Hanuman Chalisa

'गुरु-चेला' देख रहे यूपी को बर्बाद करने के सपने : मायावती

शनिवार, 25 फ़रवरी 2017 (15:58 IST)
देवरिया (उप्र)। 'बुआ-भतीजे' की उपमा से अकसर भारतीय जनता पार्टी के नेताओं के निशाने पर रहने वालीं बसपा सुप्रीमो मायावती ने शनिवार को पलटवार करते हुए प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और भाजपा अध्यक्ष अमित शाह को 'गुरु-चेला' कहकर संबोधित किया। मायावती ने कहा कि गुरु-चेला मिलकर उत्तरप्रदेश को बर्बाद करने के सपने देख रहे हैं।
 
मायावती ने यहां एक चुनावी जनसभा में कहा कि गुरु और चेले ने मिलकर पूरे देश को बर्बाद कर दिया। गुरु यानी मोदी और चेला यानी शाह। अब ये दोनों मिलकर उत्तरप्रदेश को भी बर्बाद करने के सपने देख रहे हैं। अमित शाह को एक बार फिर 'कसाब' बुलाते हुए बसपा सुप्रीमो ने कहा कि अमित शाह से बड़ा कोई कसाब यानी आतंकी नहीं हो सकता है। खुद गुजरात खास गवाह है जिसे ध्यान में रखकर आपको (मतदाताओं को) भाजपा के इस कसाब का यानी आतंकी का यहां कतई भी राज नहीं आने देना है।
 
मायावती यहां भी मुसलमानों को बसपा के पक्ष में वोट देने के फायदे बताने से नहीं चूकीं। उन्होंने कहा कि मुस्लिम समाज को भी एकतरफा वोट बसपा को देना है, जिसका (बसपा) अपना दलित बेस वोट पूरी तरह एकजुट है और भाजपा को हराने के लिए सक्रिय और तत्पर है। इस वोट में विशेषकर मुस्लिम समाज का वोट जुड़ जाने से भाजपा को इसका जबर्दस्त नुकसान पहुंच जाएगा और भाजपा प्रदेश की सत्ता पर किसी भी कीमत पर काबिज नहीं हो सकती है।
 
उन्होंने कहा कि चाहे प्रधानमंत्री मोदी हों या अमित शाह भी... वे यहां श्मशान घाट और कब्रिस्तान, कसाब, कत्लखाने तथा गुजरात के गधों आदि की घिनौनी राजनीति करने के साथ-साथ प्रदेश के लिए अब दूध व दही की नदियां बहाने की आड़ में फिर से लोकसभा चुनाव की तरह अच्छे दिन की हवा-हवाई बातें क्यों न कर लें, प्रदेश की जनता इनके बहकावे में आने वाली नहीं है। (भाषा)
 
Show comments

Hero VIDA VX2 Plus लॉन्च: 187KM रेंज, 65 मिनट फास्ट चार्जिंग और रिकॉर्ड बनाने वाला इलेक्ट्रिक स्कूटर

PM Kisan Samman Nidhi की 24वीं किस्त कब आएगी खाते में, पूरा करें यह काम नहीं तो अटक जाएगा आपका पैसा

E20 पेट्रोल से कितना घटेगा माइलेज, पेट्रोलियम मंत्रालय ने दिया यह जवाब

Super Typhoon Bavi : सुपर टाइफून 'बावी' का असर भारत तक, चीन-ताइवान-जापान में हाई अलर्ट, देश के कई राज्यों में भी घट सकती है बारिश

Bankipur Bypoll में BJP को बड़ा झटका, उम्मीदवार अभिषेक कुमार सिन्हा ने नामांकन के अगले ही दिन वापस लिया नाम, जानिए कौन है नया उम्मीदवार

सभी देखें

दतिया उपचुनाव में नरोत्तम मिश्रा का टिकट कटने से समर्थक नाराज, NH-44 पर जाम लगाया, कई पार्षदों ने दिया इस्तीफा

बिजनौर में मालन नदी का कहर, कुछ घंटों में 3 लोग लापता, रेस्क्यू ऑपरेशन जारी

Corona Alert : 4 साल बाद Covid-19 से मौत, आंध्रप्रदेश में नए मामलों ने बढ़ाई चिंता

गोरखपुर-कुशीनगर के लिए खुशखबरी, CM योगी करेंगे 1,283 करोड़ रुपए की विकास परियोजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास

गन्ना किसानों के हित में योगी सरकार सख्त, घटिया खाद-कीटनाशक देने वाली चीनी मिलों पर होगी बड़ी कार्रवाई

अगला लेख