sundarkand

आखि‍र क्‍यों 20 जनवरी को ही होता है अमेरिका में इनॉग्रेशन डे, क्‍या है इसका इतिहास?

Updated: सोमवार, 18 जनवरी 2021 (12:20 IST)
नए राष्ट्रपति आधिकारिक रूप से 20 जनवरी को शपथ ग्रहण करते हैं। यह शपथ ग्रहण समारोह वॉशिंग्टन डीसी की कैपिटल बिल्डिंग की सीढ़ियों पर होता है।

पिछले साल नवंबर में अमेरिका में चुनाव सपन्‍न हुए। जो बि‍डेन ने अपनी जीत के साथ डोनाल्‍ड ट्रंप को शि‍कस्‍त दी। अब 20 जनवरी को अमेरिका के नए राष्‍ट्रपति के रूप में जो बि‍डेन शपथ लेंगे। इस दिन को अमेरिका में इस दिन को इनॉग्रेशन डे कहा जाता है।

आइए जानते हैं अ‍मेरिका में चुनाव के बाद होने वाले इस इनॉग्रेशन डे के बारे में।

दरअसल, नवंबर में जिस तारीख को राष्‍ट्रपति पद के चुनाव के लिए वोट डाले जाते हैं, उसे अमेरिका का इलेक्‍शन डे कहा जाता है। अमेरिका में नवंबर में ही चुनाव होते हैं और यह 1 नवंबर और 8 नवंबर के बीच संपन्‍न हो जाते हैं। इन चुनावों के बाद नतीजे आते हैं और नतीजें के बाद 20 जनवरी को नए राष्‍ट्रपति शपथ लेते हैं।

ऐसे में सवाल है कि आखि‍र अमेरिकी राष्ट्रपति 20 जनवरी को ही क्यों शपथ लेते हैं। यानि वहां राष्‍ट्रपति चुनाव खत्‍म होने के करीब ढाई महीने बाद शपथ ली जाती है। ऐसा क्‍यों।

ऐसा इसलिए होता है, क्योंकि इस तारीख का उल्लेख अमेरिकी संविधान में 20वें संशोधन के तहत किया गया था। इसलिए नवनिर्वाचित राष्‍ट्रपति इस तारीख को ही शपथ ग्रहण करते हैं। इसके पहले शपथ ग्रहण चार मार्च को होता था।

राष्ट्रपति पद का निर्वाचन प्रत्येक लीप ईयर यानी जब फरवरी उन्तीस दिन की होती है, उस वर्ष होता है। इस पद के लिए मध्यावधि चुनाव नहीं होता। यदि किसी कारण राष्ट्रपति पद रिक्त हो जाए, तो तत्काल उपराष्ट्रपति ही राष्ट्रपति बन जाता है। अपने पूर्ववर्ती के चार सालों में जितना समय शेष रहता है, उतने समय तक वह राष्ट्रपति रहता है। अगला चुनाव लीप ईयर में ही होता है।

1937 के पहले तक राष्‍ट्रपति का शपथ ग्रहण 5 मार्च को आयोजित किया जाता था। वहीं 30 अप्रैल 1789 को 57 वर्षीय जॉर्ज वॉशिंगटन ने फेडरल हॉल की बॉलकनी में शपथ ली थी। दूसरी बार राष्‍ट्रपति बनने पर जॉर्ज वॉशिंगटन ने 4 मार्च 1793 को शपथ ग्रहण की थी। जेम्‍स मोनरो ने अमेरिकी राष्‍ट्रपति बनने पर सुप्रीम कोर्ट के न्‍यायाधीशों से विचार विमर्श करने के बाद 5 मार्च 1821 को अपना शपथ ग्रहण कार्यक्रम रखा था।

इसके बाद अमेरिकी संविधान में 20वां संशोधन किया गया और राष्‍ट्रपति की इनॉग्रेशन का दिन 20 जनवरी तय किया गया। इसके बाद 20 जनवरी 1937 को फ्रेंकलीन डी रूजवेल्‍ट पहले राष्‍ट्रपति थे, जिन्‍होंने 20 जनवरी को शपथ ली थी।

Show comments

अमेठी हार को स्मृति ईरानी ने किया याद, टीवी पर वापसी का किया खुलासा, जानें किसे फोन कर कहा था- मैं बेरोजगार हूं...

योगी सरकार ट्रामा एंड इमरजेंसी नेटवर्क से हर साल बचाएगी 12 हजार लोगों की जान

Strait of Hormuz बना नया फ्लैशपॉइंट, IRGC का दावा- US एयरक्राफ्ट कैरियर और डिस्ट्रॉयर पर दागीं बैलिस्टिक मिसाइलें

बदल जाएगा दुनिया का नक्शा! UN प्रस्ताव पर अकेला पड़ा अमेरिका, पूरी दुनिया एक तरफ

क्‍या जेल जाएंगे सुभाष चंद्रा, CBI ने कसा शिकंजा, FIR दर्ज हुई, क्‍या है 1 हजार करोड़ रुपए का LIC कनेक्‍शन?

सभी देखें

DU के पास बड़ा हादसा: सत्य निकेतन में 5 मंजिला हॉस्टल इमारत ढही, 6 छात्रों की मौत से मचा कोहराम

LIVE: दिल्ली के सत्य निकेतन में इमारत गिरने से 6 की मौत, बिल्डिंग मालिक पर FIR

SIR पर पूर्व CEC एसवाई कुरैशी ने उठाए गंभीर सवाल, 13-14 करोड़ नाम हटाने को बताया ‘स्कैम’

योगी सरकार की जीरो टॉलरेंस नीति का असर, यूपी में नशे के कारोबार पर प्रहार

Top News 7 September: सागर में जहरीली शराब से 11 मौतें; 199 दवा नमूने फेल, SIR पर उठे सवाल

अगला लेख