गुरुवार, 28 मार्च 2024
  • Webdunia Deals
  1. समाचार
  2. बजट 2022-23
  3. बजट न्यूज़ 2022
  4. Dr V. Ananth Nageswaran appointed as the new Chief Economic Advisor
Written By
Last Modified: शुक्रवार, 28 जनवरी 2022 (20:23 IST)

आम बजट से पहले सरकार का ऐलान, वी. अनंत नागेश्वरन बने नए मुख्य आर्थिक सलाहकार

आम बजट से पहले सरकार का ऐलान, वी. अनंत नागेश्वरन बने नए मुख्य आर्थिक सलाहकार - Dr V. Ananth Nageswaran appointed as the new Chief Economic Advisor
नई दिल्‍ली। आम बजट से पहले शुक्रवार को केंद्र सरकार ने नए मुख्य आर्थिक सलाहकार के नाम का ऐलान कर दिया है। डॉ. वी. अनंत नागेश्वरन को नया मुख्य आर्थिक सलाहकार नामित किया गया है।

खबरों के अनुसार, पिछले साल अक्टूबर माह से भारत सरकार के मुख्य आर्थिक सलाहकार का पद खाली था। दरअसल, अक्टूबर में कृष्णमूर्ति सुब्रमण्यम ने अपने 3 साल के कार्यकाल के पूरा होने के बाद पद छोड़ दिया था।

नागेश्वरन 2019 से 2021 तक भारत के प्रधानमंत्री की आर्थिक सलाहकार परिषद के अंशकालिक सदस्य भी रहे। नागेश्वरन ने भारतीय प्रबंधन संस्थान, अहमदाबाद से प्रबंधन में स्नातकोत्तर डिप्लोमा और एमहर्स्ट में मैसाचुसेट्स विश्वविद्यालय से डॉक्टरेट की डिग्री प्राप्त की है।

गौरतलब है कि आम बजट से पहले 31 जनवरी को आर्थिक सर्वे सदन के पटल पर रखा जाएगा। इस आर्थिक सर्वे की पेशकश से लेकर व्याख्या करने तक में मुख्य आर्थिक सलाहकार की बड़ी भूमिका होती है।
ये भी पढ़ें
UP में 6 फरवरी तक बंद रहेंगे स्कूल और कॉलेज, तेजी से बढ़ रहे Corona के मामले