शुक्रवार, 29 मार्च 2024
  • Webdunia Deals
  1. चुनाव 2022
  2. उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2022
  3. न्यूज: उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2022
  4. Statement of the President of Kerala Pradesh Congress Committee after electoral losses in 5 states
Written By
Last Updated : शनिवार, 12 मार्च 2022 (19:06 IST)

5 राज्यों में चुनावी नुकसान : KPCC अध्यक्ष ने सोनिया, राहुल और वेणुगोपाल का किया बचाव

5 राज्यों में चुनावी नुकसान : KPCC अध्यक्ष ने सोनिया, राहुल और वेणुगोपाल का किया बचाव - Statement of the President of Kerala Pradesh Congress Committee after electoral losses in 5 states
तिरुवनंतपुरम। केरल प्रदेश कांग्रेस कमेटी (KPCC) के अध्यक्ष के. सुधाकरन ने कांग्रेस के संकटग्रस्त केंद्रीय नेतृत्व का शनिवार को बचाव किया। उन्होंने कहा कि कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी, पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी और महासचिव प्रियंका गांधी तथा केसी वेणुगोपाल ने चुनाव में जीत के लिए अथक प्रयास किए।

सुधाकरन ने उन लोगों की आलोचना की जो पांच राज्यों के विधानसभा चुनाव में पार्टी की हार के लिए शीर्ष नेतृत्व पर निशाना साध रहे हैं। पंजाब, उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड, गोवा और मणिपुर में पार्टी की हार पर उन्होंने कहा कि हर किसी को सफलता-असफलता की सामूहिक जिम्मेदारी लेनी चाहिए।

पार्टी में बढ़ते असंतोष और विभिन्न सोशल मीडिया मंच के माध्यम से केंद्रीय नेतृत्व को निशाना बनाए जाने के बीच सुधाकरन ने कहा कि चुनावी हार की जिम्मेदारी कुछ लोगों के कंधों पर डालने की प्रवृत्ति स्वीकार नहीं की जा सकती।

केरल में कांग्रेस कार्यकर्ताओं द्वारा गांधी परिवार को निशाना बनाने वाले सोशल मीडिया अभियान और वेणुगोपाल के खिलाफ उनके गृह क्षेत्र कन्नूर में एक पोस्टर अभियान के मद्देनजर सुधाकरन ने अपना बयान जारी किया।

सुधाकरन ने कहा, केरल में पांच राज्यों में चुनाव के बाद यह पाया गया कि सोनिया, राहुल, प्रियंका और वेणुगोपाल को सोशल मीडिया पर निशाना बनाया जा रहा है। केपीसीसी इसकी निगरानी कर रहा है।

उन्होंने इस तरह की गतिविधियों में शामिल कार्यकर्ताओं को कार्रवाई करने की चेतावनी दी।पार्टी के वरिष्ठ नेता रमेश चेन्नीथला ने कहा कि विधानसभा चुनावों में पार्टी का निराशाजनक प्रदर्शन चौंकाने वाला है।(भाषा)
ये भी पढ़ें
PM मोदी से योगी की मुलाकात खत्म, नए मंत्रिमंडल में 57 मंत्री ले सकते हैं शपथ