Hanuman Chalisa

1 फरवरी से बदलेंगे कई नियम, जानिए क्या होंगे बदलाव...

रविवार, 30 जनवरी 2022 (14:09 IST)
1 फरवरी से बैंकिंग सेक्टर से लेकर दूसरे सेक्टर्स में कुछ नियमों में बदलाव होगा। इसका सीधा असर आपकी जेब पर पड़ेगा। 1 फरवरी को वित्तमंत्री निर्मला सीतारमण बजट पेश करेंगी। जाहिर है इससे देश की अर्थव्यवस्था में बदलाव आएगा। आइए, जानते हैं क्‍या होंगे बदलाव...

SBI कर रहा है नियमों में बड़ा बदलाव : SBI पैसे ट्रांसफर करने के नियमों में बदलाव कर रहा है। अब बैंक IMPS के जरिए 2 लाख रुपए से 5 लाख रुपए के बीच पैसे ट्रांसफर करने पर 20 रुपए प्लस GST चार्ज लेगा। रिजर्व बैंक ने भी IMPS के जरिए एक दिन में ट्रांजैक्शन की लिमिट 2 लाख रुपए से बढ़ाकर 5 लाख रुपए कर दी है।

क्‍या LPG की कीमत पर पड़ेगा असर : LPG की कीमत हर महीने की पहली तारीख को तय होती है। इस बार बजट भी सामने है, ऐसे में देखना होगा कि 1 फरवरी को LPG सिलेंडर की कीमतों पर क्या असर पड़ता है। अगर कीमतें बढ़ती हैं या गिरती हैं, तो इसका असर जनता की जेब पर जरूर पड़ेगा।

पंजाब नेशनल बैंक हुआ सख्‍त : पंजाब नेशनल बैंक के बदलते नियमों का सीधा असर आपकी जेब पर पड़ेगा। अगर आपके खाते में पैसे नहीं होने की वजह से किस्त या निवेश फेल हो जाता है तो आपको 250 रुपए का जुर्माना देना होगा। अब तक यह जुर्माना 100 रुपए था। वहीं डिमांड ड्राफ्ट को कैंसल करने पर आपको 150 रुपए चार्ज देना होगा।

बैंक ऑफ बड़ौदा में होंगे बदलाव : 1 फरवरी से बैंक ऑफ बड़ौदा के ग्राहकों को चेक भुगतान के लिए सकारात्मक भुगतान प्रणाली का पालन करना होगा, तभी आपका चेक क्लियर होगा। ये बदलाव 10 लाख रुपए से ऊपर के चेक क्लीयरेंस के लिए हैं।

Show comments

POCSO कानून के दुरुपयोग पर सुप्रीम कोर्ट ने जताई चिंता, कहा- लड़का-लड़की को भागने से सरकार कैसे रोकेगी

रूस ने ईरान की मदद के लिए भेजा प्रलयंकारी विमान Tu-214PU, ट्रंप की रूस को चुनौती, क्या बढ़ेगा युद्ध का दायरा?

दतिया से टिकट कटने पर छलक आएं नरोत्तम मिश्रा के आँसू, आशुतोष तिवारी की नामांकन रैली में मंच पर हुए भावुक

चलती ट्रेन में पूजा का वायरल वीडियो: रेलवे ने बताया पूरा सच, 3 लाख में बुक था लग्जरी सैलून कोच; जानिए क्या हैं नियम

तमिलनाडु में गो-हत्या पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला: हाई कोर्ट के पूर्ण प्रतिबंध वाले आदेश पर लगाई रोक

सभी देखें

900 साल पुरानी मूर्ति का रहस्य सुलझा, सरस्वतीजी की समझी जाने वाली मूर्ति निकली देवी गायत्री की दुर्लभ प्रतिमा

Strait of Hormuz : ईरान को ट्रंप की चेतावनी, अमेरिका बनेगा 'हॉर्मुज का गार्जियन', मिडिल ईस्ट तनाव बढ़ा तनाव

EPFO का बड़ा अपडेट, नौकरी बदलने पर अब 2 तरीकों से करें PF ट्रांसफर, मिनटों में होगा पूरा प्रोसेस

Bankipur by-election: कितनी है प्रशांत किशोर और उनकी पत्नी की संपत्ति? जाह्नवी ज्यादा अमीर, चुनावी हलफनामे में हुआ खुलासा

योगी सरकार का बड़ा इंफ्रास्ट्रक्चर गिफ्ट, लखनऊ-कानपुर एक्सप्रेसवे शुरू, 45 मिनट में होगा सफर

अगला लेख