dipawali
✕

मध्यप्रदेश में नहीं लगेगा लॉकडाउन, शिवराज का ऐलान

Updated: शुक्रवार, 20 नवंबर 2020 (17:37 IST)
भोपाल। मध्यप्रदेश में समीक्षा बैठक के बाद मुख्‍यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने घोषणा की है कि राज्य में लॉकडाउन (Lockdown) नहीं लगाया जाएगा। 

बैठक में फैसला लिया गया कि राज्य में दोबारा लॉकडाउन नहीं लगाया जाएगा, लेकिन कोरोना प्रोटोकॉल का सख्ती से पालन कराया जाएगा। मास्क की अनिवार्यता का भी कड़ाई से पालन कराया जाएगा। इस संबंध में प्रशासन विशेष अभियान चलाएगा और जो लोग मास्क नहीं पहनते पाए जाएंगे उनके खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी। 
 
बैठक में यह भी फैसला लिया गया कि प्रदेश के सिनेमा हॉल अभी भी 50 प्रतिशत दर्शकों के साथ ही खुलेंगे। 
 
 
उल्लेखनीय है कि राज्य में हाल ही में कोरोनावायरस (Coronavirus) के मामले बढ़े हैं। भोपाल और इंदौर में एक दिन में रिकॉर्ड संख्या सामने आने से प्रशासन की नींद उड़ गई है। 
 
बैठक से पहले प्रदेश के गृहमंत्री नरोत्तम मिश्रा ने मीडिया से बात करते हुए कहा था कि कोविड के बढ़ते केस चिंता का विषय हैं और हमें सावधानी बरतनी चाहिए।

Show comments

Harley-Davidson की सस्ती बाइक भारत में होगी लॉन्च, मचेगा तहलका

Royal Enfield Himalayan 750 : नए एडवेंचर टूरर से उठा पर्दा, पहली बार मिलेगा क्रूज कंट्रोल, जानिए इंजन और फीचर्स की पूरी जानकारी

हवाई यात्रा मत कीजिए, सुप्रीम कोर्ट ने क्यों कहा, याचिका पर तत्काल सुनवाई से इंकार

लद्दाख में शराब कारोबारियों ने सोनम वांगचुक के खिलाफ खोला मोर्चा, एप्पल वाइन के व्यापार पर उठाए सवाल

PF खाते में पैसा आया या नहीं? घर बैठे ऐसे चेक करें अपना बैलेंस और पासबुक, मोबाइल से मिनटों में मिलेगा पूरा हिसाब

सभी देखें

"यदि हिंदी में बात होने लगे तो आधी समस्या हल हो जाएगी"; विज्ञान भवन में बोले पूर्व आईएएस डॉ. अशोक भार्गव

काशी को मिला देश का पहला अर्बन ट्रांसपोर्ट रोपवे, 45 मिनट का सफर अब सिर्फ 16 मिनट में

LIVE: चक्रवाती तूफान मुरासु की आंध्र प्रदेश में दस्तक, भारी बारिश से तबाही, कई पेड़ उखड़े

अमेरिका में वोटिंग से पहले ईरान पर हमले, IRGC ने गिराए 3 ड्रोन; कार्लसन के परमाणु हमले के दावे ने बढ़ाई टेंशन

Top News 3 November: आंध्र प्रदेश से टकराया चक्रवात मुरासु, दिल्ली में AQI 400 पार; देश-दुनिया की 5 बड़ी खबरें

अगला लेख