Daily Horoscope
✕

Budget 2020: भाजपा ने चलाया जन-जन का बजट तो कांग्रेस ने कहा सीधी बात बजट बकवास

Updated: शनिवार, 1 फ़रवरी 2020 (18:16 IST)
'वो झूठ बोल रहा था सलीके से, मैं एतबार न करता तो क्‍या करता'

कांग्रेस नेता शशि थरूर ने बजट पेश होने के बाद शाम करीब 5 बजे वसीम बरेलवी का यह शेर ट्वीट किया। उन्‍होंने यह शेर हैशटैग सीधी बात बजट बकवास को टैग करते हुए किया। थरूर के इस ट्वीट को जमकर री-ट्वीट किया जा रहा है।

जाहिर है मोदी सरकार में बजट पेश होने के बाद उसे बुरा बजट बताने का एक दौर सा शुरू हो गया है सोशल मीडिया पर। उधर कांग्रेस ने भी ट्वीट कर कहा है कि भाजपा प्रिडिक्‍शन के लिए पता नहीं कौनसी रहस्‍यमय पद्धति का इस्‍तेमाल करती है कि हर साल यह गलत हो जाता है।

एनएसयूआई के नेशनल प्रेसिडेंट नीरज कुंदन ने एलआईसी को लेकर एक खबर की लिंक शेयर की है, जिसके कैप्‍शन में उन्‍होंने लिखा है- सेल सेल सेल।

यह दरअसल, वित्‍त मंत्री द्वारा एलआईसी में सरकारी हिस्‍सेदारी को बेचने के संदर्भ में ट्वीट किया गया है। शनिवार को वित्‍त मंत्री निर्मला सीतारमण ने घोषणा की है कि एलआइ्रसी से सरकारी हिस्‍सा बेचा जाएगा।
बजट को लेकर कुल मिलाकर सोशल मीडिया पर एक घमासान सा मचा हुआ है।

दूसरी तरफ सरकार के पक्ष में एक ट्रेंड चल रहा है हैशटैग जन जन का बजट। इस ट्रेंड पर बजट को अच्‍छा और सभी के लिए फायदेमंद बताया जा रहा है। भाजपा और सरकार समर्थक कई लोग इस ट्रेंड को फॉलो और री-ट्वीट कर रहे हैं।  इसमें प्रधानमंत्री मोदी वीडियो शेयर कर उसमें बजट को महत्‍वपूर्ण बताया गया है।

इसी बीच दिल्‍ली के शाहीन बाग में गोली चलने की खबर आ रही है। एक युवक ने यहां गोली चलाई है हालांकि किसी के हताहत होने की कोई खबर नहीं है। पिछले कुछ घंटों से ट्विटर पर जेएनयू, शाहीन बाग, जामिया गोली कांड और एनआरसी-सीएए को लेकर जो बहस और विवाद चल रहा था, वो बजट की वजह से थमा हुआ था, लेकिन शाहीन बाग में शनिवार की शाम को हुए गोली कांड के बाद यह एक बार फिर से बहस और विवाद का अड्डा बनने वाला है।
लेखक के बारे में
नवीन रांगियाल
नवीन रांगियाल DAVV Indore से जर्नलिज्‍म में मास्‍टर हैं। वे इंदौर, भोपाल, मुंबई, नागपुर और देवास आदि शहरों में दैनिक भास्‍कर, नईदुनिया, लोकमत और प्रजातंत्र जैसे राष्‍ट्रीय अखबारों में काम कर चुके हैं। करीब 15 साल प्रिंट मीडिया में काम करते हुए उन्‍हें फिल्‍ड रिपोर्टिंग का अच्‍छा-खासा अनुभव है। उन्‍होंने अखबार.... और पढ़ें

Show comments

इलेक्ट्रिक या पेट्रोल स्कूटर: रोजाना 30 KM चलाने पर किसमें होगी ज्यादा बचत? जानिए 5 साल का पूरा हिसाब

प्रेमानंदजी महाराज को क्यों है जान से खतरा, क्या आश्रम की संपत्ति विवाद का कारण, शिष्य की मौत बनी रहस्य

Nobel Prize 2026 : शैवाल से मिली रोशनी ने बदला दिमाग को समझने का तरीका, 3 वैज्ञानिकों को मेडिसिन का नोबेल

Aadhaar Card वालों के लिए बड़ी खबर, नाम में गलती है तो जान लें नया नियम, अब इन दस्तावेजों के बिना नहीं होगा अपडेट

ChatGPT Login को लेकर क्यों बढ़ी सर्च? लॉगिन नहीं हो रहा तो ये 7 तरीके तुरंत आजमाएं

सभी देखें

37000 से सीधे 9000 फुट पर आया, 7700 इमरजेंसी कोड, 1 घंटे बाद आई परेशानी, Flydubai Flight Incident के बाद British Airways के साथ क्या हुआ

अयोध्या में 33 लाख दीयों से जगमगाएगी रामनगरी, 5 से 7 नवंबर तक होगा भव्य 10वां दीपोत्सव

PMAY-Urban में यूपी का परचम, आवास निर्माण में देश में नंबर-1; मिले दो राष्ट्रीय पुरस्कार

मुंबई में 'रामायण' के सेट पर लगी आग, शूटिंग रोकी गई

PM सूर्य घर योजना में यूपी बना देश का नंबर-1 राज्य, 8.76 लाख से ज्यादा रूफटॉप सोलर प्लांट लगाए

अगला लेख