Hanuman Chalisa
✕

रक्षामंत्री राजनाथ ने कहा- मणिपुर हमले के दोषियों को बख्शा नहीं जाएगा

मणिपुर में चूड़ाचंदपुर जिले के सेहकेन गांव के पास शनिवार को घात लगाकर किए गए उग्रवादी हमले में 46 असम राइफल्स के कमांडिंग ऑफिसर, उनके परिवार के दो सदस्य और 4 जवानों की मौत हो गई।

Updated: शनिवार, 13 नवंबर 2021 (16:43 IST)
नई दिल्ली। रक्षामंत्री राजनाथ सिंह ने मणिपुर में असम राइफल्स के काफिले पर घात लगाकर किए गए हमले को दुखद बताते हुए इसकी कड़ी निंदा की है और कहा है कि यह कायराना हमला करने वालों को बख्शा नहीं जाएगा।
 
सिंह ने शनिवार को एक ट्वीट में कहा कि मणिपुर के चूड़ाचंदपुर में असम राइफल्स के काफिले पर कायराना हमला दुखद और निंदनीय है। राष्ट्र ने 46 असम राइफल्स के सीओ (कर्नल विप्लव त्रिपाठी) सहित 5 बहादुर सैनिकों को खो दिया है। हमले में सीओ के परिवार के दो सदस्यों के भी मौत हुई है। मृतकों के परिजनों के प्रति मेरी संवेदनाएं। दोषियों को जल्द ही दंड दिया जाएगा।
 
उल्लेखनीय है कि मणिपुर में चूड़ाचंदपुर जिले के सेहकेन गांव के पास शनिवार को घात लगाकर किए गए उग्रवादी हमले में 46 असम राइफल्स के कमांडिंग ऑफिसर, उनके परिवार के दो सदस्य और 4 जवानों की मौत हो गई। हमले में 4 अन्य लोगों के घायल होने की भी खबर है।

Show comments

UGC पर सवर्ण नाराज, ओबीसी असहज… UP में भाजपा किसका भरोसा बचाए?

Rahul Gandhi : चुनाव में धांधली का आरोप, फिर बहिष्कार क्यों नहीं करती विपक्षी पार्टियां? राहुल गांधी ने शिकागो में दिया जवाब

Sheikh Hasina : भारत में रह रहीं शेख हसीना दिसंबर में लौटना चाहती हैं बांग्लादेश, पासपोर्ट और प्रत्यर्पण पर नया विवाद

नन्हे हाथी 'राजा' को बचाने के लिए अनंत अंबानी की पहल, असम से जामनगर भेजा विशेष विमान

कूनो में फिर गूंजी किलकारी, बोत्सवाना से आई मादा चीता KOMG 3 ने चार स्वस्थ शावकों को दिया जन्म

सभी देखें

पहलगाम आतंकी हमले में इस्तेमाल GoPro कैमरे पर चीन ने नहीं दिया जवाब, NIA को मिले फॉरेंसिक सबूत

मणिपुर में जहरीली शराब का कहर, 10 लोगों की मौत, 100 से ज्यादा अस्पताल में भर्ती, CM ने मरीजों से की मुलाकात

Rahul Gandhi : चुनाव में धांधली का आरोप, फिर बहिष्कार क्यों नहीं करती विपक्षी पार्टियां? राहुल गांधी ने शिकागो में दिया जवाब

UP में औद्योगिक विकास को मिलेगी नई रफ्तार, निवेशकों के लिए बनाई ये प्राथमिकताएं

UP में सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए बड़ा अपडेट, 26 जनवरी तक मिलेंगे नियुक्ति पत्र; जानें कितनी भर्तियां पूरी और आगे क्या है योजना

अगला लेख