• Webdunia Deals
  1. समाचार
  2. बजट 2025-26
  3. बजट न्यूज़ 2025
  4. 6.81 lakh crore allocated for defense budget
Last Updated :नई दिल्ली , शनिवार, 1 फ़रवरी 2025 (16:46 IST)

Defence Budget के लिए 6.81 लाख करोड़ आवंटित, और मजबूत होगी सुरक्षा

पूंजीगत व्यय के लिए कुल 1,92,387 करोड़ रुपए आवंटित किए गए हैं जिसमें बड़े पैमाने पर नए हथियार, विमान, युद्धपोत और अन्य सैन्य उपकरण खरीदना शामिल है।

Defence Budget के लिए 6.81 लाख करोड़ आवंटित, और मजबूत होगी सुरक्षा - 6.81 lakh crore allocated for defense budget
Defence Budget 2025: तेजी से बदल रहे क्षेत्रीय सुरक्षा परिदृश्य के बीच सशस्त्र बलों के आधुनिकीकरण पर नए सिरे से ध्यान केंद्रित करने के बीच भारत ने शनिवार को 2025-26 के लिए रक्षा परिव्यय के रूप में 6,81,210 करोड़ रुपए आवंटित किए, जो चालू वित्त वर्ष के 6.22 लाख करोड़ रुपए के आवंटन की तुलना में मामूली वृद्धि है।ALSO READ: बजट में मध्यम वर्ग को बड़ी राहत, 12 लाख तक नहीं लगेगा इनकम टैक्स
 
पूंजीगत व्यय के लिए कुल 1,92,387 करोड़ आवंटित : पूंजीगत व्यय के लिए कुल 1,92,387 करोड़ रुपए आवंटित किए गए हैं जिसमें बड़े पैमाने पर नए हथियार, विमान, युद्धपोत और अन्य सैन्य उपकरण खरीदना शामिल है। वर्ष 2024-25 में पूंजी परिव्यय 1.72 लाख करोड़ रुपए था और संशोधित अनुमान के अनुसार यह राशि 1,59,500 करोड़ रुपए है, जो बताता है कि लगभग 13,500 करोड़ रुपए की राशि अभी तक खर्च नहीं की गई है।ALSO READ: आम बजट में बिहार के लिए कई घोषणाएं, राज्य के नेताओं ने सराहा
 
अगले वित्त वर्ष के लिए दैनिक कामकाज और वेतन संबंधी राजस्व व्यय 4,88,822 करोड़ रुपए आंका गया है जिसमें पेंशन के लिए 1,60,795 करोड़ रुपए शामिल हैं। वर्ष 2025-26 में रक्षा बजट के लिए आवंटन अनुमानित सकल घरेलू उत्पाद का 1.91 प्रतिशत होने का अनुमान है।ALSO READ: बजट 2025 में मिडिल क्लास और गरीबों को राहत के साथ मिली ये बड़ी चुनौतियां
 
पूंजीगत व्यय के तहत विमान और वैमानिकी इंजनों के लिए 48,614 करोड़ रुपए अलग रखे गए हैं जबकि नौसेना बेड़े के लिए 24,390 करोड़ रुपए आवंटित किए गए हैं। अन्य उपकरणों के लिए 63,099 करोड़ रुपए की राशि रखी गई है। नौसेना गोदी परियोजनाओं के लिए 4,500 करोड़ रुपए का अलग से आवंटन किया गया है। साल 2024-25 में सरकार ने रक्षा बजट के लिए 6,21,940 करोड़ रुपए आवंटित किए।(भाषा)
 
Edited by: Ravindra Gupta