ramcharitmanas

पूर्ण बजट पेश करना असंवैधानिक होगा : यशवंत सिन्हा

Updated: मंगलवार, 29 जनवरी 2019 (19:16 IST)
नई दिल्ली। पूर्व वित्तमंत्री यशवंत सिन्हा ने सोमवार को कहा कि यदि लोकसभा चुनाव से पूर्व मोदी सरकार पूर्ण बजट पेश करती है तो यह पूरी तरह अनुचित और असंवैधानिक होगा। उन्होंने साथ ही कहा कि केंद्र सरकार को परंपरा का पालन करते हुए अंतरिम बजट पेश करना चाहिए।
 
भाजपा की अगुवाई वाली राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजद) सरकार के कड़े आलोचक सिन्हा ने यह भी आरोप लगाया कि देश में अभूतपूर्व कृषि संकट छाया हुआ है लेकिन इसके बावजूद मोदी सरकार आर्थिक आंकड़ों में जोड़-तोड़ करने में लगी है। रोजगार बढ़ नहीं रहा है और गैरनिष्पादित आस्तियों के बोझ की समस्या से उस तरीके से नहीं निपटा गया, जैसा कि निपटा जाना चाहिए था।

भारतीय महिला प्रेस कोर में बातचीत में सिन्हा ने कहा कि सक्रिय राजनीति में प्रियंका गांधी के प्रवेश का सकारात्मक प्रभाव पड़ेगा और कांग्रेस को मजबूती मिलेगी।
 
मौजूदा आर्थिक हालात को लेकर सरकार पर कटाक्ष करते हुए सिन्हा ने कहा कि अब आम चुनाव से पूर्व यह सरकार आंकड़ों के साथ छेड़छाड़ कर दावा करेगी कि देश में दूध की नदी बह रही है और लोग पहले कभी इतने खुश नहीं थे।

सरकार द्वारा 1 फरवरी को पूर्ण बजट पेश किए जाने की अटकलों के बीच सिन्हा ने कहा कि जाती हुई सरकार द्वारा कभी भी पूर्ण बजट पेश करने की परंपरा नहीं रही है।
 
उन्होंने कहा कि सरकार द्वारा पूर्ण बजट पेश करना पूरी तरह अनुचित और असंवैधानिक होगा। उन्होंने साथ ही कहा कि इस सरकार को न तो आर्थिक सर्वेक्षण और न ही वित्त विधेयक पेश करना चाहिए। आर्थिक सर्वेक्षण आमतौर पर बजट से 1 दिन पहले सदन के पटल पर रखा जाता है। संसद का बजट सत्र 31 जनवरी से शुरू होना है।
 
उन्होंने कहा कि साल 2004, 2009 और 2014 में अंतरिम बजट पेश किया गया था। उन्होंने साथ ही कहा कि वे खुद वित्तमंत्री रहते हुए 2 अंतरिम बजट पेश कर चुके हैं। आगामी लोकसभा चुनाव पर सिन्हा ने कहा कि भाजपा कोशिश करेगी कि ये चुनाव राष्ट्रपति पद के चुनाव की तरह हों लेकिन विपक्षी दलों को कुछ राजनीतिक हस्तियों के बजाय मुद्दों पर ध्यान केंद्रित करना चाहिए।
 
उन्होंने कहा कि हमेशा ये सवाल किए जाते रहे हैं कि नेहरू के बाद कौन?, शास्त्री के बाद कौन?, इंदिरा के बाद कौन? लेकिन अकसर ऐसा होता आया है कि विपक्षी दलों ने सत्तारूढ़ गठबंधन को हराने के बाद अपने नेता का चुनाव किया है।

Show comments

PoJK में कार्रवाई पर भारत का पाकिस्तान पर हमला, New York Times की रिपोर्ट पर क्यों जताई आपत्ति

क्या कहता है कल का मौसम, किन राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट, कहां आंधी-ओलों से बढ़ेगी परेशानी

1 अगस्त से बदल सकते हैं LPG Cylinder, Tatkal Booking और Credit Card के नियम, जानें किन बातों का पड़ेगा असर

Bajaj Pulsar का नया मॉडल जल्द होगा लॉन्च, 12 अगस्त को होगा बड़ा खुलासा, जानें क्या होगा खास

24वीं किस्त से पहले किसानों के लिए आई बड़ी खुशखबरी, मोदी सरकार का बड़ा तोहफा

सभी देखें

योगी सरकार की गो संरक्षण नीति से निकला गो सेवा के साथ रोजगार का नया रास्ता

रूफटॉप सोलर ऊर्जा : देश में लखनऊ का पहला स्थान, शीर्ष 100 में उत्तर प्रदेश के 17 जनपद

छात्रों को दया नहीं, पीएम मोदी की माफी चाहिए... पेपर लीक मुद्दे पर राहुल गांधी का PM पर तीखा हमला

आंदोलन के बाद छत्रपति संभाजीनगर लौटे CJP प्रमुख अभिजीत दीपके की तबीयत बिगड़ी, डॉक्टरों ने दी आराम की सलाह

बदल जाएगी संस्कारधानी की सूरत, सीएम डॉ. मोहन यादव ने जबलपुर के लिए खोला सौगातों का पिटारा

अगला लेख