980 के दशक की रेट्रो फोटो

इंदौर नगर निगम की हरकत, अपोलो टॉवर सील किया तो बेजुबान कुत्‍तों को भी अंदर कैद कर दिया, लोगों ने दी गालियां

FAS की रिपोर्ट देख सो नहीं पाएगा पाकिस्तान, भारत के पास करीब 190 Nuclear Warheads होने का अनुमान, नए मिसाइल सिस्टम से बढ़ सकता है जखीरा

iPhone Duo यहां मिल रहा सबसे सस्ता, भारत से करीब 1 लाख रुपए कम है कीमत, iPhone 18 Pro और Pro Max की कीमत भी जानिए

इंदौर में ‘छात्रों की गूंज’ कार्यक्रम को लेकर राहुल गांधी ने मांगी छात्रों से राय, कहा एजुकेशन सिस्टम में उम्मीद खो चुके स्टूडेंट

सभी देखें

BRICS Summit 2026: पुतिन-जिनपिंग के लिए दिल्ली में अभेद्य सुरक्षा घेरा, 4 लेयर सिक्योरिटी और हाई अलर्ट पर पूरे रूट

FAS की रिपोर्ट देख सो नहीं पाएगा पाकिस्तान, भारत के पास करीब 190 Nuclear Warheads होने का अनुमान, नए मिसाइल सिस्टम से बढ़ सकता है जखीरा

अखिलेश यादव पर BJP का बड़ा हमला, PDA से लेकर रैली रद्द होने तक साधा निशाना, भूपेंद्र चौधरी ने लगाए ये आरोप

सेवा संकल्प अभियान को जनभागीदारी बनाने में जुटे जनप्रतिनिधि, CM योगी ने दिए ये बड़े निर्देश

CM Dashboard Ranking में फिर शाहजहांपुर नंबर-1, रामपुर दूसरे और बरेली तीसरे स्थान पर

अगला लेख