• Webdunia Deals
  1. चुनाव 2022
  2. उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2022
  3. न्यूज: उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2022
  4. Former MP Tej Pratap Singh Yadav's serious allegations against BJP and police
Written By अवनीश कुमार
Last Updated : मंगलवार, 8 फ़रवरी 2022 (23:01 IST)

पूर्व सांसद तेजप्रताप सिंह यादव ने लगाए भाजपा औऱ पुलिस पर गंभीर आरोप

Tej Pratap Singh Yadav
लखनऊ। उत्तरप्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री मुलायम सिंह यादव के पौत्र व बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री लालू प्रसाद यादव के दामाद मैनपुरी के पूर्व सांसद तेज प्रताप सिंह यादव ने भाजपा व पुलिस के लोगों पर गंभीर आरोप लगाए हैं। उन्होंने बताया है कि सत्ताधीशों का पैसा पुलिस की गाड़ियों में सप्लाई हो रहा है। उन्होंने सपा की मैनपुरी सीट से उम्मीदवार राजकुमार यादव के समर्थन में डोर टू डोर समर्थन के दौरान यह बात कही है।

 
मैनपुरी के पूर्व सांसद तेज प्रताप सिंह यादव ने सपा के मैनपुरी सदर सीट से प्रत्याशी राजकुमार यादव के लिए चुनाव प्रचार के दौरान पत्रकारों से बात करते हुए कहा कि उनको पक्की जानकारी मिल रही है कि पुलिस के लोग, सत्ताधीशों का पैसा पुलिस की गाड़ियों में सप्लाई कर रहे हैं। अभी 3 दिन पहले भाजपा के नेता की गाड़ी से रात को पैसा पकड़ा गया। मामला रफा-दफा हो गया। यहां तक कि इसकी भनक मीडिया तक को नहीं लगने दी।
 
उन्होंने कहा कि भाजपा के लोग सत्ता का दुरुपयोग पूरी तरह से कर रहे हैं। लोगों को शराब और पैसा बांट रहे हैं। वे यही नहीं रुके, उन्होंने कहा कि थाने के सिपाही व थाने का इंस्पेक्टर लोगों को शराब बांटने का काम कर रहे हैं। लेकिन जनता इनके व्यवहार व इनकी नीतियों को समझ चुकी है। ये चाहे कितना भी पैसा खर्च कर लें लेकिन जनता चंद पैसों के लिए अपने 5 सालों का भविष्य खत्म नहीं करेगी।
ये भी पढ़ें
अमरिंदर के निशाने पर चन्नी, कहा- पंजाब में कांग्रेस ने कर दी बड़ी गलती