Daily Horoscope
✕

बजट 2019 : सब होगा लेकिन मोदी सरकार बनेगी तो...

Updated: शनिवार, 2 फ़रवरी 2019 (09:16 IST)
मोदी सरकार ने अपनी आखिरी बजट में कई लोकलुभावन घोषणाएं की है। बजट में हुई इन घोषणाओं से हर वर्ग को फायदा होने की उम्मीद है। 5 लाख तक की आय वालों को आयकर से मुक्ति देकर पीएम मोदी ने बड़ा चुनावी दांव चला है। असंगठित क्षेत्र के मजदूरों तथा किसानों को पेंशन संबंधी खबर से एक बार फिर लोगों को फिल गुड फेक्टर का अहसास हो रहा है। 
 
बजट को देखते ही किसानों, मजदूरों, महिलाओं समेत सभी वर्गों की बल्लियां उछल रही है पर सवाल यह भी उठ रहा है कि क्या लोगों को इन योजनाओं का फायदा भी मिल पाएगा? 
 
इस सवाल का जवाब भी लोगों को ही लोकसभा चुनाव में देना होगा। अगर देश में मोदीजी की सरकार फिर बनती है तो लोगों को इन योजनाओं का फायदा मिल सकता है और अगर ऐसा नहीं होता तो आने वाली सरकार भी इस बजट में किए गए प्रावधानों को मानेगी इसमें संदेह हैं। यह भी कहा जा रहा है कि मोदी सरकार ने श्रम मानधन योजना और प्रधानमंत्री किसान किसान सम्मान निधि योजना वाला दांव कांग्रेस के यूनिवर्सल बेसिक इनकम स्कीम के जवाब में चला है। इन दोनों योजनाओं से भी करोड़ों लोगों को फायदा होगा। 
 
कुल मिलाकर मोदी सरकार ने जनता के सामने चुनाव जीतने के लिए एक ऐसा दांव चला है ताकि लोगों के वोट भाजपा के खाते में चला जाएं। लोगों को भी यह पता है कि इन योजनाओं का फायदा तभी मिल पाएगा जब केंद्र में भाजपा की सरकार बने। यह भी कहा जा रहा है कि भाजपा की सरकार बन भी गई तो वह लंबे समय तक इन योजनाओं को नहीं चला पाएगी। 
 
वित्त मंत्री पीयूष गोयल ने बजट में एक बड़ी पेंशन योजना प्रधानमंत्री श्रम योगी मानधन (पीएमएसवाईएम) पेश की। इसे मेगा पेंशन योजना भी कहा जा रहा है। इस योजना के तहत असंगठित क्षेत्र के कर्मचारियों को हर महीने 3,000 रुपए मिलेंगे। पीएमएसवाईएम योजना के अंतर्गत 60 साल की उम्र के बाद असंगठित क्षेत्र के कर्मचारियों को हर महीने 3,000 रुपए की पेंशन मिलेगी। पेंशनभोगियों को इसके लिए हर महीने 100 रुपए का योगदान देना होगा। मोदी सरकार ने दावा किया कि इस योजना से असंगठित क्षेत्र के 10 करोड़ कर्मचारियों को लाभ मिलेगा।
 
प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि के तहत दो हेक्टेयर से कम जमीन रखने वाले किसानों को हर साल 6000 रुपए मिलेंगे। ये राशि तीन किश्तों में सीधे उनके खातों में ट्रांसफर की जाएगी। इससे करीब 12 करोड़ किसान परिवारों को सीधा लाभ होगा। योजना 1 दिसंबर 2018 से लागू होगी। 2019-20 के लिए भी 75000 करोड़ राशि के प्रावधान का प्रस्ताव किया गया है।
 
बजट 2019 में मोदी सरकार ने किसानों को लिए एक और योजना का ऐलान किया। मोदी सरकार ने कामधेनु योजना का ऐलान किया। सरकार पशुपालन को बढ़ावा देने के उद्देश्य से किसान क्रेडिट कार्ड देगी, जिसमें गाय पालने वालों को हर महीने 500 रुपए दिए जाएंगे। रक्षा क्षेत्र को भी 3 लाख करोड़ रुपए ‍दिए गए हैं।
 
मामले पर राजनीति गरमा गई है। कांग्रेस नेता ज्योतिरादित्य सिंधिया के ट्‍वीट में भी इसकी झलक दिखाई दे रही है। वह तो किसान संबंधी योजना को जुमला कहने से भी नहीं चुके। सिंधिया ने ट्वीट किया कि मोदी सरकार का किसानों को छह हजार रुपए की वार्षिक आय देने का फैसला भी उनके जुमलों की सूची में शामिल होगा। ये राशि भी वैसे ही उनके हाथ में कभी नहीं पहुंचेगी, जैसे फसल बीमा योजना और न्यूनतम समर्थन मूल्य का पैसा आज तक नहीं पहुंचा। उन्होंने कहा कि किसान का अपमान और उन पर वार करने वाली सरकार क्या किसान सम्मान योजना चलाएगी।
 
कुल मिलाकर मोदी सरकार ने भी वही माहौल बनाने का प्रयास किया है जो चुनाव से पहले अटल राज में था। तब भी इंडिया शाइनिंग का नारा जोर पकड़ रहा था और इस बार भी आंकड़ों और वादों के जरिए और कुछ इसी तरह ही तस्वीर दिखाने का प्रयास है। अब सवाल यह भी है कि क्या इस बड़े दांव के जरिए भाजपा और मोदी जनता को चुनाव में रिझा पाएंगे?
लेखक के बारे में
नृपेंद्र गुप्ता
नृपेंद्र गुप्ता पिछले 21 वर्षों से मीडिया क्षेत्र में सक्रिय हैं। प्रिंट एवं डिजिटल दोनों ही माध्यमों में कार्य का अनुभव। वर्तमान में वेबदुनिया की न्यूज टीम में सहायक संपादक के रूप में कार्यरत हैं।   अनुभव : नृपेंद्र गुप्ता 2 दशक से ज्यादा समय से प्रिंट एवं डिजिटल मीडिया में कार्य.... और पढ़ें

Show comments

Baba Ramdev : पहनाई माला, कहा था भगवान का अवतार, अब बोले- पाखंडी, बाबा बागेश्वर से क्यों नाराज हुए स्वामी रामदेव

WhatsApp Web इस्तेमाल करने वालों के लिए अलर्ट, पब्लिक कंप्यूटर पर न करें यह गलती, वरना हैक हो सकता है अकाउंट

क्या दुनिया की बड़ी शक्तियां नया समीकरण बना रही हैं और भारत बाहर खड़ा है?

पहली बार हाथ में आया गेमिंग कंट्रोलर, GTA 6 खेलते-खेलते शशि थरूर ने नोटबंदी पर कह दी यह बड़ी बात

सावधान! जिस बिसलेरी की बोतल को समझते हैं सबसे शुद्ध, जांच में उसी का पानी निकला असुरक्षित; FSSAI का बड़ा एक्शन

सभी देखें

सपा की पहली लिस्ट आते ही भड़की कांग्रेस! अखिलेश यादव के एक फैसले ने UP की सियासत में मचाया घमासान

भारत में वृक्षारोपण: क्या नए पेड़ पुराने जंगलों की भरपाई कर सकते हैं?

मोदी-ट्रंप रिश्तों में तनाव, भारत की बढ़ती मुश्किलें और पाकिस्तान की भूमिका से चिंता क्यों?

Top News 25 November : बांग्लादेश में शेख हसीना की गिरफ्तारी की तैयारी, वैभव सूर्यवंशी की 52 गेंदों में डबल सेंचुरी

काशी में देव दीपावली, 2100 ड्रोन में दि‍खी शिव लीला, 11 लाख दीयों से जगमगाया नजारा, 40 देशों के लोग बने गवाह

अगला लेख