dharma sangrah
✕

प्रेमी के साथ भागने पर नाबालिग लड़की का सिर मूंडा, चेहरे पर पोती कालिख

Updated: शनिवार, 13 नवंबर 2021 (16:32 IST)
पाटन (गुजरात)। गुजरात के पाटन जिले के एक गांव में एक व्यक्ति के साथ भाग जाने पर 14 वर्षीय एक बालिका का कुछ ग्रामीणों ने कथित रूप से सिर मूंड दिया तथा उसके चेहरे पर कालिख पोतकर उसे घुमाया। पुलिस ने शनिवार को यह जानकारी दी। एक अधिकारी ने बताया कि हारजी गांव में 10 नवंबर को कथित तौर पर हुई इस घटना के सिलसिले में अब तक कम से कम 22 लोगों को गिरफ्तार किया गया है।
 
अधिकारी ने बताया कि वादी जनजाति के लोगों ने लड़की को अपने प्रेमी के साथ भाग जाने पर दंडस्वरूप उसका सिर मूंड दिया एवं उसके चेहरे पर कालिख पोत दी। इन लोगों का दावा है कि लड़की ने अपनी हरकत से उनकी जनजाति को बदनाम किया है। सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो गया है जिसमें लोग उसे 'शुद्ध करने' के रिवाज के तौर पर उसका सिर मूंडते हुए और उसके चेहरे पर कालिख पोतते नजर आ रहे हैं और लड़की रोती-चिल्लाती दिख रही है। ग्रामीणों ने लड़की और उसके प्रेमी को दंड के तौर पर गांव में घुमाया भी। पुलिस के अनुसार उसके शीघ्र बाद लड़की के परिवार ने उसे उसी जनजाति के एक अन्य पुरुष से शादी के लिए बाध्य किया।
 
पुलिस अधीक्षक (पाटन) अक्षयराज मकवाना ने कहा कि हमने इस सिलसिले में 35 ग्रामीणों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की है और 22 लोगों को गिरफ्तार किया गया है। उन्होंने बताया कि जिस व्यक्ति के साथ लड़की भागी थी, उसके विरुद्ध भादंसं के अंतर्गत बलात्कार एवं बाल यौन अपराधों से बच्चों का संरक्षण अधिनियम की संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया है।

CBSE Board Exam 2027: सीबीएसई ने जारी की 10वीं-12वीं की डेटशीट, 16 फरवरी से शुरू होंगी परीक्षाएं

राजा भैया के बेटे शिवराज प्रताप सिंह का कमाल, 3 बार जेलीफिश ने मारा डंक, फिर भी 7 घंटे में पूरी की आयरनमैन रेस

दिसंबर में कार-बाइक खरीदने वालों के लिए बड़ी खबर, साल के अंत में मिल सकते हैं हजारों रुपए के फायदे, जानें कैसे उठाएं लाभ

ईरान पर फिर बरसेगा अमेरिका का कहर? ट्रंप की चेतावनी- हमले के लिए पूरी तरह तैयार, कतर के जरिए आया नया प्रस्ताव

343Km की रेंज और 155Km/h की टॉप स्पीड, लॉन्च हुई धांसू इलेक्ट्रिक बाइक

MP में किसानों और ग्रामीणों को मिलेगा जमीन का मालिकाना हक, CM डॉ. यादव ने शुरू किया रजिस्ट्री अभियान

राहुल गांधी की अमित शाह को चुनौती, बोले- मोदीजी को मेरे साथ खुली बहस के लिए मनाइए, SIR पर आमने-सामने हों

CBSE Board Exam 2027: सीबीएसई ने जारी की 10वीं-12वीं की डेटशीट, 16 फरवरी से शुरू होंगी परीक्षाएं

उत्तराखण्ड को मिला ₹1,475 करोड़ का विकास पैकेज, अमित शाह ने 62 योजनाओं का किया लोकार्पण और शिलान्यास

संत भावविभोर, बोले- योगी सरकार के प्रयासों ने दीपोत्सव को बनाया वैश्विक पहचान

अगला लेख