शुक्रवार, 19 अप्रैल 2024
  • Webdunia Deals
  1. चुनाव 2022
  2. उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2022
  3. न्यूज: उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2022
  4. Chief Minister Arvind Kejriwal to visit Ayodhya before Uttar Pradesh assembly elections
Written By
Last Modified: शनिवार, 23 अक्टूबर 2021 (17:58 IST)

UP चुनाव से पहले अयोध्‍या जाएंगे CM केजरीवाल, रामलला के करेंगे दर्शन

UP चुनाव से पहले अयोध्‍या जाएंगे CM केजरीवाल, रामलला के करेंगे दर्शन - Chief Minister Arvind Kejriwal to visit Ayodhya before Uttar Pradesh assembly elections
नई दिल्ली। उत्‍तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2022 से पहले दिल्‍ली के मुख्‍यमंत्री अरविंद केजरीवाल 26 अक्टूबर को अयोध्‍या की यात्रा करेंगे। इस बीच मुख्‍यमंत्री केजरीवाल रामलला के दर्शन करेंगे।

खबरों के अनुसार, उत्‍तर प्रदेश में अगले साल यानी 2022 में होने वाले विधानसभा चुनाव से पहले नेताओं के अयोध्‍या जाने का सिलसिला तेज हो गया है। इसी क्रम में दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल भी 26 अक्टूबर को अयोध्या में रामलला के दर्शन करने जाएंगे।

इससे पहले बीते दिनों आम आदमी पार्टी के नेता मनीष सिसोदिया और आप सांसद संजय सिंह अयोध्‍या पहुंचे और श्रीराम लला के दर्शन करने पहुंचे थे।

गौरतलब है कि गोवा और पंजाब में विधानसभा चुनाव से पहले अरविंद केजरीवाल कई बड़ी घोषणाएं कर चुके हैं। पंजाब के 2 दिवसीय दौरे पर आए केजरीवाल ने राज्य के लोगों से 6 वादे किए और कहा कि अस्पतालों में जनता को मुफ्त स्वास्थ्य लाभ मुहैया कराया जाएगा।
ये भी पढ़ें
Toyota ने लांच किया Innova Crysta का Limited Edition, कीमत है 17.18 लाख रुपए