सम्बंधित जानकारी
- DRDO ने टैंकरोधी गाइडेड मिसाइल का किया सफल परीक्षण
- DRDO ने किया नई जनरेशन की Akash Missile का सफल परीक्षण, पलक झपकते ही दुश्मनों के ठिकाने हो जाएंगे तबाह, देखें वीडियो
- डीआरडीओ एवं एआईसीटीई ने शुरू किया रक्षा प्रौद्योगिकी में एम.टेक
- Corona की दवाई 2-DG के कॉमर्शियल लांच की घोषणा, जानिए कितनी होगी कीमत
- Agni Prime missiles का सफल परीक्षण, 2000 किमी तक दुश्मन को कर देगी तबाह
DRDO ने 'ABHYAS' यान का किया सफल परीक्षण, रक्षामंत्री राजनाथ ने दी बधाई
बालासोर (ओडिशा)। भारत ने शुक्रवार को ओडिशा के चांदीपुर में एकीकृत परीक्षण रेंज (आईटीआर) से देश में ही विकसित हाई-स्पीड एक्सपेंडेबल एरियल टारगेट (हीट) 'अभ्यास' (ABHYAS) का सफलतापूर्वक परीक्षण किया। डीआरडीओ के सूत्रों ने यह जानकारी दी।
इस यान का इस्तेमाल अनेक मिसाइल प्रणालियों का मूल्यांकन करने के लिए हवाई लक्ष्य के तौर पर किया जा सकता है। सूत्रों ने कहा कि रडार और इलेक्ट्रो-ऑप्टिकल निगरानी प्रणाली (ईटीओएस) समेत दूरमापी तथा अनेक सेंसरों के माध्यम से लक्षित यान के कामकाज पर निगरानी रखी गई।
रक्षामंत्री राजनाथ सिंह ने इस सफल परीक्षण के लिए रक्षा अनुसंधान और विकास संगठन (डीआरडीओ) को बधाई दी। अभ्यास को डीआरडीओ के वैमानिकी विकास प्रतिष्ठान, बेंगलुरु ने डिजाइन और विकसित किया है। सूत्रों ने बताया कि इसे गैस टर्बाइन इंजन से चलाया जाता है, ताकि सबसोनिक गति पर लंबी उड़ान भरी जा सके।(भाषा)
