Dhanteras
✕

चौथे चरण में आपराधिक छविवालों का बोलबाला!

Updated: मंगलवार, 21 फ़रवरी 2017 (18:35 IST)
लखनऊ। उत्तरप्रदेश के 2017 चुनाव के चौथे चरण में अब मात्र दो दिन बचे हैं और सभी पार्टियां चौथे चरण में 11 जिलों की 53 सीट पर होने वाले मतदान को अपने पक्ष में करने में जुटी हुई हैं, लेकिन अगर इन 53 सीट पर नजर डाले तो बहुत ही चौंकाने वाले आंकड़े निकलकर सामने आते हैं जहां एक तरफ समाजवादी पार्टी में आपराधिक छवि वालों को टिकट न देने को लेकर बवाल चला और वहीं भाजपा के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी समय-समय पर आपराधिक छवि वालों पर शिकंजा कसने की बात करते रहे हैं और तो और साफ छवि की पार्टी बताने में बहुजन समाज पार्टी भी पीछे नहीं रहती है, लेकिन अगर 53 सीट के प्रत्याशियों पर नजर डालें तो समाजवादी पार्टी गठबंधन के साथ-साथ भाजपा व बहुजन समाज पार्टी है जिसने अपराधिक छवि रखने वाले लोगों को टिकट दी है। 
आप लोगों पर नजर डालने से एक बात तो स्पष्ट हो जाती है कि अभी भी राजनैतिक दलों को आपराधिक छवि वालों पर ज्यादा विश्वास है की वही जिताऊ प्रत्याशी हैं। अगर हम चुनाव सुधार के लिए काम कर रही संस्था एसोसिएशन फॉर डेमोक्रेटिक रिफार्म (एडीआर) की रिपोर्ट पर नजर डालें तो बहुत ही चौंकाने वाले नतीजे सामने आते हैं। इस रिपोर्ट के मुताबिक चौथे चरण में चुनाव मैदान में उतरे 680 उम्मीदवारों के शपथ-पत्रों के आधार पर जो रिपोर्ट तैयार की है, उसके मुताबिक 680 में से 116 ने अपने ऊपर आपराधिक मामले दर्ज होने की जानकारी दी है। 
 
जिनमें से 14 प्रतिशत यानी कि 95 पर हत्या, हत्या के प्रयास, अपहरण व महिलाओं पर अत्याचार जैसे गंभीर मामले दर्ज हैं। गंभीर आपराधिक मामले वाले उम्मीदवारों में चाहे भाजपा हो या फिर समाजवादी पार्टी गठबंधन और बहुजन समाज पार्टी इन सभी पार्टियों ने आम नागरिकों से ज्यादा अपराधिक छवि वालों पर इस चुनाव में विश्वास जताया है और तो और चौथे चरण में 11 जिलों के चुनाव में 21 संवेदनशील निर्वाचन क्षेत्र ऐसे हैं, जहां 3 उम्मीदवारों के ऊपर कई आपराधिक मामले दर्ज हैं। 
 
सबसे ज्यादा संवेदनशील चार चुनाव क्षेत्रों में तीन बुंदेलखंड के चित्रकूट, ललितपुर और हमीरपुर हैं। इस रिपोर्ट को देखने के बाद एक बात तो स्पष्ट हो गई है कि बातें करने को राजनीतिक पार्टियों कुछ भी करें। घोषाल कुछ भी करें लेकिन उन्हें ऐसा लगता है कि अगर सत्ता की चाबी पानी है तो इन आपराधिक छवि वाले लोगों का सहारा लेना पड़ेगा तभी जीत का परचम लहरा पाएंगे।

लेखक के बारे में
अवनीश कुमार
freelancer.... और पढ़ें
Show comments

Electric Scooter : Bajaj Chetak, TVS, Hero, Honda और Suzuki, Ather और River की उड़ी नींद, Vespa का सस्ता इलेक्ट्रिक स्कूटर मचाने आया तहलका

Nvidia केस में मेगास्पीड की एंट्री से हड़कंप, क्‍या चीन से लेकर सिंगापुर और अमेरिका तक फैला है नेटवर्क?

सोनिया गांधी की नीतीश पर टिप्पणी से बवाल, भड़की JDU, जानिए ऐसा क्या लिख दिया कांग्रेस नेता ने

Assam Train Accident : सिग्नल रेड है ब्रेक नहीं लग रहा, लोको-पायलट के ये बोलते ही आई धड़ाम की आवाज, असम रेल हादसे का सामने आया Video

सरकारी नौकरी वालों पर गि‍र सकती है गाज, समय से पहले र‍िटायर कर सकती है सरकार, क्‍या कहा सुप्रीम कोर्ट ने?

सभी देखें

भारत की वीजा व्यवस्था में बड़ा बदलाव, 13 से घटकर 9 हुईं मुख्य श्रेणियां, आवेदन फॉर्म भी होंगे आसान

पाकिस्तान के खैबर पख्तूनख्वा में बड़ा आतंकी हमला, DSP और सब-इंस्पेक्टर समेत 10 पुलिसकर्मियों की मौत

बिरसा मुंडा जयंती पर MP को बड़ी सौगात देंगे CM मोहन यादव, 1353 करोड़ की सिंचाई परियोजना का करेंगे लोकार्पण

अयोध्या दीपोत्सव में 220 टन रेत से बना भव्य 'राम दरबार', 58 फुट लंबी कलाकृति ने रचा विश्व रिकॉर्ड

CM योगी का बड़ा फैसला, 1057 नवचयनित दरोगाओं की 84.56 करोड़ रुपये की रिकवरी माफ, जानिए किसे मिलेगा फायदा

अगला लेख