sundarkand
✕

स्वास्थ्य क्षेत्र में निवेश को बढ़ाकर 137 प्रतिशत किया, बड़ी उपलब्धि : हर्षवर्धन

Updated: सोमवार, 1 फ़रवरी 2021 (17:08 IST)
नई दिल्ली। केन्द्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री डॉ. हर्षवर्धन ने संसद में सोमवार को पेश किए बजट में स्वास्थ्य क्षेत्र के लिए प्रावधानों पर प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए कहा कि स्वास्थ्य के क्षेत्र में निवेश को बढ़ाकर 137 प्रतिशत कर दिया गया है जो पिछले वर्ष के बजट अनुमानों से 2.47 गुना अधिक है।

हर्षवर्धन ने कहा कि यह अपने आप में एक बड़ी उपलब्धि है। गौरतलब है कि वित्तमंत्री निर्मला सीतारमण ने लोकसभा में वित्त वर्ष 2021-22 के लिए बजट पेश करते हुए कहा कि यह छह स्तंभों पर आधारित है जिनमें स्वास्थ्य एवं देखभाल, वित्त पूंजी एवं बुनियादी ढ़ांचा, आकांक्षी भारत में समग्र विकास, मानव संसाधन का विकास, नवाचार एवं अनुसंधान और न्यूनतम सरकार अधिकतम शासन शामिल है।

उन्होंने कहा कि स्वास्थ्य सुविधाओं में बुनियादी ढ़ांचे में निवेश करने से स्थिरता आएगी। इसके लिए बचाव, निदान और देखभाल पर जोर दिया जाएगा। केंद्र सरकार अगले छह वर्ष के लिए 64 हजार 180 करोड़ रुपए की योजना शुरू करेगी, जो स्वास्थ्य देखभाल प्रणाली, निदान केंद्रों के विकास और उभरती बीमारियों से निपटने के प्रयासों पर केंद्रित होगी। साथ ही हर जिले में समेकित जन स्वास्थ्य प्रयोगशालाओं की स्थापना की जाएगी।

उन्होंने कहा कि कोविड-19 वैक्सीन कार्यक्रम पर 35400 करोड़ रुपए खर्च करने का प्रावधान किया गया है।
श्रीमती सीतारमण ने मिशन पोषण अभियान 2.0 की घोषणा करते हुए कहा कि इस अभियान के जरिए हर जिले में पोषण को बढ़ावा देने के कार्यक्रम बनाए जाएंगे। उन्होंने कहा कि स्वास्थ्य क्षेत्र का बजट दो लाख करोड़ का होगा।(वार्ता)

Show comments

Tata Punch EV और Nexon EV को कड़ी टक्कर देगी Hyundai की सस्ती EV कार, जानिए कितनी मिलेगी रेंज

PM Kisan 24th Installment : किसानों के खाते में आ गए ₹2,000, पीएम मोदी ने जारी की 19 हजार करोड़ रुपये की किस्त, ऐसे चेक करें अपना स्टेटस

Samsung W27 : धमाका करने आया सैमसंग का सस्ता स्मार्टफोन, कंपनियों के छूटे पसीने

IDBI Bank Privatization : निर्मला सीतारमण का राहुल गांधी पर पलटवार, कांग्रेस राज के बैंक घोटालों की खोली पोल

क्यों गिर रहे सोने-चांदी के भाव? रिकॉर्ड हाई से गोल्ड 51000 सस्ता, सिल्वर 2.33 लाख से अधिक टूटी, क्या खरीदारी का यही है सही मौका या करें इंतजार?

सभी देखें

UP की 58 हजार ग्राम पंचायतों का बदलेगा विकास मॉडल! योगी सरकार का हाईटेक प्लान, अब तकनीक से बनेगी गांवों की विकास योजना

INS विक्रांत पर पहली बार उतरा राफेल मरीन फाइटर जेट, भारतीय नौसेना ने वीडियो जारी किया

MLC चुनाव में हार के बाद अखिलेश यादव पर BJP का पलटवार, बोली- 'जीतें तो जनसमर्थन, हारें तो चुनाव आयोग दोषी

चाचा है तो सपा है... लखनऊ में लगे होर्डिंग से अखिलेश गायब, MLC चुनाव के बाद गर्माई सपा की सियासत

दिवाली से पहले किसानों के खाते में आए ₹18,690 करोड़! 9.34 करोड़ अन्नदाताओं को मिली PM किसान सम्मान निधि की 24वीं किस्त

अगला लेख