Hanuman Chalisa
✕

बसपा से सावधान रहे जनता : अखिलेश

Updated: शनिवार, 25 फ़रवरी 2017 (15:42 IST)
सिद्धार्थ नगर (उप्र)। उत्तरप्रदेश के मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने जनता को बसपा से सावधान रहने की नसीहत देते हुए शनिवार को कहा कि बसपा सुप्रीमो मायावती कभी भी भाजपा के साथ समझौता कर सकती हैं।
 
अखिलेश ने यहां चुनावी जनसभा में कहा कि भाजपा के लोग गुमराह कर रहे हैं। भाजपा के लोग कुछ भी कर सकते हैं। बसपा से भी सावधान रहने की जरूरत है। वे (मायावती) कभी भी भाजपा से समझौता कर सकती हैं। दरअसल, वे भाजपा की मदद कर रही हैं। 
 
इससे पहले भी कई मौकों पर अखिलेश चुनावी रैलियों में बसपा को अवसरवादी करार देते हुए कह चुके हैं कि मौका पड़ने पर वह भाजपा के साथ समझौता कर सकती है। पूर्व में भी मायावती ने भाजपा नेताओं को राखी बांधी है और आगे भी वे रक्षाबंधन मना सकती हैं।
 
उन्होंने कहा कि सपा गरीबों की पार्टी है। किसानों की मदद करने वाली पार्टी है। आने वाले समय में हम और सुविधाएं देंगे। सपा को अपने आकलन में जनता अन्य दलों से बेहतर पाएगी। बसपा की सरकार नहीं बन रही, यह बात सब जानते हैं। अन्य सभी राजनीतिक दल इसी चक्कर में हैं कि कहीं केवल सपा ही आगे नहीं निकल जाए। अखिलेश ने अपनी सरकार की उपलब्धियां गिनाईं तो वर्तमान चुनाव के लिए जारी घोषणापत्र में किए गए वादे भी दोहराए।
 
मुख्यमंत्री ने कहा कि उत्तरप्रदेश आगे बढ़े, खुशहाली और तरक्की के रास्ते पर जाए, हम यही चाहते हैं। समाजवादियों ने कम से कम जमीन पर काम करके दिखाया है। हम कौशल विकास करेंगे और नौजवानों का रोजगार देंगे। 
 
पुलिस में सपा सरकार के समय सबसे अधिक भर्ती और पदोन्नति का दावा करते हुए अखिलेश ने कहा कि अब पुलिस भर्ती में परीक्षा खत्म की जा रही है। 10वीं और 12वीं में हासिल अंकों के आधार पर भर्ती होगी। किसी की सिफारिश की जरूरत नहीं है।
 
उन्होंने कहा कि हम बेटियों को साइकिल देना चाहते हैं, जो बेटियां पढ़ना चाहती हैं। 9वीं, 10वीं, 11वीं और 12वीं कक्षा में पढ़ने वाली बच्चियों को हम साइकिल देंगे ताकि उन्हें स्कूल आने-जाने में आसानी हो। महिलाओं के लिए सरकारी बसों में हम किराया आधा कर देंगे। जो गरीब महिलाएं छूट गई हैं, उन्हें समाजवादी पेंशन से जोड़ेंगे और हर महीने 1,000 दिए जाएंगे।
 
पुलिस की डॉयल 100 सेवा का जिक्र करते हुए अखिलेश ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को शायद नहीं पता कि उत्तरप्रदेश में 100 नंबर सेवा शुरू हो चुकी है। पहले शिकायत मिलती थी कि पुलिस फोन नहीं उठाती है लेकिन अब आप 100 नंबर डॉयल कीजिए। फोन उठेगा और आपसे न तो कोई बदतमीजी से बात करेगा और न ही खराब बर्ताव करेगा। फोन उठने के बाद 10 से 15 मिनट के भीतर पुलिस मौके पर पहुंच जाएगी। (भाषा)
Show comments

CBSE Board Exam 2027: सीबीएसई ने जारी की 10वीं-12वीं की डेटशीट, 16 फरवरी से शुरू होंगी परीक्षाएं

राजा भैया के बेटे शिवराज प्रताप सिंह का कमाल, 3 बार जेलीफिश ने मारा डंक, फिर भी 7 घंटे में पूरी की आयरनमैन रेस

दिसंबर में कार-बाइक खरीदने वालों के लिए बड़ी खबर, साल के अंत में मिल सकते हैं हजारों रुपए के फायदे, जानें कैसे उठाएं लाभ

ईरान पर फिर बरसेगा अमेरिका का कहर? ट्रंप की चेतावनी- हमले के लिए पूरी तरह तैयार, कतर के जरिए आया नया प्रस्ताव

343Km की रेंज और 155Km/h की टॉप स्पीड, लॉन्च हुई धांसू इलेक्ट्रिक बाइक

सभी देखें

US Midterm Elections में हार के बाद घिरे डोनाल्ड ट्रंप : बिजनेस सौदों, क्रिप्टो विवाद और बगावती सुरों से बढ़ेंगी मुश्किलें

शेयर बाजार के लिए क्यों शुभ है यह दिवाली? जानें कैसे बदली बाजार की चाल?

श्रीराम केवल आराध्य नहीं, जीवन जीने की मर्यादा हैं

Electric Scooter : पुरानी इलेक्ट्रिक स्कूटर या कार खरीदने से पहले जरूर जांचें ये 6 चीजें, वरना लग सकता है बड़ा झटका

इंडिगो फ्लाइट को हाईजैकिंग की धमकी, विमान को बेंगलुरु लौटना पड़ा

अगला लेख