Daily Horoscope
✕

पहाड़ों में बारिश होने से मैदानी इलाकों में ठंड

Updated: मंगलवार, 21 फ़रवरी 2017 (18:25 IST)
चंडीगढ़। हिमाचल प्रदेश और जम्मू-कश्मीर में बारिश और ताजा हिमपात होने से मैदानी इलाकों में फिर से हल्की ठंड होने से मौसम सुहावना हो गया। पंजाब और हरियाणा में अगले चौबीस घंटों में कहीं-कहीं बारिश के आसार हैं।
       
मौसम केन्द्र के अनुसार, क्षेत्र में अगले चौबीस घंटों में कुछ स्थानों पर बारिश होने का अनुमान है। पिछले चौबीस घंटों में न्यूनतम तापमान में आए उछाल के कारण तापमान सामान्य से सात डिग्री अधिक दर्ज किया गया।
        
पिछले 24 घंटों के दौरान हिमाचल के अनेक स्थानों पर बारिश हुई तथा पर्वतीय इलाकों पर हल्का हिमपात हुआ। इस दौरान शिमला में 8.4 मिमी, मनाली में 45, कांगडा में चार, नाहन में दो, उना में 13, सोलन में आठ, कल्पा में सात, सुंदरनगर में नौ, मंडी में सात, धर्मशाला में 12 और भुंतर में 18 मिमी तक बारिश रिकॉर्ड की गई।
       
इसके अलावा श्रीनगर में पांच मिमी तथा जम्मू मे 17 मिमी तक बारिश दर्ज की गई। चंडीगढ़ और अंबाला का न्यूनतम तापमान 15 डिग्री, लुधियाना, हिसार, करनाल का 13, नारनौल का 16 डिग्री और दिल्ली 16 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। अमृतसर में न्यूनतम तापमान 9.0 डिग्री, पटियाला में 15, आदमपुर में 11, हलवारा मे 11, श्रीनगर में दो तथा जम्मू में 13 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
        
हिमाचल में बारिश के कारण शिमला का न्यनूतम तापमान पांच डिग्री, मनाली का 0.4, भुंतर का 6.5, धर्मशाला का 10, मंडी का 11, सुंदरनगर का 9.0, कांगडा का 12, नाहन का 11, कल्पा शून्य से नीचे एक डिग्री तथा सोलन का 8.5 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। (वार्ता)

Show comments

PM मोदी से सवाल पूछने वाली नॉर्वे की पत्रकार हेले लिंग फिर चर्चा में, जानिए इस बार क्या है पूरा मामला

Jensen Huang ने Nvidia के CEO पद से दिया इस्तीफा, 33 साल बाद छोड़ी कंपनी, जानिए कौन संभालेगा जिम्मेदारी

सोनिया गांधी की आत्मकथा पर बवाल, दिल्ली में जलाई किताब, प्रियंका गांधी ने दिया जवाब

अखिलेश जी, आपका पीडीए तो ‘पीट देगा अहीर’ बन गया

Mahindra ला रही 4 नई SUV, BE 07 से Thar Roxx तक जानिए पूरी डिटेल

सभी देखें

PM मोदी से सवाल पूछने वाली नॉर्वे की पत्रकार हेले लिंग फिर चर्चा में, जानिए इस बार क्या है पूरा मामला

दिल्ली के विज्ञान भवन में सम्मानित हुए इंदौर के डॉ. अशोक भार्गव, मिला प्रतिष्ठित 'हिन्दी गौरव सम्मान'

UP Election 2027 : ओवैसी-चंद्रशेखर की जोड़ी से यूपी की सियासत में हलचल, क्या PDA फॉर्मूले की बढ़ेगी मुश्किल?

देव दीपावली पर 11 लाख से अधिक दीपों से जगमगाएंगे काशी के घाट : CM योगी

Jensen Huang ने Nvidia के CEO पद से दिया इस्तीफा, 33 साल बाद छोड़ी कंपनी, जानिए कौन संभालेगा जिम्मेदारी

अगला लेख