शुक्रवार, 26 अप्रैल 2024
  • Webdunia Deals
  1. चुनाव 2022
  2. उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2022
  3. न्यूज: उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2022
  4. UP election : BJP to announce election manifesto
Written By
Last Modified: मंगलवार, 8 फ़रवरी 2022 (08:22 IST)

भाजपा आज जारी करेगी संकल्प पत्र, कब आएगा सपा और बसपा और घोषणा पत्र...

भाजपा आज जारी करेगी संकल्प पत्र, कब आएगा सपा और बसपा और घोषणा पत्र... - UP election : BJP to announce election manifesto
लखनऊ। पहले चरण से मतदान से 2 दिन पहले उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव के लिए भाजपा आज अपना चुनावी घोषणा पत्र जारी करेगी। ऐसे में यह सवाल भी उठ रहा है कि अन्य दलों का घोषणा पत्र कब आएगा?
 
इंदिरा गांधी प्रतिष्ठान में केन्द्रीय गृह मंत्री एवं भाजपा के पूर्व अध्यक्ष अमित शाह विधानसभा चुनाव के लिए लोक कल्याण संकल्प पत्र जारी करेंगे। संकल्प पत्र में बिजली दरों में रियायत समेत अन्य लोक लुभावन वादे शामिल हो सकते हैं।
 
सुबह 10:30 बजे होने वाले इस कार्यक्रम में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, केन्द्रीय मंत्री एवं प्रदेश चुनाव प्रभारी धर्मेंद्र प्रधान, सह प्रभारी अनुराग ठाकुर, प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह, उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य, डॉ. दिनेश शर्मा, संकल्प पत्र समिति के अध्यक्ष सुरेश खन्ना समेत अन्य वरिष्ठ नेता उपस्थित रहेंगे।
 
पार्टी ने इससे पहले 5 फरवरी रविवार को लोक संकल्प पत्र जारी करने का ऐलान किया था जिसे भारत रत्न स्वर साम्राज्ञी लता मंगेशकर के निधन के कारण टाल दिया गया था।

केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी गोवा विधानसभा चुनाव के लिए मंगलवार को भाजपा का घोषणापत्र जारी करने जा रहे हैं। पार्टी ने भारत रत्न लता मंगेशकर के निधन के चलते घोषणा पत्र को टालने का फैसला किया था।
ये भी पढ़ें
कोरोना पर गरमाई सियासत, सीएम योगी और केजरीवाल के बीच ट्वीट वार