शुक्रवार, 18 जुलाई 2025
  • Webdunia Deals
  1. मनोरंजन
  2. »
  3. पर्यटन
  4. »
  5. ताज़ा खबर
  6. गुजरात पर्यटन को तीन राष्ट्रीय पुरस्कार
Written By भाषा

गुजरात पर्यटन को तीन राष्ट्रीय पुरस्कार

गुजरात पर्यटन
FILE

गुजरात के पर्यटन विभाग को तीन राष्ट्रीय पुरस्कार मिले हैं। यह पुरस्कार सर्वश्रेष्ठ पर्यटन फिल्म, सूचना प्रौद्योगिकी के अभिनव प्रयोग और समग्र पर्यटन विकास के क्षेत्र में मिले हैं।

गुजरात सरकार द्वारा यहां जारी एक बयान में कहा गया कि पर्यटन अभियान ‘खुशबू गुजरात की’ को सर्वश्रेष्ठ पर्यटन फिल्म की श्रेणी में 2011-12 का राष्ट्रीय पुरस्कार मिला। इस अभियान में मेगा स्टार अमिताभ बच्चन गुजरात का प्रचार करते नजर आते हैं।

बयान में कहा गया कि समग्र पर्यटन विकास के लिए गुजरात को तीसरा सर्वश्रेष्ठ राज्य चुना गया और गुजरात पर्यटन निगम लिमिटेड को सूचना प्रौद्योगिकी के अभिनव प्रयोग के लिए राष्ट्रीय पुरस्कार मिला। (भाषा)