शुक्रवार, 11 अप्रैल 2025
  • Webdunia Deals
  1. चुनाव 2022
  2. उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2022
  3. न्यूज: उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2022
  4. Akhilesh Yadav will also contest from Mubarakpur seat in Uttar Pradesh
Written By
Last Updated : सोमवार, 7 फ़रवरी 2022 (21:15 IST)

Uttar Pradesh Elections : मुबारकपुर सीट से भी चुनाव लड़ेंगे अखिलेश यादव

uttar pradesh assembly election 2022
लखनऊ। समाजवादी पार्टी (सपा) के अध्यक्ष अखिलेश यादव मैनपुरी की करहल के साथ-साथ आजमगढ़ के मुबारकपुर विधानसभा सीट से भी चुनाव लड़ेंगे। सपा द्वारा सोमवार को जारी प्रत्याशियों की सूची में अखिलेश को आजमगढ़ के मुबारकपुर सीट से भी उम्मीदवार बताया गया है।
अखिलेश फिलहाल आजमगढ़ लोकसभा सीट से सांसद हैं। गौरतलब है कि सपा अध्यक्ष मैनपुरी की करहल विधानसभा सीट से पहले ही अपना नामांकन पत्र दाखिल कर चुके हैं।
करहल सीट के लिए मतदान 20 फरवरी को तीसरे चरण में होना है, जबकि मुबारकपुर में सातवें और अंतिम चरण में सात मार्च को वोट पड़ेंगे।(भाषा)