Daily Horoscope
✕

Budget Session : संसद में CAA पर दिखेगा टकराव, फ्रंटफुट पर रहेगी मोदी सरकार

Updated: शनिवार, 1 फ़रवरी 2020 (09:37 IST)
संसद के बजट सत्र में नागरिकता कानून को लेकर सरकार और विपक्ष एक बार फिर टकराव की राह पर आगे बढ़ रहे है। सत्र के पहले दिन ही सोनिया गांधी की अगुवाई में कांग्रेस सांसदों ने संसद परिसर में गांधी की प्रतिमा के सामने प्रदर्शन कर अपने इरादे साफ कर दिए है तो दूसरी ओर एनडीए की बैठक में पीएम मोदी ने सभी सहयोगियों को CAA के मुद्दे पर सदन के अंदर फ्रंटफुट पर रहने की सीख दी है। 
 
बजट सत्र के पहले दिन सदन की कार्यवाही के बाद NDA की बैठक में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि सरकार ने सीएए पर कुछ भी गलत नहीं किया है, इसलिए इस मुद्दे पर रक्षात्मक होने की कोई जरूरत नहीं है बल्कि अक्रामक तरीके से अपना पक्ष रखे। बैठक में पीएम मोदी ने विपक्ष पर सीएए के मुद्दे पर भ्रम फैलाने का आरोप लगाते हुए कहा कि विपक्ष सीएए को मुस्लिम विरोधी होने का दुष्प्रचार कर रहा है, जबकि सच्चाई यह है कि हमारे लिए अल्पसंख्यक भी उतने ही अपने हैं, जितने दूसरे नागरिक है। 
इससे पहले शुक्रवार को राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद का अपने अभिभाषण में  नागरिकता संशोधन कानून को ऐतिहासिक फैसला बताना इस बात का साफ संकेत हैं कि मोदी सरकार अब इस कानून पर किसी भी सूरत में पीछे हटने को तैयार नहीं है। पहले देश के गृहमंत्री अमित शाह का CAA को लेकर एक इंच भी पीछे नहीं हटने का एलान करना और अब खुद संसद सत्र के पहले दिन ही प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का NDA सहयोगियों के सामने CAA के बारे अपना रुख साफ करना इस बात का साफ संकेत है कि आने वाले दिनों में संसद में नागरिकता संशोधन कानून की गूंज सुनाई देगी। 
 
नागरिकता संशोधन कानून को लेकर देश भर में पिछले डेढ़ महीन से विरोध प्रदर्शनों का सिलसिला लगातार जारी है, कांग्रेस शासित राज्यों के साथ केरल और पश्चिम बंगाल की सरकार ने अपनी विधानसभा में CAA के विरोध में कानून पास करना भी यह बताता है कि अभी नागरिकता कानून को लेकर सियासी जंग और देखने को मिलेगी। 

लेखक के बारे में
विकास सिंह
special correspondent.... और पढ़ें

Show comments

UGC पर सवर्ण नाराज, ओबीसी असहज… UP में भाजपा किसका भरोसा बचाए?

Rahul Gandhi : चुनाव में धांधली का आरोप, फिर बहिष्कार क्यों नहीं करती विपक्षी पार्टियां? राहुल गांधी ने शिकागो में दिया जवाब

Sheikh Hasina : भारत में रह रहीं शेख हसीना दिसंबर में लौटना चाहती हैं बांग्लादेश, पासपोर्ट और प्रत्यर्पण पर नया विवाद

नन्हे हाथी 'राजा' को बचाने के लिए अनंत अंबानी की पहल, असम से जामनगर भेजा विशेष विमान

कूनो में फिर गूंजी किलकारी, बोत्सवाना से आई मादा चीता KOMG 3 ने चार स्वस्थ शावकों को दिया जन्म

सभी देखें

पहलगाम आतंकी हमले में इस्तेमाल GoPro कैमरे पर चीन ने नहीं दिया जवाब, NIA को मिले फॉरेंसिक सबूत

मणिपुर में जहरीली शराब का कहर, 10 लोगों की मौत, 100 से ज्यादा अस्पताल में भर्ती, CM ने मरीजों से की मुलाकात

Rahul Gandhi : चुनाव में धांधली का आरोप, फिर बहिष्कार क्यों नहीं करती विपक्षी पार्टियां? राहुल गांधी ने शिकागो में दिया जवाब

UP में औद्योगिक विकास को मिलेगी नई रफ्तार, निवेशकों के लिए बनाई ये प्राथमिकताएं

UP में सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए बड़ा अपडेट, 26 जनवरी तक मिलेंगे नियुक्ति पत्र; जानें कितनी भर्तियां पूरी और आगे क्या है योजना

अगला लेख