गुरुवार, 25 अप्रैल 2024
  • Webdunia Deals
  1. खबर-संसार
  2. बजट 2018-19
  3. बजट समाचार
  4. Economic Survey 2017-18, Arun Jaitley, Parliament
Written By

इस बार गुलाबी रंग में आर्थिक सर्वेक्षण

इस बार गुलाबी रंग में आर्थिक सर्वेक्षण - Economic Survey 2017-18, Arun Jaitley, Parliament
नई दिल्ली। वित्तमंत्री अरुण जेटली द्वारा सोमवार को संसद में पेश किए गए वर्ष 2017-18 के आर्थिक सर्वेक्षण के आवरण का रंग पिछली बार की तुलना में बदला हुआ था। इस बार इसका आवरण गुलाबी रंग का है। पिछले कुछ वर्षों में सामान्य तौर पर आर्थिक सर्वेक्षण पीले, नीले अथवा हरे रंग में पेश किया जाता रहा है।


सरकार ने इस बार आर्थिक सर्वेक्षण को महिला सशक्तीकरण एवं लैंगिक समानता को समर्पित किया है। सर्वेक्षण में पूर्वोत्तर राज्यों में लैंगिक समानता के मुद्दे पर किए गए बेहतरीन काम का उल्लेख करते हुए कहा गया है कि यह पूरे देश के लिए एक मॉडल हो सकता है।

सर्वेक्षण में कहा गया है कि बीते दस से 15 सालों में देश ने महिलाओं के जीवन स्तर में सुधार के 17 मानकों में से 14 में बेहतर प्रदर्शन किया है। अभी रोजगार, परिवार नियोजन के उपाय और बेटे को प्राथमिकता जैसे मसलों पर देश को लंबा सफर तय करना है। 
(वार्ता)
ये भी पढ़ें
नोटबंदी से बढ़ी करदाताओं की संख्या, बचत में आई तेजी