Hanuman Chalisa
✕

नामांकन से पहले अखिलेश यादव ने चाचा शिवपाल से की मुलाकात

Updated: सोमवार, 31 जनवरी 2022 (14:27 IST)
लखनऊ। सपा प्रमुख अखिलेश यादव मैनपुरी की करहल सीट से चुनावी मैदान में उतरेंगे। आज अखिलेश यादव ने नामांकन दाखिल किया। नामांकन से पहले अखिलेश ने चाचा शिवपाल से मुलाकात की।  सोमवार को ‘समाजवादी विजय रथ’ से मैनपुरी रवाना होने की तस्वीर के साथ सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने ट्वीट किया, “ये ‘नॉमिनेशन’ एक ‘मिशन’ है क्योंकि यूपी का ये चुनाव प्रदेश और देश की अगली सदी का इतिहास लिखेगा। आइए प्रोग्रेसिव सोच के साथ सकारात्मक राजनीति के इस आंदोलन में हिस्सा लें… नकारात्मक राजनीति को हराएं भी, हटाएं भी। जय हिन्द!!!”
सपा ने अखिलेश यादव को मैनपुरी जिले की करहल विधानसभा सीट से उम्मीदवार घोषित किया है। करहल विधानसभा क्षेत्र मैनपुरी संसदीय निर्वाचन क्षेत्र का हिस्सा है जिसका प्रतिनिधित्व समाजवादी पार्टी के संस्थापक मुलायम सिंह यादव करते हैं।
 
बाद में ‘समाजवादी विजय रथ’ में मीडिया से बातचीत में अखिलेश यादव ने कहा, “मैं सबसे पहले धन्यवाद देना चाहता हूं मैनपुरी की जनता का और यहां के संगठन के लोगों को, जिन्होंने मौका दिया है कि आज मैं चुनाव के लिए करहल क्षेत्र से नॉमिनेशन करने जा रहा हूं।”
 
उन्होंने कहा, “ये क्षेत्र बिल्कुल घर के पास का क्षेत्र है, घर है, नेताजी का और समाजवादी पार्टी का यहां से बहुत पुराना रिश्ता रहा है और यहां के लोगों ने समाजवादी पार्टी के साथ खड़े होकर एक सकारात्मक राजनीति को आगे बढ़ाया है, मुझे उम्मीद है कि इस चुनाव में जो नकारात्मक राजनीति करते हैं, उत्तर प्रदेश से उनको जनता हटाएगी।”
 
यादव ने अपनी भावुक अपील में कहा, “यह चुनाव जनता पर छोड़ता हूं, क्योंकि मुझे और जगह जाना है, इसलिए मेरी जनता से अपील है कि समाजवादी पार्टी को न केवल करहल से बल्कि हर क्षेत्र में समाजवादी पार्टी को मौका दें, सपा विकास, खुशहाली और तरक्की के रास्ते पर प्रदेश को ले जाएगी।”

Show comments

Baba Ramdev : पहनाई माला, कहा था भगवान का अवतार, अब बोले- पाखंडी, बाबा बागेश्वर से क्यों नाराज हुए स्वामी रामदेव

WhatsApp Web इस्तेमाल करने वालों के लिए अलर्ट, पब्लिक कंप्यूटर पर न करें यह गलती, वरना हैक हो सकता है अकाउंट

क्या दुनिया की बड़ी शक्तियां नया समीकरण बना रही हैं और भारत बाहर खड़ा है?

पहली बार हाथ में आया गेमिंग कंट्रोलर, GTA 6 खेलते-खेलते शशि थरूर ने नोटबंदी पर कह दी यह बड़ी बात

सावधान! जिस बिसलेरी की बोतल को समझते हैं सबसे शुद्ध, जांच में उसी का पानी निकला असुरक्षित; FSSAI का बड़ा एक्शन

सभी देखें

MCD महापौर मामले में AAP ने खटखटाया सुप्रीम कोर्ट का दरवाजा

भूपेंद्र पटेल सरकार में मंत्रालयों का बंटवारा, हर्ष संघवी को गृह और कनुभाई देसाई को मिला वित्त विभाग, जानिए किसे कौनसा मंत्रालय मिला

भूपेन्द्र पटेल दूसरी बार बने गुजरात के मुख्‍यमंत्री, एक महिला मंत्री ने भी ली शपथ

Gujarat : गांधीनगर में कल भूपेंद्र पटेल का शपथ ग्रहण, PM मोदी भी रहेंगे मौजूद, ये विधायक ले सकते हैं मंत्री पद की शपथ

हिमाचल में प्रतिभा सिंह के 'हाथ' से कैसे फिसल गई CM की कुर्सी?

अगला लेख