मंगलवार, 17 फ़रवरी 2026
  1. समाचार
  2. मुख्य ख़बरें
  3. राष्ट्रीय
  4. Aaj Ke taaja samachar: latest breaking news today in Hindi 24 January 2026 live update
Last Updated :नई दिल्ली , शनिवार, 24 जनवरी 2026 (12:01 IST)

एक्टर कमाल खान गिरफ्तार, ओशिवारा फायरिंग मामले में मुंबई पुलिस का एक्शन

kamaal r khan arrested in firing case
Latest News Today Live Updates in Hindi : ओशिवारा फायरिंग मामले में अभिनेता कमाल आर खान (केआरके) को ओशिवारा पुलिस ने औपचारिक रूप से गिरफ्तार कर लिया। केआरके को आज अदालत में पेश किया जाएगा, जहां पुलिस रिमांड की मांग की जा सकती है। पल पल की जानकारी...


12:01 PM, 24th Jan
केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह उत्तर प्रदेश दिवस समारोह के लिए लखनऊ पहुंचे। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने उनका स्वागत किया।

11:28 AM, 24th Jan
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए 18वें 'रोजगार मेले' में विभिन्न सरकारी विभागों और संगठनों में नवनियुक्त 61,000 से अधिक युवाओं को नियुक्ति पत्र वितरित किए। 

08:11 AM, 24th Jan
ओशिवारा फायरिंग मामले में अभिनेता कमाल आर खान (केआरके) को ओशिवारा पुलिस ने औपचारिक रूप से गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ में खान ने स्वीकार किया है कि फायरिंग उन्हीं के हथियार से हुई। कमाल आर खान को आज अदालत में पेश किया जाएगा, जहां पुलिस रिमांड की मांग की जा सकती है।

07:50 AM, 24th Jan
ग्रीनलैंड में प्रस्तावित ‘गोल्डन डोम’ मिसाइल रक्षा प्रणाली को लेकर अमेरिका और कनाडा के बीच तनाव।
अमेरिकी राष्‍ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ट्रुथ सोशल पर लिखा कि ग्रीनलैंड के ऊपर ‘गोल्डन डोम’ बनाने से कनाडा को भी सुरक्षा मिलती, लेकिन उसने इसके खिलाफ रुख अपनाया। ट्रंप ने आरोप लगाया कि कनाडा ने इसके बजाय चीन के साथ कारोबार को तरजीह दी है, जो भविष्य में उसके लिए खतरनाक साबित हो सकता है।

07:49 AM, 24th Jan
-जम्मू कश्मीर, उत्तराखंड और हिमाचल प्रदेश में बर्फबारी का दौर जारी। पहाड़ों पर बर्फबारी से मैदानी इलाकों में ठंड बढ़ी।
-हरियाणा, उत्तर प्रदेश, राजस्थान में बारिश ने बढ़ाई ठंड।
-दिल्ली में शुक्रवार को हुई बारिश से गिरा पारा। मौसम विभाग ने आज भी बारिश का अलर्ट जारी किया।