Hanuman Chalisa
✕

श्रीलंका रेलवे विस्तार पर भारत देगा 1.3 अरब डॉलर

Updated: मंगलवार, 29 जनवरी 2019 (00:04 IST)
कोलंबो। भारतीय उच्चायोग ने कहा कि श्रीलंका में रेलवे के विकास के लिए भारत करीब 1.3 अरब डॉलर खर्च करेगा। उच्चायोग ने कहा कि भारतीय रियायती वित्त पोषण के तहत दशकों के संघर्ष के बाद उत्तर और दक्षिण श्रीलंका को जोड़ने वाली मुख्य रेल लाइनों की बहाली की जाएगी। भारतीय पहल के तहत सुनामी से प्रभावित दक्षिणी रेल लाइन की भी उन्नति की जाएगी।
 
 
श्रीलंका के 'डेली मिरर' की रिपोर्ट के अनुसार भारत ने श्रीलंका को रोलिंग स्टॉक की आपूर्ति की है और श्रीलंकाई रेलकर्मियों के क्षमता निर्माण में योगदान दिया है। उच्चायोग ने कहा कि भारत, श्रीलंका की आवश्यकताओं के अनुसार अपनी विकास आकांक्षाओं को पूरा करने के लिए इसकी हरसंभव सहायता के लिए तैयार है।
 
मार्च 2017 में भारत और श्रीलंका ने श्रीलंका रेलवे को 6 डीएमयू और 10 लोकोमोटिव की आपूर्ति के लिए एक अनुबंध समझौते पर हस्ताक्षर किए। यह अनुबंध लगभग 10 करोड़ अमेरिकी डॉलर है और भारतीय रियायती वित्त पोषण के तहत वित्त पोषित है। डीएमयू की पहली खेप दिसंबर 2018 में श्रीलंका पहुंची।
 
जून 2017 में भारत ने श्रीलंका में रेल क्षेत्र के विकास के लिए 31 करोड़ 80 लाख अमेरिकी डॉलर के एक नए क्रेडिट समझौते पर हस्ताक्षर किए। भारतीय उच्चायोग ने एक बयान में कहा कि इस लाइन ऑफ क्रेडिट के तहत 160 यात्री कोचों की खरीद, माहो-ओमनथाई के बीच रेलवे ट्रैक का उन्नयन, माहो से अनुराधापुरा तक सिग्नल और दूरसंचार प्रणाली का उन्नयन, रतलाम में रेलवे कार्यशाला की स्थापना सहित विभिन्न परियोजनाओं पर काम चल रहा है। 

Show comments

'वोट चोरी' के आरोप पर INDIA गठबंधन की 1 नवंबर को महारैली, रामलीला मैदान में तैयारियां तेज, राहुल गांधी ने की शामिल होने की अपील

Electric Scooter को लेकर TVS का बड़ा ऐलान, ग्राहकों को क्या होगा फायदा?

Digital Arrest Scam : क्यों भड़क गए CJI सूर्यकांत, मोबाइल दीवार पर मारिए, गिरफ्तारी अपने आप रुक जाएगी

Prayagraj : ड्रमों में भरे थे ₹500 के नोट, पुलिस ने 4 लोगों को हिरासत में लिया, जमीन से निकला 5 करोड़ से ज्यादा का खजाना, 4 हिरासत में

सस्ते फोन से Motorola करने वाला है धमाका, मिल सकती है 7,000mAh बैटरी, 144Hz डिस्प्ले और 50MP कैमरा

सभी देखें

'एक्स-मेन' और 'स्टार ट्रेक' फेम दिग्गज अभिनेता पैट्रिक स्टीवर्ट का 86 वर्ष की आयु में निधन

ऑडियो रिकॉर्डिंग ने बताया, कैसे हुआ स्पेन में इतना बड़ा रेल हादसा

दिल्ली-महाराष्ट्र समेत 6 राज्यों में बदली SIR की तारीख, देखें नई डेडलाइन

Top News 30 October: 6 राज्यों में SIR की तारीख बढ़ी, सुपर अल नीनो से महंगाई का खतरा और पैट्रिक स्टीवर्ट का निधन

सुपर अल नीनो से कैसे बढ़ सकती है महंगाई? भारत की GDP ग्रोथ पर क्या होगा असर? IMF ने क्या दी चेतावनी

अगला लेख