Hanuman Chalisa
✕

चक्रवाती तूफ़ान रीमल से पश्चिम बंगाल और बांग्लादेश में लाखों लोग प्रभावित

Written By UN
Updated: मंगलवार, 28 मई 2024 (13:21 IST)
पश्चिम बंगाल स्थित यूनीसेफ़ कार्यालय के प्रमुख प्रभात कुमार ने यूएन न्यूज़ हिन्दी को बताया है कि प्रदेश के तटीय क्षेत्रों से सोमवार को चक्रवात रीमल टकराया, जिससे बीती रात 135 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ़्तार से हवाएं चलीं और भारी बारिश हुई।

तूफ़ान के कारण बिजली की लाइनें टूट गईं, खम्भे और पेड़ उखड़ गए तथा खपरैल वाले घरों की छतें उड़ गईं।चेतावनी जारी होने के बाद से लगभग 2 लाख लोगों को पश्चिम बंगाल के तटीय इलाक़ों से सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाया गया है।

बांग्लादेश में प्रभाव: यूनीसेफ़ ने कहा है कि संगठन उसके सहायताकर्मी, चक्रवाती तूफ़ान रीमल की दस्तक के बाद से ही, धरातल पर बांग्लादेश सरकार की मदद कर रहा है।

यूनीसेफ़ ने जल शुद्धिकरण गोलियों, पानी भरने वाले बड़े बर्तनों, सचल शौचालयों, स्वच्छता और परिवार किटों सहित आवश्यक चीज़ों का भंडार प्रभावित समुदायों और आश्रय स्थलों में वितरण के लिए देश भर के 35 भंडारग्रहों में तैयार रखा है।

यूनीसेफ़ की एक प्रैस विज्ञप्ति में कहा गया है कि उसकी योजना, शुरुआती प्रतिक्रिया कार्रवाई के ज़रिए रोहिंज्या और कॉक्सेस बाज़ार सहित तटवर्ती इलाक़ों में पहुंचने की है। अलबत्ता लड़कियों, महिलाओं और विकलांग व्यक्तियों की तात्कालिक ज़रूरतों को पूरा करने के लिए, धन की भारी क़िल्लत है।

यूनीसेफ़ का कहना है, ‘हम स्थिति पर लगातार नज़र रखने और ज़रूरतमन्द लोगों तक त्वरित सहायता पहुंचाने के प्रयासों में बांग्लादेश सरकार और साझीदारों के साथ निकट समन्वय के साथ काम कर रहे है’ ‘हमारी प्राथमिकता लोगों की ज़िन्दगियां बचाना और बच्चों सहित निर्बल हालात वाली आबादी की हिफ़ाज़त सुनिश्चित करना है।

Show comments

UGC पर सवर्ण नाराज, ओबीसी असहज… UP में भाजपा किसका भरोसा बचाए?

Rahul Gandhi : चुनाव में धांधली का आरोप, फिर बहिष्कार क्यों नहीं करती विपक्षी पार्टियां? राहुल गांधी ने शिकागो में दिया जवाब

Sheikh Hasina : भारत में रह रहीं शेख हसीना दिसंबर में लौटना चाहती हैं बांग्लादेश, पासपोर्ट और प्रत्यर्पण पर नया विवाद

नन्हे हाथी 'राजा' को बचाने के लिए अनंत अंबानी की पहल, असम से जामनगर भेजा विशेष विमान

कूनो में फिर गूंजी किलकारी, बोत्सवाना से आई मादा चीता KOMG 3 ने चार स्वस्थ शावकों को दिया जन्म

सभी देखें

पहलगाम आतंकी हमले में इस्तेमाल GoPro कैमरे पर चीन ने नहीं दिया जवाब, NIA को मिले फॉरेंसिक सबूत

मणिपुर में जहरीली शराब का कहर, 10 लोगों की मौत, 100 से ज्यादा अस्पताल में भर्ती, CM ने मरीजों से की मुलाकात

Rahul Gandhi : चुनाव में धांधली का आरोप, फिर बहिष्कार क्यों नहीं करती विपक्षी पार्टियां? राहुल गांधी ने शिकागो में दिया जवाब

UP में औद्योगिक विकास को मिलेगी नई रफ्तार, निवेशकों के लिए बनाई ये प्राथमिकताएं

UP में सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए बड़ा अपडेट, 26 जनवरी तक मिलेंगे नियुक्ति पत्र; जानें कितनी भर्तियां पूरी और आगे क्या है योजना

अगला लेख